धर्ममध्यप्रदेशसिवनी

27 जनवरी को विराट हिंदू सम्मेलन, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय होंगे शामिल

छिंदवाड़ा रोड स्थित राजश्री पैलेस में होगा आयोजन, स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती देंगे आशीर्वचन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विशेष आयोजन

Seoni 25 January  2026

 सिवनी यशो:- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर
सकल हिंदू समाज द्वारा सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं जनजागरण के उद्देश्य से
आगामी 27 जनवरी को
‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह सम्मेलन छिंदवाड़ा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के राजश्री पैलेस में आयोजित होगा।

 युवाओं व प्रबुद्धजनों में उत्साह

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर समाज के युवाओं एवं प्रबुद्धजनों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज में
एकता, वैचारिक स्पष्टता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना है।

मुख्य वक्ता एवं संत मार्गदर्शन

सम्मेलन में स्वामी प्रज्ञानानंद सरस्वती महाराज के आशीर्वचन होंगे, जबकि

दिल्ली सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एवं प्रखर वक्ता अश्विनी उपाध्याय
समसामयिक सामाजिक विषयों, कानूनी पहलुओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर ओजस्वी वक्तव्य देंगे।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को अपने
अधिकारों एवं

सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है।

इसी उद्देश्य से सकल हिंदू समाज की टोलियां घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रही हैं।

आयोजन समिति द्वारा सम्मेलन में मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों की
बड़ी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम एवं सुरक्षा
के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

पदाधिकारियों का मानना है कि-

इस प्रकार के आयोजनों से
सामाजिक समरसता एवं

राष्ट्र चेतना को बल मिलता है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से होगी,

इसके पश्चात मुख्य वक्ताओं का संबोधन प्रारंभ होगा।

अपील:
गंज बस्ती एवं खैरी मंडल के पदाधिकारियों ने
समस्त हिंदू समाज से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में शामिल होने
की अपील की है।

https://royalbulletin.in/uttar-pradesh/meerut/virat-hindu-conference-in-meerut-social-solidarity-and-preservation-of/article-142766

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!