Seoni 29 January 2025
सिवनी यशो :- घंसौर से 45 किलोमीटर दूर नर्मदा तट के पास ग्राम पिपरिया में विगत 28 जनवरी से 4 फरवरी तक श्रीमद् भागवत साप्ताहिक महापुराण का आयोजन किया जा रहा है । जानकारी के अनुसार विगत 28 जनवरी को प्रात: 11:00 बजे विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की तादाद पर भक्तजन उपस्थित रहे ।
प्रथम दिन की कथा में कथावाचक परम पूज्य पंडित अवध बिहारी मिश्रा की मुख्य वाणी से सभी भक्तजनों ने रसपान अर्जित किया, कथावाचक श्री मिश्रा ने प्रथम दिन भक्तों को यह बताया कि श्रीमद् भागवत कथा को पढऩे से हम जीवन के सही रास्ते पर आगे बढ़ते हैं मन की एकाग्रता बढ़ती है जीवन सफल होता है ।
वही भागवत के दूसरे दिन श्री मिश्रा ने अपने मुखारविंद से बताया कि भागवत की रचना व्यास जी द्वारा की गई थी, नारद जी की प्रेरणा से एवं महाभारत के अंतिम युद्ध का वर्णन प्रारंभ हुआ, द्रोपदी के पुत्रों की हत्या की गई ,अश्वत्थामा द्वारा भगवान श्री कृष्ण के द्वारा उत्तर के गर्भ में परीक्षित की रक्षा की गई एवं भागवत में अनेक वाक्य का वर्णन किया गया है । ग्राम वासी द्वारा सभी से आग्रह की जा रही है कि अधिक से अधिक संख्या में भागवत कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करें





