Wed, 21 Oct 2026 | 09:14:53 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 02, 2025 04:14 pm / Post views : 434

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
शेयर करें:

Mandla 02 September 2025

मंडला यशो:- मंडला पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजित 5-दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य नक्सल प्रभावित ग्रामीण अंचलों के युवाओं को खेलों से जोड़ना, अनुशासन व टीम भावना विकसित करना और पुलिस व समुदाय के बीच विश्वास की डोर मजबूत करना था। इस प्रतियोगिता में स्थानीय स्कूल, कॉलेज, ग्राम और मोहल्लों की कुल 30 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में ग्राम मवई और धनगांव की टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई, जिसमें मवई ने जीत दर्ज कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि धनगांव उपविजेता रहा। समापन समारोह में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल से सम्मानित किया गया। साथ ही “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी”, “सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर” और “उभरता खिलाड़ी” जैसे व्यक्तिगत पुरस्कार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान मंडला पुलिस ने जनजागरूकता स्टॉल लगाकर कानून, साइबर सुरक्षा और पुलिस सेवा में करियर विकल्पों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने इसे युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का प्रयास बताया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन लगातार कराने की घोषणा की। खेल दिवस पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए पुलिस ने कहा कि खेल केवल जीत का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन और मानवीय मूल्यों का मार्ग है।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष