इस वर्ष कमान अधिकारी कर्नल थॉमस ओमन के निर्देशन में बटालियन से सूबेदार डीएस चौहान, हवलदार सुखवंत सिंह, हवलदार यम बहादुर व हवलदार कोश बहादुर द्वारा चयन प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई व अग्निवीर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया। प्रक्रिया अंतर्गत 1600 मीटर दौ?, पुशअप, चिनअप, मेडिकल परीक्षण व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से होकर विद्यार्थियों को गुजरना प?ता है। इस चयन प्रक्रिया से चयनित छात्र को कैडेट के रूप के रूप में एनसीसी इकाई में सम्मिलित किया जाता है। इसके बाद अगले चरण में कैडेट्स के ऑनलाइन पंजीयन डीजी एनसीसी दिल्ली की वेबसाइट पर किया जाता है। लेफ्टिनेंट वासनिक ने बताया कि एनसीसी पंजीकरण के अंतर्गत कैडेट्स के बीमा व सदस्यता की कार्यवाही की जाती है। इस प्रकार यह चयन व पंजीयन की प्रक्रिया विभिन चरणों मे सम्पन्न की जाती है।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रविशंकर नाग ने चयनित कैडेटस को बधाई प्रेषित किया व एनसीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना व्यक्तित्व विकास कर देशसेवा में अपना योगदान देने हेतु प्रेरित किया। डॉ नाग ने चयन प्रक्रिया में योगदान करने के लिए मेडिकल परीक्षण के लिये आए डॉ अभय सोनी व उनकी टीम, सीएमएचओ डॉ ठाकुर, स्टेडियम समिति सचिव श्री नेमा जी तथा बटालियन के स्टॉफ के प्रति आभार व्यक्त किया, पूरी प्रक्रिया में एनसीसी के सीनियर कैडेटस की सक्रियता रही।