मध्यप्रदेशसिवनी

जनजातीय विकास की ओर सशक्त कदम: ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानÓ के तहत शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ

Seoni 16 June 2025
सिवनी यशो:- जनजातीय समुदाय के सर्वांगीण उत्थान के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियानÓ जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत दो चरणों में (प्रथम चरण 16 से 28 जून तथा द्वितीय चरण 29 जून से 04 जुलाई) जनजातीय बहुल ग्रामों में विशेष जागरूकता एवं लाभ-संतृप्ति शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, आजीविका संवर्धन एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास करना है।शिविरों में मिला योजनाओं का लाभ
शिविरों में उपस्थित हितग्राहियों को पात्रता के अनुसार विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से –

आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड

जाति, निवास प्रमाण पत्र

किसान क्रेडिट कार्ड (्यष्टष्ट), पीएम किसान सम्मान निधि

जनधन खाता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन

मनरेगा, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा योजना

पीएम मातृ वंदना योजना, आंगनबाड़ी सेवाएं और टीकाकरण जैसी सुविधाएँ शामिल हैं।

16 जून को आयोजित हुए शिविर
अभियान के प्रथम दिन जिले के सभी आठ विकासखंडों की कुल 32 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए। जिनमें प्रमुख रूप से:

लखनादौन विकासखंड: खूबी, खमरिया पहाड़ी, डुंगरिया, सांगईमाल, परासिया, गौराबीबी

छपारा विकासखंड: बबैया, गोरखपुर

घंसौर: कट्टीरैयत, तुमड़ीपार, शिकारारैयत, नयेगांव, बगदरी

सिवनी: औरिया रैयत, छिंदग्वार

केवलारी: खापा बाजार, पाथरफोड़ी

धनोरा: घाटपिपरिया, खमरिया, मठदेवरी

बरघाट: बम्होड़ी, साल्हेखुर्द (चे.)

कुरई: बुद्दी, खांखरा, सागर शामिल हैं।

इन शिविरों में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशन में सभी एसडीएम, तहसीलदारों द्वारा निरीक्षण किया गया। सभी शिविर सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मंगलवार को इन ग्रामों में लगेंगे शिविर
अभियान के अगले चरण में मंगलवार, 17 जून को निम्नलिखित ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे:

लखनादौन: पाथरकाठी, सागर, बोरिया, औरापानी, पिंडरई

छपारा: सुकरी, घुंघसा

घंसौर: चरी, रूपदौनमाल, सारसडोल, बिनेकीकलॉ, पनारझिर, पटरी

सिवनी: गोरखपुर कलॉ

केवलारी: दुरेंदा, सोनखार

धनोरा: मुर्गहाई, तुआघोघरा, घोघरीमाल

बरघाट: सिंगपुर, मलारा

कुरई: विजयपानी, परासपनी, सर्राहिर्री, घाटकोहका, ढुटेरा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!