छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

पीएम कॉलेज ऑफ एक्सलेंस के नवागत प्राचार्य का समाजसेवीयो ने किया स्वागत

नवागत प्राचार्य डाक्टर बाय के शर्मा का पुष्प गुच्छ एवं मल्यार्पण कर किया स्वागत

 Chhindwara 18 November 2024
छिंदवाड़ा यशो:- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शास.स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिंदवाड़ा (Pradhan Mantri College of Excellence Shas.Post Graduate College Chhindwara) के नवागत प्राचार्य डॉ बाय के शर्मा जी का सोमवार को शहर के समाजसेवियों राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय युवा योजना,यूथ होस्टल एसोशियेशन आफ इंडिया सतपुड़ा इकाई ,जन अभियान परिषद के बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट, परामर्श दाताओं सहित शहर के गणमान्य जन युवा साथियों ने पी जी कॉलेज पहुंचकर नवागत प्राचार्य को बुके एवं पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया, एवं कहा की आपने लबे समय तक सभी सेवा भावी संथाओ में मार्गदर्शन दिया है ।

राष्ट्रीय सेवा योजना (National Service Scheme) में कार्यक्रम अधिकारी एवम जिला संगठक पद पर रहते हुए अनेकों सेवा भावी प्रकल्पो से जुड़े रहे आध्यात्मिक संता आर्ट ऑफ लिविंग,पतंजलि योग समिति जैसी अंतर राष्ट्रीय संथाओं से जुड़े है । आप जिले का अग्रणी महाविद्यालय के प्रमुख होने के नाते बच्चो के सर्वांगीण विकास के अपना योगदान मिलेगा आपको प्राचार्य पद ग्रहण करने पर शुभकामनाएं।

स्वागत करने में जन अभियान परिषद,एनएसएस, एन बाय पी, बाय एच ए आई सहित शहर गणमान्य नागरिक समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियो में प्रदीप वाल्मीकि विनोद तिवारी,श्यामल राव ,लता नागले, तृप्ति सिंह, जय प्रकाश सूर्यवंशी, अशीष साहू, हिमांशू सिंह,मनोज अग्रवाल,राकेश सिंह,अशीष सोनी,अमित बरखनिया, चीतेश डेहरिया,शोभना जी,कामेश सूर्यवंशी,जयश्री घोड़े,रेणुका उपासनी,रघुबीर सिंह तोमर सहित अन्य समाजसेवी बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के स्टूडेंट परामर्शदाता शामिल थे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button