मध्यप्रदेशसिवनी

प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुपर 100 योजना – देश के श्रेष्ठ संस्थानों में प्रवेश हेतु नि:शुल्क कोचिंग

भोपाल व इंदौर के उत्कृष्ट शासकीय विद्यालयों में आवासीय सुविधा सहित इंजीनियरिंग, मेडिकल व लॉ कोचिंग की व्यवस्था, 26 जुलाई तक करें आवेदन

Seoni 25 July 2025

सिवनी यशो :- प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को जेईई, नीट, लॉ एवं अन्य प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग के माध्यम से श्रेष्ठ संस्थानों में प्रवेश दिलाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा “सुपर 100 योजना” संचालित की जा रही है। यह योजना उन विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है जो प्रतिभाशाली हैं लेकिन संसाधनों के अभाव में उच्च गुणवत्ता की कोचिंग नहीं ले पाते।

प्रवेश हेतु महत्वपूर्ण जानकारी:

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2025

  • ऑनलाइन आवेदन: www.mponline.gov.in

  • प्रवेश परीक्षा तिथि: 3 अगस्त 2025 (रविवार)

    • प्रथम पाली: JEE हेतु परीक्षा

    • द्वितीय पाली: NEET हेतु परीक्षा

  • परीक्षा शुल्क: 200 प्रति विद्यार्थी

  • परीक्षा केन्द्र: प्रत्येक जिला मुख्यालय का उत्कृष्ट विद्यालय

  • प्रवेश पत्र डाउनलोड:

कोचिंग व सुविधा केन्द्र:

  1. शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल

  2. शासकीय मल्हार आश्रम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंदौर

इन दोनों संस्थानों में विद्यार्थियों को निशुल्क:

  • आवासीय सुविधा

  • आधुनिक प्रयोगशालाएं

  • स्मार्ट/वर्चुअल क्लासेस

  • करियर काउंसलिंग

  • विशेष मार्गदर्शन की सुविधा दी जाती है।

सफलता की कहानियाँ:

इस योजना के माध्यम से पूर्व वर्षों में एम्स, आईआईटी, एनएलयू, आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रदेश के विद्यार्थियों ने प्रवेश पाया है। योजना की सफलता को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक इसकी जानकारी पहुँचे।

संपर्क सूत्र:

 योजना संबंधित अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें: 0755-2552106

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button