विद्या भारती द्वारा आचार्य दक्षता परीक्षा का सफल आयोजन
सिवनी भैरोगंज विद्यालय में आयोजित परीक्षा में आचार्यों ने लिया भाग
Seoni 14 June 2025
सिवनी यशो:- विद्या भारती महाकौशल प्रांत की योजना के तहत सभी जिला मुख्यालयों के नगरीय विद्यालयों में 14 जून को एक साथ आचार्य दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया। सिवनी जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भैरोगंज में यह परीक्षा विद्या भारती के जिला सचिव विनीत अग्रवाल (मंटू भैया) के मार्गदर्शन एवं विद्यालय प्राचार्य की निगरानी में सम्पन्न हुई। परीक्षा में विषयों के अनुसार आर्चार्यो की परीक्षा निर्धारित की गयी थी । आयोजित परीक्षा में जिले के नगरीय क्षेत्र के विद्यालयों से 48 आचार्यो ने सहभागिता की ।

योजना के तहत आचार्य को शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता के लिये निपुण करने के उद्देश्य से विद्वा भारती हर तरह के प्रयास करती है । इस प्रकर के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को विद्या भारती की शिक्षण शैली एवं सिद्धांतों से परिचित कराना। आधुनिक शिक्षण विधियों और शैक्षिक प्रथाओं से उन्हें अद्यतन रखना। शिक्षकों की दक्षता में विकास कर उन्हें बेहतर शिक्षण हेतु प्रेरित करना। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए नवीनतम विषयवस्तु एवं तकनीकों की जानकारी देना।
श्री चौधरी ने परीक्षा की महत्ता बताते हुये कहा कि यह परीक्षा केवल आकलन का माध्यम नहीं, बल्कि शिक्षक निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। इससे आचार्यों को निरंतर स्वयं को परिष्कृत करने का अवसर मिलता है। साथ ही यह सुनिश्चित करती है कि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें और उनका समग्र विकास सुनिश्चित कर सकें।
इस आयोजन के माध्यम से विद्या भारती ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह न केवल छात्र के विकास हेतु प्रतिबद्ध है, बल्कि शिक्षक को भी जीवन पर्यंत शिक्षार्थी मानते हुए उसे निरंतर उन्नति का अवसर प्रदान करती है।



