क्राइममध्यप्रदेश

आवारा कुत्तों ने दुधमुंही बच्ची को मारडाला

खरगोन:- आवारा कुत्ते आमजनों  के लिए आभत बनते जा रहे हैं । सोमवार  को एक दो साल की बच्ची  को कुत्तों का झुंड घसीट कर ले गया और दुधमुंही बच्ची को मार डाला।

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में एक निर्माण स्थल पर खेल रही दो साल की एक बच्ची की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार खरगोन के मंगरूल रोड पर सोमवार रात यह घटना घटी। एक निर्माण स्थल पर  सुरक्षा गार्ड संजय ड्यूटी पर था  और पत्नी  खाना बना रही थी इसी दौरान  खेलते हुए बच्ची बाहर आ गई।इसी दौरान कुछ आवारा कुत्तों ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए दूर ले गये। बच्ची बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अमर सिंह चौहान ने बताया कि कुत्तों के काटने के कारण बच्ची की छाती एवं कमर पर गहरे घाव थे, फलस्वरूप उसकी जान चली गयी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button