मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी स्टेशन पर सांसद अनुशंसा से स्टेशन परामर्शदात्री समिति का गठन

कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक

सिवनी, 25 जुलाई 2025
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल आयुक्त दिलीप सिंह के आदेशानुसार सिवनी स्टेशन पर स्टेशन परामर्शदात्री समिति का गठन किया गया है। इस समिति का गठन सांसद श्रीमती भारती पारधी की अनुशंसा पर किया गया है।

समिति में शामिल सदस्य

क्रमांक सदस्य का नाम वार्ड / पता श्रेणी संपर्क नंबर
1  रमेश तिवारी अशोक वार्ड, सिवनी चैंबर ऑफ कॉमर्स 9425027959
2  आलोक दुबे दादू मोहल्ला, संजय वार्ड, पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा सामान्य जनता 9424639073
3  राजेश त्रिवेदी जी.एन. रोड, महावीर मीडिया, पूर्व नगर अध्यक्ष नगर पालिका सिवनी सामान्य जनता 7000312055
4  राजेश राजू यादव विवेकानंद वार्ड, भाजपा उपाध्यक्ष एवं पार्षद, सिवनी राजनीतिज्ञ 9424904152
5  तरुण टांक मुनिया कस्तूरबा वार्ड, एफसीआई रोड, सिवनी राजनीतिज्ञ 9340811904

कार्यकाल एवं उद्देश्य जारी पत्र अनुसार –

  • समिति का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा।
  • समिति रेलवे सुविधाओं के निरीक्षण, यात्रियों की सुविधा संबंधी सुझाव और स्टेशन से जुड़े अन्य मामलों में परामर्श करेगी।
  • निरीक्षण कार्यक्रम एवं कर्तव्य सूची आदेश के साथ संलग्न है।

पृष्ठभूमि

इस समिति का गठन रेलवे बोर्ड के पत्र क्रमांक SECR/BSP/SCC/3577 दिनांक 10.05.18 एवं सांसद श्रीमती भारती पारधी के पत्र क्र. 2025/1038 दिनांक 07.06.2025 के संदर्भ में किया गया है।

यह आदेश दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल आयुक्त  दिलीप सिंह द्वारा जारी किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button