सांसद विवेक बंटी साहू की पदयात्रा में शामिल हुए समाजसेवी
सांसद विवेक बंटी साहू की पदयात्रा में शामिल हुए समाजसेवी, दादाजी के निशान की की पूजा
खंडवा यात्रा में छिंदवाड़ा जिले से समाजसेवियों ने दिखाई आस्था, सांसद का हुआ स्वागत
Chhindwara 30 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:-छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की अगुवाई में चल रही 411 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के एक महत्त्वपूर्ण पड़ाव पर सोमवार को छिंदवाड़ा जिले के कई समाजसेवियों ने खंडवा में पहुँचकर यात्रा में सहभागिता दर्ज की।
समाजसेवियों ने दादाजी धाम यात्रा के दौरान श्रद्धा भावपूर्वक दादाजी के निशान की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें :-</आज प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात : सिवनी में भी हर मन से जुड़ाव का आह्वानp>
स्वागत और भक्तिभाव का समागम
इस अवसर पर समाजसेवियों ने सांसद विवेक बंटी साहू का पारंपरिक गमछा पहनाकर स्वागत किया और उनके साथ यात्रा में भाग भी लिया।
पूरे यात्रा मार्ग में दादाजी के जयकारों, भक्ति गीतों, और श्रद्धा से ओत-प्रोत वातावरण ने यात्रा को आध्यात्मिक रूप प्रदान किया।
यह भी पढ़ें :-<शूलपानी की झड़ी की ओर पहली चुनौतीपूर्ण चढ़ाई – नर्मदा परिक्रमा/p>
शामिल रहे प्रमुख समाजसेवी
इस भक्तिपथ में रूपेश साहू, गणेश वर्मा, आस्थी साहू, कमलेश वर्मा, अखिल सूर्यवंशी, अमित सल्लाम, राही साहू, दीपक चैरे, जीत चोरिया और सत्येंद्र टेकाम जैसे सक्रिय युवा समाजसेवियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने युवा मित्र मंडल के साथ मिलकर दादाजी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।



