सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश सामाजिक संपर्क प्रमुख पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त शैतान सिंह पाल के मुख्यातिथ्य में सामाजिक संपर्क अभियान के तहत विभिन्न समाज प्रमुखों की बैठक आयोजित की गयी । उक्त बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला सामाजिक संपर्क संयोजक ज्ञानचंद सनोडिया ने इस बैठक का आयोजन किया ।
आयोजित बैठक में विभिन्न समाजो के प्रमुख उपस्थित रहे । सिवनी विधानसभा क्षेत्र के सामाजिक संपर्क संयोजक संतोष नगपुरे एवं बरघाट विधानसभा सामाजिक संपर्क संयोजक श्रीमती गोमती ठाकुर की उपस्थिती में बालाघाट संसदीय क्षेत्र के जाति बिरादरी के प्रमुखजनों की बैठक में प्रदेश सामाजिक संपर्क प्रमुख श्री पाल ने कहा कि हमारा देश एक गुलदस्ता है जिसमें हम अनेक समाजों के लोग निवास करते है और हर समाज का अपना गौरव है । हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर समाज का सम्मान बढ़ाने की चिंता करते है । हम सब को देश का गौरव बढाने वाली भाजपा के विचारधारा के लिये काम करना है । इस अवसर पर आशोक शुक्ला,श्रीमती आरती शुक्ला, गजानंद पंचेश्वर, प्रदीप राय, किशोर सोनी, रमेश तिवारी, रविशंकर पाल, परसराम सनोडिया, सुंदर सनोडिया, दिनेश कांगडे, अजय बच्छानी, बिठ्ठल सनोडिया, चेतराम सनोडिया, पंकज बिसेन, राजकुमार बमनिया, मनीष राय, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।



