वन, वन्य प्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्तर दायित्व एवं चुनौतियों से परिचित हुये छात्र
Seoni 22 January 2025
सिवनी यशो:- अनुभूति कार्यक्रम 2024-25 के अंतर्गत स्कूली विद्यार्थियों को वन, वन्यप्राणी एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अनुभूति कराकर उनके संरक्षण हेतु जागरूक करना एवं सहभागिता हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ वन विभाग एवं विभागीय कार्यों, उत्तरदायित्वों एवं चुनौतियों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ईको पर्यटन विकास बोर्ड MP Ecotourism Development Board के समन्वय से “मैं भी बाघ” और “हम हैं बदलाव” थीम पर आयोजित प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर इको पर्यटन स्थल कांचना पहाड़ी में आज दिनांक 21.012025 को आयोजित किया गया, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक उत्कृष्ट विद्यलाय बरघाट, पी. एम. श्री शास. उच्चतर कन्या माध्यमिक बरघाट,शास. हाइ स्कूल कांचना, शास. माध्यमिक शाला मानेगांव के 120 विद्यार्थियों एवं 09 शिक्षको एवं शिक्षाओ ने भाग लिया।
अनुभूति कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर के रूप में श्रीमती अनुराधा ठाकुर आमंत्रित अतिथियों मे विकास खंड शिक्षा अधिकारी जी.एस. मार्को, रामानंद गौतम अध्यक्ष वन सुरक्षा. समिति लक्षमीप्रसाद शरणागत कार्यक्रम गौरव मिश्र वनमंडलाधिकारी द /सिवनी वनमंडल एवं योगेश पटेल उप वन मण्डलाधिकारीसिवनी के मार्गदर्शन और दिशा निर्देश मे सम्पन्न हुआ जिसमे वन विभाग के पीयूष गौतम परिक्षेत्र अधिकारी,समस्त परिक्षेत्र सहायक बरघाट एवं वन कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरूआत बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर एवं नवीन प्रेरकों द्वारा पक्षी दर्शन, वन्यप्राणी दर्शन, प्रकृति पथ भ्रमण, स्थल पर विद्यमान वानिकी गतिविधियों एवं फूड चैन की जानकारी प्रदान की गई। साथ ही फूड वेब, फूड चेन सम्बंधित खेल, खेलकर जानकारी प्राप्त की। इसी प्रकार बच्चों ने चिडिय़ों और अन्य वन्यजीवो की आवाज सुनकर एवं अन्य साइन की पहचान की कार्यक्रम के समापन अवसर पर शिविर में सम्मिलित बच्चों को शपथ दिलाई गई एवं पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र वितरण किये गये,कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को वन एवं पर्यावरण व वनजीवो के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है




