WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशव्यापारसिवनी

स्टेट टाईगर फोर्स ने वन अपराध से जुड़े सरगना पर की बड़ी कार्यवाही

सरगना ने वन्य प्राणियों हिरण, बारहसिंगा, नीलगाय का किया शिकार और बाघ पर भी लगाया दांव  
वन विभाग के अधिकारियों को हवा नहीं और सिवनी में सरगना करते रहा वन्य प्राणियों का शिकार, सिवनी से तीन गिरफ्तारियाँ

   सिवनी यशो :-   सिवनी जिले में वन अपराधों को अंजाम देने वाला बड़ा अपराधी नागपुर पुलिस ने पकड़ा था जिसे मध्यप्रदेश स्टेट टाईगर फोर्स को मय साबूतों को सौंपा गया था । जानकारी के अनुसार वन अपराध के इस आरोपी के पास से कुछ ऐसे साक्ष्य प्राप्त हुये है जिसका सीधा संबंध सिवनी जिले से है । सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट टाईगर फोर्स की जबलपुर टीम द्वारा पिछले कुछ दिनों से सिवनी जिले में रहकर मुख्य आरोपी से जुड़े व्यक्तियों को तलाशा जा रहा है । सूत्रों की जानकारी यदि सही है तो स्टेट टाईगर फोर्स को जो साक्ष्य मिले है उसके आधार पर कहा जा सकता है कि नागपुर में गिरफ्तार हुये मुख्य आरोपी के साथ सिवनी जिला मुख्यालय सहित बरघाट, खारी सहित अन्य स्थानों के व्यक्तियों की वन अपराधों को अंजाम देने में बड़ी भूमिका रही है । जानकारी अनुसार बड़े पैमाने पर गंभीर किस्म के वन अपराध को अंजाम दिया गया है जिसकी सूक्ष्मता से स्टेट टाईगर फोर्स द्वारा छानबीन और संलग्र वन अपराध के सरगना से जुड़े व्यक्तियों की गिरफ्तारी की जा रही है ।

सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश स्टेट टाईगर फोर्स की जबलपुर शाखा द्वारा पिछले तीन दिनों में गिरोह बनाकर अनेक संगीन वन अपराधो को अंजाम देने वाले सरगना के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गयी है । वन अपराध के बड़े सरगना से जुड़े अपराधियों को कार्यवाही होने की जानकारी मिलने पर संबंधितो ने अपने मोबाईल बंद कर लिये और फरार हो चुके है जो तीन आरोपी स्टेट टाईगर फोर्स द्वारा गिरफ्तार किये गये है वे भी घर से फरार थे उन्हें सिवनी और बालाघाट के बीच किसी स्थान पर गिरफ्तार किया गया है । वन विभाग की ओर से इस प्रकार की कार्यवाही गोपनीय तरीके से की जा रही है । स्टेट टाईगर फोर्स द्वारा की जा रही इस कार्यवाही की कोई भी जानकारी विभागीय कर्मचारियों तक नहीं पहुँचने दी जा रही है ।

यहाँ बता दें कि पिछले दिनों नागपुर सदर की पुलिस ने अपराधी की मदद करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था परंतु उसके मोबाइल ने जो राज खोले उसने पुलिस को हैरान कर दिया और वह व्यक्ति फरार अपराधी से बड़े अपराध का ऐसा आरोपी निकला कि उसने अधिकांश अपराध सिवनी जिले में किये थे और वह संगीन वन्य अपराध सहित नाबालिग बालिकाओं से चैटिंग जैसे अश£ील कृत्य करते रहा है । और इसमें सिवनी जिले के कुछ उसके व्यवसायिक मित्र भी शामिल है। नागपुर पुलिस ने उसके संबंध में जबलपुर वन एवं पुलिस विभाग को जानकारी दी थी जिसके संबंध में दैनिक यशोन्नति ने अपनी वेबसाइट पर समाचार भी प्रकाशित किया था । जिसमें बताया था कि नागपुर की पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर उसका मोबाईल अपराधों में शामिल मित्रों के गंभीर राज से पर्दाफास करने के लिये काफी है । मध्यप्रदेश वन विभाग के विभागीय अधिकारियों ने उसके अपराध से संंबंधित साक्ष्य प्राप्त कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी है । सूत्र दावा कर रहे है कि वन विभाग को जो साक्ष्य प्राप्त हुये है उससे वन विभाग की नींद हराम हो गयी है । इस गिरोह ने अनेक ऐसे वन्य अपराधों को अंजाम दिया है जिससे वन विभाग की वन्य जीवों एवं वन्य संपदा के लिये तैनात लबंा चौड़ा महकमा सफेद हाथी साबित होता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है ।

बताया जाता है कि इस गिरोह ने वन अपराधों को करने के बाद कुछ के वीडिओ क्लिप भी बनाये है जो आरोपी के मोबाईल में मौजूद है आज वह वन्य अपराध करने के साक्ष्य बन चुके है । इन्हीं वीडियो क्लिप से स्पष्ट हुआ है कि उसने सिवनी जिले के बरघाट क्षेत्र में हिरन, नील गाय बारहसिंगा का शिकार किया है और सागौन के पेड़ो की कटाई की है । इस काम में उसके कुछ साथी भी शामिल होते थे । इनके द्वारा बाघ का शिकार भी करने की कोशिश की गयी जिसके लिये यह अपने साथियों के साथ घंटों जंगल में घात लगाकर बैठे रहे । वीडिओ क्लिप में मौजूद वन्य अपराधों के अतिरिक्त भी अन्य वन्य अपराधों की लंबी लिस्ट हो सकती है । स्टेट टाईगर फोर्स इस पूरे मामले में सूक्ष्मता से जाँच करने में जुटी हुई है । जानकारी के अनुसार इस वन्य अपराध से जुड़े सरगना में और व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ विभागीय व्यक्तियों पर कार्यवाही सुनिश्चित हो सकती है ।

पुलिस शरीफ को पकडऩे गयी, मिल गया छटा हुआ बदमाश

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!