WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मंडलामध्यप्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने मंडला के वरिष्ठ नेता चंदन लाल चन्द्रोल के निधन पर जताया शोक

चंदन लाल के अंतिम दर्शन कर सांसद कुलस्ते ने श्रद्धांजलि अर्पित की

 Mandala 18 February 2025
मंडला यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने मंडला जिले के बम्हनी बंजर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता 93 वर्षीय चंदन लाल चन्द्रोल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते  एवं जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने बम्हनी बंजर स्थित उनके निवास पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन किए तथा पार्टी का ध्वज उढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की । स्वर्गीय चन्द्रोल का अंतिम संस्कार बम्हनी बंजर स्थित मुक्तिधाम में किया गया। मुखाग्नि उनके सुपुत्र नर्मदा चन्द्रोल ने दी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि चन्द्रोल का निधन संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता होने के साथ ही मीसाबंदी भी थे। उनका मार्गदर्शन एवं सहयोग पार्टी को समय-समय पर मिलता रहा है। 
श्री शर्मा ने परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने एवं अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री चन्द्रोल का निधन हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। 
कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का निरंतर विस्तार करने के लिये उनका परिश्रम सदैव याद किया जायेगा, चंद्रोल जी का पूरा जीवन संगठन के लिए समर्पित रहा है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!