मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

महादेव मेले में परिवहन विभाग की सख्ती, 22 वाहनों पर 28,300 की चालानी कार्रवाई

छिंदवाड़ा–पचमढ़ी मार्ग पर विशेष जांच, ओवरलोडिंग व नियम उल्लंघन पर गिरी गाज

Chhindwara 13 February 2026
छिंदवाड़ा यशो:-परिवहन आयुक्त ग्वालियर एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशों के परिपालन में
परिवहन विभाग के विशेष जांच दल द्वारा
छिंदवाड़ा–भूराभगत–पचमढ़ी (कुंआबादला) मार्ग पर
महादेव मेले के दौरान संचालित हो रहे छोटे-बड़े वाहनों की सघन जांच की गई।

अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी छिंदवाड़ा
श्री अनुराग शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि
जांच के दौरान यात्री वाहनों में
ओवरलोडिंग, किराया सूची का अभाव,
आपातकालीन द्वार पर अवैध दरवाजा,
अग्निशामक यंत्र की अनुपस्थिति,
तथा वाहन से संबंधित समस्त वैध दस्तावेजों की जांच की गई।

इसके साथ ही
महाराष्ट्र राज्य सीमा से संचालित हो रहे वाहनों के
मोटरयान कर एवं यात्रियों की ओवरलोडिंग
की भी विशेष रूप से जांच की गई।

जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत
विभिन्न प्रकार की कमियां पाए जाने पर
कुल 22 वाहनों पर ₹28,300 की
चालानी कार्रवाई करते हुए
शासन को राजस्व प्राप्त किया गया।

वाहन संचालकों को सख्त चेतावनी

परिवहन विभाग द्वारा वाहन संचालकों को
स्पष्ट निर्देश दिए गए कि
यात्रियों से निर्धारित किराया ही लिया जाए,
किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए,
किराया सूची वाहन में अनिवार्य रूप से चस्पा हो
तथा वाहन का संचालन
मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप किया जाए।

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि
नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर
आगे चलकर संबंधित वाहन का
परमिट निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि
महादेव मेले के दौरान
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए
जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।

https://www.naidunia.com/madhya-pradesh/gwalior-complaints-of-buses-running-without-permits-and-against-routes-have-increased-in-madhya-pradesh-8426832

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!