सज्जनसिंह वर्मा पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये – श्रीमती नीता पटेरिया
सिवनी यशो:- भाजपा नेत्री पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने कांग्रेस नेता सज्जनसिंह वर्मा के द्वारा दिये गये बयान की निंदा की है और कहा है कि सज्जनसिंह वर्मा के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाना चाहिये । यहाँ बता दें कि बांग्लादेश में तख्ता पलट और वहां हो रहे हिंदुओं पर हमले को लेकर भारत में भी खूब चर्चा हो रही है । इस बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने एक ऐसी विवादित टिप्पणी की है, जिसके बाद वह भारतीय जनता पार्टी ने सज्जनसिंह वर्मा को निशाने पर ले लिया है और उनके विरूद्ध जहाँ तहाँ कार्यवाही की मांग की जा रही है । दरअसल, सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि दंगा प्रभावित बांग्लादेश की तरह भारत में भी लोग एक दिन प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर धावा बोल देंगे और उस पर कब्जा कर लेंगे.।
सज्जन सिंह वर्मा के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। भारतीय जनता पार्टी की नेत्री पूर्व सांसद श्रीमती नीता पटेरिया ने बयान की निंदा की है और कहा है कि सरकार को इस प्रकार के बयान देने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित करना चाहिये ।



