मध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव भाजपा में शामिल, हेमंत खंडेलवाल ने दिलाई सदस्यता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से की सौजन्य मुलाकात, कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप; भाजपा ने सौंपी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी।

राकेश सिंह यादव भाजपा में शामिल, हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में भाजपा में हुए शामिल

Bhopal 09 July 2026
भोपाल यशो:- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री राकेश सिंह यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यालय में उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते राकेश सिंह यादव।
भोपाल में राकेश सिंह यादव ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल उपस्थित रहे।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर सौजन्य मुलाकात भी की।

यह भी पढ़े :- रविशंकर पाल बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सिवनी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राकेश सिंह यादव का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस में वर्षों तक सेवा देने वाले नेताओं की आवाज को दबाया जाता है।

उन्होंने कहा कि राकेश सिंह यादव अब भाजपा में प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कांग्रेस नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

सदस्यता ग्रहण करने के बाद राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी सही दिशा में नहीं चल रही है।

यह भी पढ़े :- प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में बदहाली, सड़क से लेकर पेयजल तक मूलभूत सुविधाओं का अभाव

उनका आरोप था कि पार्टी में सच बोलने वालों की आवाज दबाई जाती है और कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर लगाए गए आरोपों के संबंध में जब उन्होंने साक्ष्य मांगे, तो उन्हें बोलने से रोका गया। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता बिना तथ्य और साक्ष्य के आरोप लगाते हैं तथा पार्टी में सच बोलने वालों को महत्व नहीं दिया जाता।

यह भी पढ़े :- एमपी के मत्स्य उद्योग को मिली वैश्विक उड़ान, 7,430 करोड़ के निवेश समझौते से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वर्तमान नेतृत्व कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुका है और इसी कारण वरिष्ठ नेता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1MMyQWfAeE/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button