खेलसिवनी

पुलिस लाइन सिवनी में आयोजित हुआ “सृजन” कार्यक्रम, बच्चों को महिला सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर बच्चों में बढ़ाई जागरूकता, वॉलीबॉल गतिविधि में भी लिया हिस्सा

सिवनी यशो :- पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में पुलिस लाइन सिवनी में “सृजन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सम्मानित एवं सशक्त बनाने के साथ बच्चों में जागरूकता बढ़ाना रहा।

पुलिस लाइन सिवनी में आयोजित सृजन कार्यक्रम में बच्चों को महिला सुरक्षा की जानकारी देते अधिकारी
पुलिस लाइन सिवनी में “सृजन” कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को महिला सुरक्षा की दी जानकारी

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत संचालित वन स्टॉप सेंटर की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को बताया गया कि हिंसा से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से एक ही स्थान पर अस्थायी आश्रय, काउंसलिंग, चिकित्सा एवं विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

बच्चों को यह भी समझाया गया कि यदि उनके आसपास किसी महिला या बालिका के साथ हिंसा, उत्पीड़न, बाल विवाह अथवा किसी प्रकार का शोषण हो रहा हो, तो वे बिना डर के वन स्टॉप सेंटर या संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी देते हुए बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रतिभागियों को महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले प्रमुख अपराधों, अपराध की पहचान, कानून एवं संरक्षण, सुरक्षा संबंधी सावधानियों, शिकायत प्रक्रिया एवं पुलिस सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।

पुलिस लाइन सिवनी में आयोजित सृजन कार्यक्रम में बच्चों को महिला सुरक्षा की जानकारी देते अधिकारी
पुलिस लाइन सिवनी में “सृजन” कार्यक्रम आयोजित, बच्चों को महिला सुरक्षा की दी जानकारी

आउटडोर गतिविधि के अंतर्गत बच्चों ने वॉलीबॉल खेलकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली  सतीश तिवारी, थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा  संतोष पंद्रे, कंट्रोल रूम प्रभारी ओमेश्वर ठाकरे, महिला थाना प्रभारी श्रीमती संदीपिका ठाकुर, सूबेदार जितेंद्र रावतकर सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग से सुश्री सोनम सक्सेना, मातृशक्ति संगठन से श्रीमती सीमा चौहान एवं सदस्यगण, मारगीक फाउंडेशन से सुश्री शिवानी बघेल सहित अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button