क्राइमसिवनी

नशे और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, आरोपियों के डोजियर अपडेट

सिवनी पुलिस की गुंडा परेड: 80 से अधिक आरोपियों की परेड कराई गई

सिवनी यशो:-
पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे के नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड सिवनी में गुंडा परेड का आयोजन किया गया।

इस दौरान कोतवाली, लखनवाड़ा, डूंडा सिवनी और बंडोल थाना क्षेत्र के लिस्टेड गुंडे, निगरानी बदमाश, गौवंश के पूर्व आरोपी और मादक पदार्थों के अवैध कार्यों में लिप्त 80 से अधिक आरोपियों की परेड कराई गई।

परेड का उद्देश्य

  • आरोपियों के डोजियर अपडेट किए गए।

  • उनकी गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए।

  • नशे के अवैध कारोबार और अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए।

पुलिस अधीक्षक का बयान

एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद ने कहा –
“नशे और अपराधों में संलग्न आरोपियों के खिलाफ यह सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस न केवल आरोपियों बल्कि उनके नेटवर्क और साथियों की भी तलाश कर रही है।”

शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा पांडे, थाना प्रभारी कोतवाली किशोर बामनकर, थाना प्रभारी डूंडा सिवनी  सतीश तिवारी, थाना प्रभारी लखनवाड़ा, थाना प्रभारी बंडोल तथा पुलिस स्टाफ शामिल रहा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!