प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई: 100 प्रतिशत बूथों का पूर्ण हुआ डिजिटलाईलेशन
– कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सभी बूथ समितियों के गठन और बूथों का डिजिटलाइजेशन पूर्ण किया – राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं की सराहना कर दी बधाई
BHOPAL 01 December 2024
भोपाल यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा (State President and MP of Bharatiya Janata Party Vishnudutt Sharma) ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सभी बूथ समितियों के गठन (formation of booth committees) और सभी बूथों का डिजिटलाइजेशन पूर्ण (Digitization of booths complete) हो जाने पर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं (Party workers) को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि संगठन पर्व (Organizational gala) के दौरान प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता नया इतिहास रचने जा रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन पर्व में कठिन परिश्रम कर रहे पार्टी कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन (guidance and encouragement) के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व (Central Leadership) के प्रति आभार व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि देश में 2 सितम्बर और मध्यप्रदेश में 3 सितम्बर से पार्टी के संगठन पर्व की शुरुआत हुई थी। शुरुआत से ही प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने संगठन पर्व के प्रति अभूतपूर्व उत्साह दिखाया। चाहे प्राथमिक सदस्यता (Primary Membership) की बात हो या सक्रिय सदस्यता (active membership) की, पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर बार लक्ष्य से अधिक काम किया है। प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने पूरी गुणवत्ता और संपूर्णता के साथ समय सीमा में 100 प्रतिशत बूथ समितियों के गठन को संभव कर दिखाया। ये समितियां सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वसमावेशी हैं। इनमें सभी जाति, वर्ग और आयु समूह के लोगों को शामिल किया गया है। सबसे प्रमुख बात यह है कि महिला सशक्तीकरण को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प की पूर्ति में योगदान देते हुए बूथ समितियों में भी 33 प्रतिशत महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि बूथ समितियों के गठन के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने तमाम परेशानियों के बावजूद 100 प्रतिशत बूथ समितियों के डिजिटलाइजेशन को भी पूरा कर दिखाया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पार्टी कार्यकर्ताओं के इन प्रयासों और परिश्रम की राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (National President Jagat Prakash Nadda) ने भी सराहना की है और उन्हें बधाई दी (congratulated) है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में संगठन पर्व अभी जारी है। इस दौरान विभिन्न नवाचारों के जरिए संगठन के रचनात्मक कार्यों को धरातल पर उतारकर हमारे संगठन ने आदर्श स्थापित किए हैं। विभिन्न जिम्मेदारियों को संभाल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के उत्साह से यह स्पष्ट हो चुका है कि इस बार मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी हर मापदंड पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रचने जा रही है।





