खेलमध्यप्रदेशसिवनी

एसपीएल फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने की सहभागिता

मिशन स्कूल ग्राउंड में विजेता और उपविजेता टीमों को बांटे पुरस्कार, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सिवनी में SPL फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, विधायक दिनेश राय मुनमुन ने बांटे पुरस्कार

Seoni 01 September 2026
सिवनी यशो:- नगर के मिशन स्कूल ग्राउंड में आयोजित एसपीएल इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मंगलवार को सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की। आयोजन में पहुंचने पर विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

सिवनी में SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक दिनेश राय मुनमुन
सिवनी के मिशन स्कूल ग्राउंड में SPL इंडिपेंडेंस कप फुटबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में विधायक दिनेश राय मुनमुन।

समारोह के दौरान विधायक ने फाइनल मुकाबला खेलने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद टॉस कराकर फाइनल मुकाबले का शुभारंभ कराया। मुकाबले के बाद विधायक दिनेश राय मुनमुन ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों तथा आयोजन समिति के सदस्यों को पुरस्कार वितरित किए।

विधायक ने सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को साधुवाद दिया।

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन जरूरी

समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जनभागीदारी समिति पीजी कॉलेज अध्यक्ष अजय पांडे, भाजपा उत्तर नगर मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह राहंगडाले, दक्षिण नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक दुबे, पार्षद राजू यादव, पार्षद हाजी सोहेल पाशा सहित जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में खेलप्रेमी दर्शक मौजूद रहे।

सिवनी में कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल में पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन
सिवनी में कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल के दौरान विधायक दिनेश राय मुनमुन ने पहुंचकर कर्मचारियों से मुलाकात की और ज्ञापन प्राप्त किया।

कृषि विस्तार अधिकारियों की हड़ताल में पहुंचे विधायक

एसपीएल फुटबॉल प्रतियोगिता के अलावा विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कृषि विभाग प्रांगण में कृषि विस्तार अधिकारी संघ शाखा सिवनी द्वारा लंबित मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल में भी पहुंचकर कर्मचारियों से मुलाकात की।

विधायक ने संघ का ज्ञापन प्राप्त किया और उनकी मांगों के प्रति अपनी सहमति जताते हुए मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित करने की बात कही। विधायक ने कर्मचारियों की मांगों के संबंध में आवश्यक पहल का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़े :- खबर की दौड़ में सबसे आगे नहीं, भरोसे की दौड़ में सबसे आगे!

हज टेंडर पर कांग्रेस का बड़ा आरोप: L1 को हटाकर L2-L3 को ठेका, प्रति हाजी ₹23 हजार अतिरिक्त बोझ का दावा

अब काम तलाशना और श्रमिक खोजना हुआ आसान, डिजिटल लेबर चौक से एक प्लेटफॉर्म पर मिलेंगे श्रमिक-नियोजक

सिवनी जिला टॉपर वंशिका जैन को CM मोहन यादव ने किया सम्मानित, 25 हजार की प्रोत्साहन राशि मिली

12वीं के साथ किसी ने NEET तो किसी ने JEE Main किया क्रैक, प्रतिभाओं से प्रभावित हुए CM मोहन यादव

https://en.wikipedia.org/wiki/Scottish_Professional_Football_League

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button