धर्मसिवनी

देश में 108 गौशाला प्रारंभ करेंगे. – स्वामी प्रज्ञानानंद 

निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओ ने किये दर्शन

सिवनी यशो:- ब्रम्हलीन स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज के शिष्य स्वामी प्रज्ञानानंद जी महाराज के शंकराचार्य बनने के उपरांत प्रथम आगमन पर नगर में भव्य आगवानी की गई। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों एवं शिष्यों ने शोभायात्रा मठ मंदिर से प्रारंभ कर नगर के विभिन्न मार्गो से पूर्ण गरिमा के साथ निकाली शोभायात्रा मठ मंदिर से  छिंदवाड़ा चौक, महावीर मढिय़ा होते हुए दुर्गा चौक, गिरजाकुण्ड, नेहरू रोड होते हुए शुक्रवारी पहुंची। यहां से गणेश चौक होते हुए बारापत्थर स्थित राशि लॉन में समापन हुआ। पूज्य स्वामी जी की शोभायात्रा का नगर के घर घर में स्वागत एवं मंगलाचार हुआ नगर के निवासियों एवं अनेक संस्थाओं ने अनेक स्थानों पर स्वागत वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । 
नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुये शोभा यात्रा राशि लाँन पहुँची जहाँ यह शोभायात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हो गयी । गुरूपूर्णिमा पर्व पर गुरूदीक्षा पादुका पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही इस दौरान आयोजित पत्रकारवार्ता में स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज ने पत्रकारों की शंका का समाधान करते हुए अपनी बात रखी। साथ ही उपस्थितजनों को अपना मंगल आर्शीवाद प्रदान किया। आपने सिवनी से अपना पुराना नाता की बात रखते हुए कहा कि यहां पर लोग मुझे आत्मीयता से बुलाते हैं और मैं यहां पर अपने भक्तों के द्वारा किये जाने वाले कार्यक्रमों में हमेशा से आता रहा हूं।

108 गौशाला प्रारंभ करेंगे.

गुरूजी के गृह जिले मेंं गौमाता की निर्मम हत्या पर उन्होंने दु:ख व्यक्त करते हुये कहा कि हमने आंदोलन या रैली नहीं निकाली बल्कि संकल्प लिया है कि हम पूरे प्रदेश में 108 गौशाला प्रारंभ करेंगे जिसमें गौमाता का संवर्धन होगा और इस तरह के कृत्य की पुनरावृत्ति नहीं होगी। साथ ही भागवत के दौरान भी हम भक्तों को गौरक्षा को लेकर प्रेरित करेंगे और गौमाता को राष्ट्रीय दर्जा दिलाया जाये जिसके लिए हमारा प्रयास सतत जारी रहेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!