धर्मबालाघाटहेल्थ

जीवन बदलने का मार्ग बनी सुदर्शन क्रिया, तनावमुक्त जीवन की ओर क सशक्त कदम, 10 जून से पुन: आयोजित होगा हैप्पीनेस शिविरए

Balaghat 09 June 2025
बालाघाट यशो:-  आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बालाघाट जिले में लगातार हैप्पीनेस शिविरों का आयोजन कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान और जीवन में संतुलन लाने का कार्य किया जा रहा है। बीते 3 जून से 8 जून तक नगर पालिका सभागार में संपन्न शिविर में योग, ध्यान, प्राणायाम और विशेष सुदर्शन क्रिया के माध्यम से प्रतिभागियों ने गहरे आंतरिक परिवर्तन का अनुभव किया।
इस शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक सुरजीत सिंह ठाकुर एवं डॉ. हेमंत राहंगडाले द्वारा किया गया। समापन अवसर पर उन्होंने बताया कि, “तनावग्रस्त और शारीरिक रूप से अस्वस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए यह कार्यक्रम नई ऊर्जा का संचार करता है और जीवन जीने का उत्साह भरता है।”
उन्होंने यह भी कहा कि श्री श्री रविशंकर द्वारा शुरू किया गया यह मिशन आज 180 से अधिक देशों में फैल चुका है, जिसका मूल उद्देश्य है — हिंसा मुक्त और तनावमुक्त समाज की स्थापना।

प्रतिभागियों ने साझा किए अनुभव, “सुदर्शन क्रिया ने बदल दी जि़ंदगी”

शिविर में भाग ले चुके अनेक साधकों ने अपने अनुभव साझा किए, जो इस कार्यक्रम की प्रभावशीलता को दर्शाते हैं।
आकाश वैश्य ने कहा, “मुझे मेरे बेटे ने इस शिविर के लिए प्रेरित किया। छह दिन की साधना ने मेरे भीतर ऐसा परिवर्तन किया जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। अब मेरा उद्देश्य है इस ज्ञान को औरों तक पहुंचाना।”
 विजय बोले, “मैं व्यक्तिगत जीवन में लंबे समय से तनाव महसूस कर रहा था, लेकिन इस शिविर ने मुझे 95त्न तनावमुक्त कर दिया। अब मन हल्का और शांत है।”
 साक्षी, एक कॉलेज छात्रा ने कहा, “शिविर से पहले बहुत चिड़चिड़ापन और गुस्सा रहता था। अब मन प्रसन्न रहता है और सबके प्रति प्रेम और सम्मान की भावना जागी है।”
 यशवंत राणा ने साझा किया, “मैं अब आलोचना और प्रशंसा दोनों को सहजता से लेता हूँ। लोगों की राय से खुद को जोडऩा छोड़ा और अपने आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस की है।”
 खिलेश्वर पटले ने कहा, “इस शिविर ने मुझे बौद्धिक और भावनात्मक संतुलन दिया है। अब मैं भूतकाल से मुक्त होकर वर्तमान में जीने का अभ्यास कर पा रहा हूँ।”

10 जून से फिर शुरू होगा शिविर

साधकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं और उत्साह को देखते हुए, आगामी 10 जून से 15 जून तक एक बार फिर हैप्पीनेस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रतिदिन प्रात: 6:00 बजे से 9:00 बजे तक, नगर पालिका सभागार, बालाघाट में होगा।
आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने सभी इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे इस जीवन रूपांतरित करने वाले शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

इनका रहा विशेष योगदान

इस सफल आयोजन में प्रशिक्षक सुरजीत सिंह ठाकुर, डॉ. हेमंत राहंगडाले, तथा स्वयंसेवक करण बिसेन, आशुतोष राहंगडाले, जीवेश वैश्य, मानक नागेश्वर, रामविलास म्हात्रे, नलिन बिसेन, हरीश मसकोले समेत अन्य आर्ट ऑफ लिविंग सेवाव्रती सक्रिय रहे।

शिविर में भाग लेने वाले प्रमुख साधक

लखविंदर सिंह, प्रिंस, झनक लाल पारधी, विनोद, मनोज, अमित, चित्रेश ऐडे, हर्ष, स्वाति तुमसरे, हेमलता, शिप्रा, रीना पांडे, संजय, नीरज, देवानंद, प्रसन्न, नीतू, विनोद गौतम।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!