WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ा

सुरवेश और राजेन्द्र बेच रहे थे शराब, पुलिस ने दबोच लिया

चौकी सिंगोडी (अमरवाडा) पुलिस ने 100 पाव (18 लीटर) देशी शराब दो आरोपियो के कब्जे से जप्त की प्रभावी कार्यवाही

Chhindwara 13 March 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय व अति.पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह एवं अनुविभागीय (पुलिस) रवीन्द्र मिश्रा, थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के मार्गदर्शन में अवैध गतिविधियो एवं अवैध शराब के संबंध मे निर्देशित किया गया हैं ! इसी तारतम्य मे दिनांक 13/03/25 को दौरान भ्रमण के मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमरवाड़ा छिंदवाड़ा बायपास मे श्रीजी पेट्रोल पंप के पास दो व्यक्ति एक होंडा शाईन मोटरसायकल क्रं. MP-28 ZJ- 5962 से 02 खाकी रंग के कार्टून मे देशी मदिरा शराब बेचने के लिये रखे हुए है कि सूचना प्राप्त होने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो के मुखबिर द्वारा बताये स्थान पहुचकर दबिश दिया गया MP-28 ZJ- 5962 दो व्यक्ति मो.सा.  मे 02 खाकी रंग के कार्टून रखे हुए दिखे, जिन्हे हमराह स्टाफ एवं गवाहान की मदद से घेरा बंदी कर रेड कर पकडे जिन्होने अपना नाम (1) सुरवेश पिता रमेश परतेती उम्र 30 वर्ष, (2) राजेन्द्र पिता बलराज डेहरिया उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी ग्राम झिरपानी (अमरवाड़ा) का होना बताया जिनके कब्जे मे रखे 02 खाकी रंग के प्रत्यके कार्टून को चैक करने पर एक खाकी रंग के कार्टून मे 50 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक 180ML के कुल 09 लीटर देशी मदिरा प्लेन शराब तथा दूसरे खाकी रंग के कार्टून को चैक करने पर 50 पाव देशी मसाला शराब कुल 09 लीटर देशी मसाला शराब रखे मिली ।
आरोपीगण का कृत्य अपराध आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से मुताबिक जप्ती पत्रक के
दो खाकी रंग के कार्टून प्रत्येक मे 50-50 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब व देशी मसाला शराब कुल 18 लीटर शराब कीमती करीब 10,500/- रूपये तथा घटना मे प्रयुक्त होंडा शाईन *मो.सा. क्रं.MP-28 ZJ- 5962 जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया जाकर आरोपी गणों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्रवाई की गई ।

आरोपियों के नाम
(1) सुरवेश पिता रमेश परतेती उम्र 30 वर्ष,
(2) राजेन्द्र पिता बलराज डेहरिया उम्र 30 वर्ष दोनो निवासी ग्राम झिरपानी (अमरवाड़ा)
जप्तशुदा संपत्ति
(1) देशी मदिरा प्लेन अवैध शराब 50 पाव,
(2) देशी मदिरा मसाला अवैध शराब 50 पाव कुल 18 लीटर अवैध शराब कीमती 10,500/- रूपये,
(3) होंडा शाईन मो.सा. क्रं. MP-28 ZJ- 5962
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम
चौकी प्रभारी सिंगोडी उप निरी पंकज राय, सउनि राजकुमार सनोडिया, दिलीप यादव, आर. 573 पीयुष ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!