WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

गांव में बरस रहे पत्थर, ग्रामीणो में दहशत, किसानों को हो रहा लाखों का नुकसान

नियमों को ताक पर रखकर खनिज माफिया, कर रहा है अंधाधुंध ब्लास्टिंग, ग्रामीणों में दहशत 

मकानों में आई दरारे, कुँए के बोर धसके, शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्यवाही 

Seoni 20 January 2025
 सिवनी यशो:- आदिवासी बाहुल्य  विधानसभा अंतर्गत आने बाली तहसील लखनादौन के ग्राम पंचायत सिरमंगनी में खनिज माफिया खदानों के आसपास गांवों में रहने वालों के लिए बड़ी मुसीबत बन गए है। अभी वर्तमान में और आए दिन खदानों में अवैध रूप से हो रही ब्लास्टिंग ने आसपास के ग्रामीणों की नींद हराम कर रखी है। इलाके में गूंजती धमाकों की आवाज से सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पूरी रात इस आशंका में गुजार देते है कि कहीं उनके घर की दीवार दरकने से जानमाल का नुकसान न हो जाए। ग्रामीणों की माने तो अधिकांश खदानों में विभागीय अनुमति के बगैर रात के अंधेरे में ब्लास्टिंग कर भारी मात्रा में पत्थर का खनन कर माफिया इसे चोरी-छिपे में बेचकर माला-माल हो रहे हैं ग्रामीणों को दहशत के साये ढकेल कर शासन के जिम्मेदार अधिकारी बेसुध है ।
गांव में बरस रहे पत्थर, ग्रामीणो में दहशत, किसानों को हो रहा लाखों का नुकसान - Seoni News

 क्षमता से अधिक विस्फोटक सामग्री का भंडारण किए हुए हैं 

ग्रामीणों को आरोप है कि अवैध विस्फोट और खनन गतिविधियों के कारण ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है। विस्फोटों की आवृत्ति और तीव्रता बढ़ रही है, जिससे पर्यावरणीय क्षति हो रही है  मृदा अपरदन और जल प्रदूषण जैसे मुद्दे उभर रहे हैं, जो ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं ।
सरकारी उदासीनता भी एक बड़ा मुद्दा है, क्योंकि बार-बार शिकायतों के बावजूद स्थानीय अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं की जा रही है । और आरोप है कि अधिकारियों और खनन माफिया के बीच सांठगांठ है । 
लाखों रुपये राजस्व की चपत लगाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार रोजाना एक एक खदान से हाइवा आदि वाहनों के जरिये पत्थर क्रशर यूनिट भेजकर बड़ी मात्रा में खनन किया जा रहा है  और यह क्रमा सालों से चल रहा है। लेकिन खदानों में अवैध रूप से ब्लास्टिंग जारी है। स्थानीय लोगों के विरोध व शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग व स्थानीय पुलिस द्वारा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे संरक्षण दिये है । 
गांव में बरस रहे पत्थर, ग्रामीणो में दहशत, किसानों को हो रहा लाखों का नुकसान - Seoni News
सिरमंगनी ग्राम के लोगो ने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं पुलिस से इस संबंध में शिकायत की है परंतु कोई निराकरण नहीं हो रहा है । जानकारी के अनुसार स्टोन केशर के उपयोग के लिए ब्लास्टिंग मशीन के द्वारा जमीन के अन्दर 20 से 40 फिट का होल कर ब्लास्टिंग किये जाने से ग्रामीण परेशान मकान क्षति ग्रस्त हो रहे है और वे दहशत के साये में रहे है । पीडि़त किसान सुरेश यादव का कहना है की मेरी भूमि कसई ग्वारी में हे जिसका खसरा नंबर-40/1 की भूमि स्थित है जिस पर बोर खुदा हुआ है तथा मकान बना हुआ है व घर से करीब 400-500 मीटर की दूरी पर हो रहे अवैध तरीके से स्टोन केशर हेतु बड़े काले पत्थर निकले जा रहे है बड़ी मात्रा में 30-40 फिट की गहराई 30-40 होल को एक साथ ज्वाइंट कर एक साथ ब्लास्टिंग मशीन के माध्यम से पत्थर को निकाला जा रहा है जब 30 40 फिट गहरा तथा 30-40 होल को एक साथ ज्वाईट करके ब्लाटिंग की जाती है तो एक से डेढ किलोमीटर की दूरी पर भूमि कंपित होती है जिससे ऐसा लगाता है कि मानो भूकंप आ गया है । उक्त ब्लाटिंग से मेरे खेत का बोर तथा आस पास के किसानों के बोर घस गए तथा मकानो की दीवाल में दरार आ गयी है। 
सुरेश यादव का कहना है कि मेरे द्वारा इसकी शिकायत लखनादौन एसडीएम,लखनादौन एसडीओपी एवं लखनादौन थाने में शिकायत  कर चुका हूं फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई आला अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा अवैध विस्फोटक सामग्री का अत्याधिक उपयोग कर नियम विरुद्ध उत्खन्न कार्य किया जा रहा है जिससे आसपास के किसानों की लगी जमीन में स्थित बोर के अंदर दरारें आने के कारण पानी नष्ट हो रहा है  तथा मकान की दीवाले फट रही है जिससे ग्रामीणों को अत्याधिक क्षति हो रही है लोगों को डर है कि उक्त ब्लार्सटंग से मकान क्षतिग्रस्त होकर गिर ना जाये एवं उसको और उसके परिवार जनो को सदैव अनहोनी की अंशाका बनी रही है जिससे सम्पूर्ण परिवार भय में जी रहा है तथा बोर धंसने से कृषि कार्य बंद हो गया है मेरे द्वारा जब उक्त संबंध में जब ग्राम पंचायत सिरमंगनी के अधिकारियों से शिकायत की गयी किन्तु ग्राम पंचायत द्वारा भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है और ना ही माईनिंग विभाग द्वारा भी अवैध कार्य के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। 
अधिकारियों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाने से समस्त क्षेत्रवासी दहशत में है । खनिज माफिया दीपक जैन और संजीव,बंटी जैन रसूकदार पैसे वाले होने के चलते शिकायत करने वाले को धमकी देकर उनको वहीं पर शांत करा देते है। सूत्रों की जानकारी अनुसार: दीपक जैन और संजीव,बंटी जैन का कहना है कि हमने ग्राम पंचायत एवं मानईनिंग आफिसर को पैसे दिये है और अनुमति लिये है तुम उन लोगो से बात करो तुन हमको रोकने वाले कौन होते हो ।   परमिशन 4.5 फिट गहरे गड्डा ओर एक साथ 4.5 गड्ढे की है परंतु एक साथ 15 से 20 गड्ढे और 15.20 फुट गहरा गड्डा किया जा रहा है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!