खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

31 अगस्त को ‘संडे ऑन साइकिल रैली’, मेजर ध्यानचंद जन्मदिवस पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव

29 से 31 अगस्त तक जिलेभर में खेल प्रतियोगिताओं की धूम, फिट इंडिया प्लेज से होगा आगाज़

Chhindwara, 28 August 2025

छिंदवाड़ा यशो:- मध्यप्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती (29 अगस्त) पर जिले में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग के प्राचार्यों और सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

  • 29 अगस्त:

    • प्रातः 7:30 बजे ओलंपिक स्टेडियम में मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण

    • फिट इंडिया शपथ

    • सुबह 8 से 9 बजे तक रस्साकसी

    • 11 बजे से शाम 4 बजे तक कबड्डी प्रतियोगिता

    • शाम 4 बजे समापन समारोह

    • सभी विकासखंडों में एक-एक प्रचलित खेल का आयोजन

  • 30 अगस्त:

    • सभी स्कूल व कॉलेज में खेल, वाद-विवाद, फिटनेस वार्ता, स्वदेशी खेल और इंडोर खेल प्रतियोगिताएं

  • 31 अगस्त (रविवार):

    • जिले के शासकीय-अशासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, विभागों और खेल संघों द्वारा भव्य आयोजन “Sunday on Cycle Rally”

यह भी पढ़ें :- सिवनी में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलों की धूम, मेजर ध्यानचंद जयंती पर होंगे विविध आयोजन

प्रशासन का आह्वान

कलेक्टर श्री सिंह ने खिलाड़ियों, संस्थाओं, विभागों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे Fit India पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन करें और साथियों को भी शामिल करें। साथ ही हर संस्था/विभाग में राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजित करना सुनिश्चित करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button