क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

पुलिस अधीक्षक ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय और सशक्त करने के दिये निर्देश

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कलेक्टर-एसपी ने ली कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक
लोक शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए दिये विस्तृत दिशा-निर्देश
संवेदनशील व्यक्तियों को किया जायेगा बॉउंडओवर

Seoni 09 May 2025
सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता ने गुरुवार 8 मई को आगामी त्यौहारों में कानूनी व्यवस्था बनाये रखने को लेकर सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये हैं। कलेक्टर एवं एसपी ने जिले के सभी क्षेत्रों की लोकशांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को अपने अनुभाग के संवेदनशील क्षेत्रों की मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन क्षेत्रों के संयुक्त भ्रमण करने एवं अपने मुखबीर तंत्र को सशक्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया हैं।

कलेक्टर सुश्री जैन ने अधिकारियों से कहा कि जिले की लोकशांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखना जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त जिम्मेदारी है। पुलिस के अधिकारियों के साथ ही सभी राजस्व अधिकारी अपने कोटवारों एवं पटवारियों तथा अन्य मैदानी अमले को सतर्क रखें, मैदानी स्तर की सभी सूचनाऐं त्वरित रूप से प्रशासन तक पहुंचे। पुलिस अधीक्षक श्री मेहता ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि सभी अपने मुखबीरों को सक्रिय करें और बेहतर कार्य करने वाले मुखबीरों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरूस्कृत भी करें।

कलेक्टर एवं एसपी ने सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों को अपने क्षेत्रों के आपराधिक प्रवृत्तियों वाले संवेदनशील व्यक्तियों एवं गौवंश तस्करी में लिप्त संदिग्ध व्यक्तियों को भी चिन्हांकित करते हुए सभी को बॉउंड ओवर करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही ऐसे सभी व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमित की गई भूमि को भी चिन्हांकित कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र के सक्रिय मॉनिटंरिंग के लिए निर्देशित किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!