क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

कान्हीवाड़ा थाना सहित अन्य थानों का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरक्षण 

सिवनी यशो:- पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता द्वारा थाना बरघाट,कान्हीवाड़ा, केवलारी वा उगली का औचक निरीक्षण किया गया।

   निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य रूप से  हवालात को चेक किया गया एवं बंदी सुरक्षा, हवालात के रोशनदान को बंद करने व साफ-सफाई रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा कहा कि साथ ही थाना में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा चालू हालत में रखने व फुटेज का बैकअप रखने हेतु निर्देशित किया गया।

कान्हीवाड़ा थाना सहित अन्य थानों का पुलिस अधीक्षक ने किया औचक निरक्षण  - Seoni News

पुलिस अधीक्षक श्री मेहता ने थाने के सभी रजिस्टरों को अपडेट रखने एवं अवैध गतिविधियों व आदतन अपराधियो के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। 

साथ ही नए कानून की दैनिक उपयोग में आने वाली धाराओं की जानकारी, थाना क्षेत्र से जुड़ी समस्त जानकारियों से अद्यतन रहने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान अति.पुलिस अधीक्षक जी. डी शर्मा, एसडीओपी आशीष भराड़े व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button