क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिव्यापारसिवनी

हथियार चमका कर भागे तस्कर, जंगल से सागौन तस्करी के मामले में ट्रक जप्त

मुखबिर की सूचना  आधार पर परिक्षेत्र सहायक छपारा एवं अन्य वन अमला द्वारा सयुक्त रूप से बीट पश्चिम छपारा के वन कक्ष
क्रमांक आर.एफ. 1179 के कूप क्रमांक VII चंदेनी SCI कूप में गये मौका स्थल पर एक 06 पहिया वाहन टाटा
अल्टां वाहन क्रमांक MH40CM 0919 खड़ा मिला, उक्त वाहन में अथवा आसपास कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं
मिला वाहन में 20 नग सागौन लठ्ठे लोड मिले। जिसका कुल आयतन 2.997 घ.मी. तथा वन उपज का मूल्य
181735.00 रू. हैं। जप्त सागौन वनोपज का अवलोकन करने पर पूर्व से हेमर जप्त सागौन वनोपज में लगाया
जाना पाया गया। वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47779/17 दिनांक 31.12.2023 पंजीबद्ध किया गया।

छपारा यशो:- नेशनल हाईवे 44 से लगे घोघरी गांव के जंगल से छपारा वन विभाग की टीम ने सागौन तस्करी के मामले में एक ट्रक को जप्त किया है बताया जा रहा है कि तस्कर ट्रक में हथियारों के साथ ली आए हुए थे. वन विभाग की टीम जब दबिश दी तब हथियार लहरा कर जंगल में अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. फिलहाल वन विभाग की टीम ने ट्रक जप्त कर लिया है।
बताया जा रहा है कि वन परिक्षेत्र छपारा की पश्चिम बीट के जंगल में कूप कटाई का सागौन कटा हुआ रखा हुआ था. जिसे तस्कर ट्रक में लोड कर योजना बाद तरीके से ले जाने की तैयारी पर थे. मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने दबिश दी.जहां से ट्रक 20 नग सागौन के ल_े लोड मिले हैं. जिसकी कीमत 1लाख 81हजार735 रुपए बताई जा रही है. इस मामले में अज्ञात तशकारो के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है।
इस ट्रक को जप्त करने पर वनरक्षक निरंजन मर्सकोले को मिली मुखबीरी पर पकडऩे में सफलता हाथ लगी है. बताया जाता है कि इस मामले में कई आरोपी शामिल हो सकते हैं जिस तरीके से भारी भरकम सागौन के ल_े ट्रक में लोड करने तस्कर पहुंचे थे जिसमें आसपास के लोग भी इस तस्करी में शामिल हो सकते हैं। वहीं वन विभाग की टीम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर इसकी जांच कर रही है।
इस कार्यवाई के दौरान सराहनी भूमि का पर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी संजय जयसवाल वनपाल चंद्र विनय सिंह शकीर अब्बास खान वनरक्षक निरंजन मार्शकोले वनरक्षक कृष्ण कुमार वनपाल संतोष विश्वकर्मा वनरक्षक बसंत धुर्वे स्थाई कर्मचारी ओमशंकर यादव सुरक्षा श्रमिक अमरचंद भलावी सुरक्षा श्रमिक रिमलाल उइके सुरक्षा श्रमिक मौजूद रहे जिनकी कड़ी मशक्कत से सागौन तस्करी के मामले में ट्रक जप्त किया गया है गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी तरह का मामला बरघाट में भी सागौन तस्करी का सामने आया था जिसमें वन विभाग की टीम ने दो चार पहिया वाहन और ट्रक भी जप्त किया है वही इस मामले में नेशनल हाईवे का फायदा उठाकर तस्कर फरार हो गए जिनके पास हथियार होना भी बताया जा रहा है वन विभाग के कर्मचारियों के सामने हथियार लहराते हुए आरोपी फरार हो गए।
ट्रक बरघाट का बताया जा रहा है जिसमें ट्रक के आसपास कलर ब्रदर एस लिखा हुआ है जिसका मालिक बरघाट का रहने वाला है फिलहाल इस मामले में वन विभाग की टीम छानबीन में जुटी है तस्करी के मामले में कितने आरोपी शामिल है जिस पर जांच कार्यवाही जारी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button