खेलमध्यप्रदेशमनोरंजनसिवनीहेल्थ

राज्य स्तरीय मोगली उत्सव का सिवनी विधायक दिनेश राय ने किया शुभारंभ

242 छात्र वन्य जीवों, वन संरक्षण एवं वन के महत्व को समझ रहे है

राज्य स्तरीय मोगली उत्सव का सिवनी विधायक दिनेश राय ने किया शुभारंभ - Seoni News

सिवनी यशो:- राज्य स्तरीय मोगली उत्सव 2024 (State Level Mowgli Utsav 2024) का सोमवार 11 नवंबर को शुभारंभ हुआ। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन (Seoni MLA Dinesh Rai Munmun) ने प्रात: 5 बजे हरी झंडी दिखाकर प्रदेश से सभी जिलों से आये मोगली मित्र बच्चों को सफारी के लिए रवाना किया। 11 से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में प्रदेश के सभी जिलों मोगली मित्र हिस्सा ले रहे हैं। सभी जिलों से कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग से दो छात्र, दो छात्रा, एक महिला शिक्षक एवं एक पुरुष शिक्षक स्काउट दल के बच्चे सम्मिलित हुए हैं।

  इस प्रकार 242 बच्चें एवं 58 शिक्षक तथा 12 सहजकर्ता द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता की जा रही है। सभी बच्चों की तीन टीम बनाई गई है। प्रथम टीम पार्क सफारी,द्वितीय टीम नेचर ट्रेल तृतीय टीम ट्रेजर हट एवं हैबीबेट सर्च के लिए मार्गदर्शी शिक्षक, सहजकर्ता,एवम् वन विभाग की टीम के साथ सुरक्षित भेजी गई।

राज्य स्तरीय मोगली उत्सव का सिवनी विधायक दिनेश राय ने किया शुभारंभ - Seoni News

मोगली उत्सव के प्रथम दिवस 140 बच्चों द्वारा जंगल सफारी का लुफ्त उठाया गया वहीं 102 बच्चों ने नेचर ट्रेल जैसी गतिविधियों में सहभागिता कर वन, वन्य जीवों तथा जैव विविधता के बारे में जाना। वहीं सहजकर्ताओं द्वारा बच्चों को वन्य जीव,वन संरक्षण एवं वनस्पतियों की जानकारी दी। मोगली उत्सव कार्यक्रम के सुचारू संचालन हेतु शिक्षा विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की टीम बनाकर व्यवस्था की गई।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button