सुंदरकांड एवं हनुमान चालीस पाठ के 74 वें सप्ताह भक्ति और श्रद्धा का रहा अनुपम नजारा
Seoni 02 February 2025
सिवनी यशो:- सिवनी नगर के उप नगरीय क्षेत्र भैरोगंज परतापुर रोड में स्थित श्री मां आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ मंदिर में लगातार 74 सप्ताह से प्रत्येक शनिवार को युवाओं एवं मातृशक्ति द्वारा सास्वर भक्तिमय सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है । श्रद्धा एवं भक्ति के इस अनुपम संगम की विशिष्टता यह है कि इस साप्ताहिक मिलन के दौरान जागरूकता और तात्कालिक विषयों पर चर्चा भी की जाती है ।
आदिशक्ति ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में गुप्त नवरात्रि पर विशेष धार्मिक आयोजन के कारण भक्तों के लिये विशेष महत्व को प्रतिपादित कर रहा है । यहाँ गुप्त नवरात्रि में नवचंडी पाठ एवं अष्टोत्तरशत लक्ष्मी पाठ आचार्य श्री अजय जी द्वारा किया जा रहा है मातारानी के दरबार में प्रतिदिन प्रात: एवं सायं काल में आरती भोग भजन मंडली का आयोजन किया जा रहा है । इस दौरान भक्तों की बड़ी संख्या दर्शनार्थ पहुँच रही है ।
ज्वाला देवी सिद्ध पीठ में विद्यार्थियों की संख्या भी बड़ी संख्या में अपनी हाजरी दे रही है । सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के पाठ से विद्यार्थियों को परीक्षााओं में बेहतर सफलता के लिये मन को एकाग्रता प्राप्त होती है ।
हर सप्ताह इस आयोजन को अलग अलग श्रद्धालु यजमान बनकर संपन्न कराते है । अनेक श्रद्धालु मनोकामना पूर्ति के लिये तो कुछ मनोकामना पूर्ण होने पर और कुछ श्रद्धा भाव से यहाँ यजमान बनते है । 74 वें सप्ताह के मुख्य यजमान देव बघेल ने यजमान बनकर मातारानी के दरबार मे सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा के आयोजन में श्रद्धापूर्वक पूजन – अर्चन किया और मातारानी का आशीर्वाद प्राप्त किया के पश्चात महाप्रसाद भोग अर्पित किया गया।
सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ का यह क्रम जहाँ भक्ति भाव पूर्ण है तो वहीं अनेक प्रकार के सामाजिक सारोकारों से संबंधित संदेशो का केन्द्र भी है । यहाँ श्रद्धालु पहुँचकर वर्तमान समय की समस्याओं से संबंधित और बच्चों के चरित्र निर्माण की दिशा में भी चर्चा कर बच्चों में अच्छी आदते और संस्कारों के लिये हनुमान जी की भक्ति को उपयोगी बताते है ।
मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया कि सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की नियमित्ता के अभिनव प्रयास ने इसकी ख्याति बढ़ा दी है और इस टीम का निरंतर विस्तार हो रहा इसमें पड़ोसी जिलों के साथ अन्य राज्यों के भक्त भी जुड़ रहे है । नवयुवकों के द्वारा सास्वर सुंदरकांड पाठ एवं हनुमानजी चालीसा का पाठ भक्तिमय वातावरण का निर्माण कर रहा है । इस आयोजन में मातृशक्ति की उपस्थिती भी निरंतर बढ़ते जा रही है ।
भक्ति और श्रद्धा के साथ पाठ के पश्चात महाप्रसाद वितरण एवं भंडारा भी यजमानों के सहयोग से किया जाता है । सिद्ध पीठ ज्वाला देवी मंदिर समिति द्वारा प्रति शनिवार होने वाले सुंदरकांड पाठ में मुख्य रूप से जो भी अपने नाम से पाठ कराना चाहता है, वह यजमान बनने के लिए मंदिर समिति से संपर्क कर सकता है। आने वाले शनिवारों को विशेष बनाने के लिये युवाओं एवं मातृशक्ति में भारी उत्साह का वातावरण है । समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह है।




