क्राइमसिवनी

अपरधियों, अवैध गौ-परिवहन और चाकूबाज़ी पर पुलिस  की ताबड़तोड़ कार्रवाई 

Seoni 27 jine 2025 

 सिवनी यशो:- सिवनी ज़िले में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत बीते दिनों डुण्डासिवनी, कोतवाली और बंडोल थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाइयाँ करते हुए न सिर्फ अपराधियों की धरपकड़ की, बल्कि अवैध गतिविधियों पर भी कठोर कार्रवाई की है।

✦ डुण्डासिवनी पुलिस की तीन मोर्चों पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा व सीएसपी पूजा पांडे के मार्गदर्शन में डुण्डासिवनी पुलिस ने तेज़ रफ़्तार वाहन चलाने, खुले में शराब पीने और फरार स्थायी वारंटियों पर कार्रवाई करते हुए:

  • 4 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी महेन्द्र सूर्यवंशी (नि. कटंगी नाका) और मनोज बघेल (नि. मानेगांव) को गिरफ्तार किया।
  • खुले में शराब पीने पर शिवम गोस्वामीविशाल अवधिया और दीपक डहरवाल के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए।
  • तेज़ रफ़्तार वाहन चलाते हुए बिना हेलमेट पकड़े गए सौरभ चौधरी पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 7500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

✦ कोतवाली पुलिस ने हथियारबंद युवक को किया गिरफ़्तार

चाकूबाज़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में, 24 जून को एटमॉस्फियर बबरिया रोड पर हाथ में धारदार छुरी लेकर लोगों को डराने वाले हर्षित विश्वकर्मा (18 वर्ष, नि. कोष्टा मोहल्ला, भैरोगंज) को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

  • आरोपी के पास से एक धारदार पुरानी छुरी जब्त कर 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
  • कार्रवाई में थाना प्रभारी किशोर वामनकर एवं टीम की सराहनीय भूमिका रही।

✦ बंडोल पुलिस द्वारा 16 नग गौवंश की तस्करी नाकाम

25-26 जून की रात्रि, बंडोल पुलिस ने विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध गौ-परिवहन में संलिप्त एक ट्रेवलर वाहन (MH 27 A 9642) को ग्राम ढाना पुलिया के पास पकड़कर उसमें भरे 2 नाटा व 14 गायें, कुल 16 गौवंश को मुक्त कराया।

  • वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया।
  • वाहन की कीमत समेत ज़ब्त संपत्ति 10.55 लाख रुपये आँकी गई है।
  • उक्त वाहन पूर्व में भी गौ-तस्करी में संलिप्त पाया जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक  सुनील मेहता ने जिलेभर में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार गश्त, सूचना संकलन और त्वरित कार्रवाई जारी है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!