मध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

सिवनी नगर एवं छपारा के प्रतिष्ठानों पर स्टेट जीएसटी के अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज

सिवनी यशो:- स्टेट जीएसटी की एंटी इवेजन ब्यूरो जबलपुर (State GST Anti Evasion Bureau Jabalpur) की टीम ने मंगलवार को सिवनी नगर के एक खाद बीज व्यापारी के प्रतिष्ठान सहित छपारा मशीनरी पार्ट एवं अन्य सामग्रिेयों के विक्रेता के प्रतिष्ठान में सर्वे की कार्रवाई की है। इन फर्मों के व्यापारिक लेन देन से संबंधित दस्तावेजों को टीम शामिल अधिकारियों ने सुबह से लेकर देर रात्रि तक खंगालने का काम किया । इस दौरान टीम ने क्या पाया इसकी जानकारी नहीं दी गयी है और बताया गया है कि कागजात जाँचे जा रहे है जाँच पूरी होने के पश्चात ही कुछ बताया जा सकता है । जिले के दो स्थानों पर एक साथ प्रारंभ हुई स्टेट जीएसटी की टीम कार्यवाही से व्यापारियों में हडकंप की स्थिती है ।
वहीं इस संबंध में अधिकारियों ने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है केवल इतना ही कहा है कि कार्यवाही में समय लगता है जाँच पूरी होने के बाद स्पष्ट कर दिया जायेगा ।
केवलारी क्षेत्र के एक स्थान पर भी इसी प्रकार की कार्यवाही होने का हल्ला रहा है परंतु इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी नहीं है ।

यह भी पढ़े

13 ट्रक काल्पनिक गेंहूँ की खरीदी और भुगतान मामले में नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक सस्पेंड

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!