खेलसिवनी

समर कैंप का समापन 25 मई को फुटबॉल स्टेडियम सिवनी में

सिवनी यशो:- संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सिवनी क्षितिज सिंघल व जिला पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह सिवनी के कुशल मार्गदर्शन में समस्त विकासखंडों के साथ-साथ जिला मुख्यालय में विभिन्न खेल मैदानों में विभिन्न 16 खेलो का ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 25 अप्रैल 2024 से 25 मई 2024 तक किया गया है। जिसका समापन 25 मई दिन शनिवार को प्रात: 07:30 बजे से फुटबॉल स्टेडियम ग्राऊंड सिवनी में किया जाना है। उक्त समापन समारोह में जिले के समस्त खेल संघ के पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी, खेलप्रेमी, पालक गण, पत्रकारबंधु आप सभी से खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाडिय़ों एवं खेल प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button