एसपीएल क्रिकेट महाकुंभ की टीमें रोमांचक मुकाबलों के साथ सेमी फाइनल में
सिवनी बॉयस्, सिंघम, एम सी जी और जेस 11 पहुँचे सेमी फाइनल मे
Seoni 10 January 2025
सिवनी यशो:- सिवनी प्रीमियर लीग (Seoni Premier League) के अंतर्गत 10 जनवरी को टेनिस क्रिकेट (tennis cricket) के सुपर 8 के मुकाबले खेले गए । जिसमे वेटरन वर्ग (veteran class) के 4 क्वार्टर फाइनल (quarter final) और ओपन वर्ग के 4 क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए ।
पहला क्वाटर फाइनल मैच सर्वोदय बॉयज व सिंघम 11 के मध्य खेला गया । सर्वोदय बॉयस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर पर अपने 8 विकेट गवांकर मात्र 78 रन ही बनाए। जवाब में सिंघम की तरफ से बल्लेबाजी करने आए गौरव ठाकुर ने 5.4 ओवर में ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके जिसमें 1 चौका और 11 छक्के कि मदद से 73 रन बनाकर अपनी टीम को सेमीफाइनल में प्रवेश करा दिया। गौरव ठाकुर इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे ।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला एम सी जी व एमसीसी ब्लास्टर उड़ेपानी के मध्य खेला गया। जिसमें एम सीजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 94 रन बोर्ड पर लगाई, वही एमसीसी ब्लास्टर के बल्लेबाजों ने लक्ष्य का पीछा किया लेकिन एम सीजी की शानदार बॉलिंग और फील्डिंग के चलते मात्र 93 रन ही बना पायी और यह रोमांचक मैच एमजी क्लब ने जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के मेन ऑफ द मैच विनय शरनागत रहे ।
तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला सिवनी बॉयज सिवनी नाइट राइडर क्लब के मध्य खेला गया। जिसे नाइट राइडर ने पहले बल्लेबाजी करते हु? 66 रन 8 ओवर मे बनाया ।जवाब में सिवनी बॉयज की ढाकड़ बल्लेबाज इमरान ढिल्लन ने 2 चौके और 6 छक्कों की 46 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे।मदद से एक तरफा 4.5 ओवर में जीत दिला दी ।
चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला जैस 11 व जी एस सी क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें जेस 11 की तरफ से सुनील सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हु? 3 चौके और 6 छक्कों की मदद से 54 रन का योगदान दिया और टीम को 121 रन के विशाल लक्ष्य पर खड़ा किया। वहीं जीएस सी टीम इस लक्ष्य को प्राप्त करने में असमर्थ रही। जीएससी की तरफ से बल्ले बाजी कुछ खास नही रही 8 ओवर मे मात्र 80 रन ही बना पायी और यह मैच जैस 11 ने जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, इस मैच के मैं ऑफ मैच कृष्णा नाविक रहे, जिन्होने 2 ओवरों पर शानदार 4 विकेट लिए ।
ओपन वर्ग के अंतरगत आज दो क्वार्टर फाइनल मूकाबले खेले गए जिसमें
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला रहमान खारी 11 बींझावाड़ा के मध्य हुआ। जिसमें रहमान 11 खारी ने पहले बल्लेबाजी करते हु? 8 ओवर मे 97 रन जोड़े वहीं ,बींझावाड़ा की तरफ से अंचित ठाकुर ने तुफानी बल्लेबाजी करते हु? अकेले 1 छोर से 78 रन 3 चौके 11 छक्कों की मदद से मात्र 4.4 ओवर पर ही इस मैच को ख़तम कर दिया और टीम को सेमी फाइनल मे पहुंचाया इस मैच के मेन ऑफ़ द मैच अंचित ठाकुर रहे।
दुसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बंडोल फाइटर व फ्रेंड्स क्लब की मध्य खेला गया ।जिसमें बंडोल फाइटर ने पहले बल्लेबाजी करते हु? 10 ओवर मे 154 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब फ्रेंड्स क्लब के बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए और यह मैच बंडोल फाइटर ने जीत कर सेमीफाइनल मे जगह बनाई
प्रतियोगिता के अंतर्गत कल 11 जनवरी को वेट रन वर्ग का 1 सेमी फाइनल सिवनी बॉयस् व एम सी जी के मध्य और ओपन वर्ग दो क्वार्टर फाइनल, 2 सेमी फाइनल मैच खेले जायेंगे।




