केंन्द्रीय चुनाव समिति – Dainik Yashonati

भाजपा में माथा पच्ची जारी, भारती के नाम पर बंट गयी मिठाई
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटों पर पर तो प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया, लेकिन 5 सीटों पर उम्मीदवार तय नहीं कर पा रही हैं। बीते सोमवार की शाम हुई केंन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की होल्ड 5 सीटों पर उम्मीदवारों को लेकर मंथन किया गया, लेकिन सहमति नहीं बन पाई है। प्रदेश की इंदौर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, धार और बालाघाट लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। वहीं कांग्रेस ने भी मंगलवार को दूसरी सूची जारी कर दी है जिसमें मध्यप्रदेश की दस सीटे पर प्रत्याशी घोषित है जिसमें छिंदवाड़ा से नकुलनाथ का नाम है परंतु बालाघाट सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है बताया जाता है कि बालाघाट लोकसभा से कांग्रेस कमलनाथ को चुनाव लडऩा चाह रही थी परंतु कमलनाथ के मना करने के बाद यहाँ कांग्रेस के लिये मुश्किल हो रही है जानकारी के अनुसार बालाघाट लोकसभा से कांगे्रेस पूर्व विधायक हिना कांवरे या फिर बालाघाट से विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे को प्रत्याशी बना सकती है और कांग्रेस भी इस सीट पर महिला प्रत्याशी बनाना चाह रही है वहीं बालाघाट में भाजपा भी महिला प्रत्याशी को घोषित करेगी ऐसी संभावनाा जतायी जा रही है ।

सोशल मीडिया में दिन भर चला भारती पारधी का नाम

जानकारी के अनुसार 5 लोकसभा सीटों पर टिकटों को लेकर चल रहे मंथन के बीच संभावित प्रत्याशियों के नाम जमकर घमासान मचा हुआ है और कुछ दावेदार अपनी दावेदारी के लिये शक्ति प्रदर्शन करने दिल्ली तक पहुँच रहे है तो कुछ अपनी दावेदारी के लिये समर्थकों के माध्यम से प्रयास कर रहे है और बगावत के सुर दिखाई देने लगे है बालाघाट लोकसभा से गौरीशंकर बिसेन अपनी पुत्री मौसम बिसेन को टिकिट देने दिलाने के हर संभव प्रयास कर रहे है और दिल्ली दरबार में डटे हुये है वहीं मंगलवार को दिन भर खबर चलते रही कि भारती पारधी के नाम पर मुहर लग चुकी है । सोशल मीडिया में बालाघाट से भारती पारधी को टिकिट मिलना प्रचारित होते रहा है और बालाघाट में बधाई और विरोध सोशल मीडिया में बराबर से दिखाई देते रहा परंतु अभी तक अधिकृत घोषणा नहीं हुई और इस प्रकार की बधाईयों का हश्र बहुत अच्छा नहीं होता यह बात भी आमजनों के बीच रही है ।

इसी प्रकार से खबर है कि छिंदवाड़ा से पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह ने टिकट वितरण को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राजधानी भोपाल में भाजपा नेताओं से मुलाकात की है। पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह ने छिंदवाड़ा सीट से दावेदारी कर रहे विवेक साहू का विरोध किया है। तो वही इंदौर लोकसभा से दिव्या गुप्ता को टिकट मिलने को लेकर विरोध शुरू हो गया हैं। इसी तरह धार, उज्जैन और बालाघाट में टिकटों को लेकर भाजपा नेता एक मत नहीं है और बताया जा रहा है कि अधिकृत रूप से सूची जारी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है ।

5 सीटों के संभावित उम्मीदवार

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान अपनी दूसरी सूची में कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि पांचों सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के नाम व्यापक चर्चा में है और दावा किया जा रहा है कि छिंदवाड़ा से विवेक साहू या फिर मोनिका बट्टी, इंदौर लोकसभा से दिव्या गुप्ता, उज्जैन लोकसभा से रानी जाटवा, धार लोकसभा से सावित्री ठाकुर या फिर गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी तथा बालाघाट लोसकभा सीट से भारती पारधी या श्रीमती मीना बिसेन का नाम भाजपा घोषित कर सकती है ।