.......तो कांग्रेसियों ने कुत्ते को सौंपा ज्ञापन, छिंदवाड़ा में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
खाद संकट, किसानों की समस्याओं और बढ़ती लागत को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, नकुलनाथ-जीतू पटवारी समेत शीर्ष नेता हुए शामिल
कांग्रेस का छिंदवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन
Chhindwara 20 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कांग्रेस ने खाद की कमी और किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को छिंदवाड़ा में विशाल प्रदर्शन किया।
जिले भर से हजारों किसान और कार्यकर्ता ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ आंदोलन में शामिल हुए।
आमसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुँचे और कलेक्टर को बुलाने की मांग की।
कलेक्टर के नहीं आने पर कार्यकर्ताओं ने अनोखा विरोध दर्ज कराते हुए ज्ञापन कुत्ते के गले में लटका दिया और उसे मंच पर सौंपा।

नेताओं के बयान और तीखे हमले
-
जीतू पटवारी (प्रदेश अध्यक्ष):
“अगर खाद की कमी नहीं है तो किसान लाइन में क्यों खड़े हैं? पुलिस किसानों पर डंडे क्यों चला रही है? खाद चोरों, कुर्सी छोड़ो।” -
नकुलनाथ (पूर्व सांसद):
“कितने किसानों पर एफआईआर करोगे? हम सब गिरफ्तार होने को तैयार हैं। -
छिंदवाड़ा और पांढुर्ना में 190 से अधिक जमीन कन्वर्जन केस सामने आए हैं।”
-
उमंग सिंगार (नेता प्रतिपक्ष):
“भाजपा सरकार वोट चोरी करके बनी है। यूरिया संकट से किसान त्रस्त हैं।” -
लखन घनघोरिया (पूर्व मंत्री):
“छिंदवाड़ा का चुनाव हम हारे नहीं थे, चुनाव लूटा गया था।” -
ओमकार सिंह मरकाम (पूर्व मंत्री):
उन्होंने एसपी पर कटाक्ष किया और किसान आंदोलन में मृत किसानों का जिम्मेदार प्रधानमंत्री को बताया।

पुलिस और सुरक्षा व्यवस्था
कलेक्ट्रेट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। मुख्य द्वार पर भारी बैरिकेड्स लगाए गए और हर रास्ते पर पुलिस बल तैनात रहा।
एडीशनल एसपी ने टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।




2 Comments