तीन तलाक – Dainik Yashonati

आने वाला लोकसभा चुनाव विकसित भारत, भव्य भारत के लिए है – आलोक दुबे
लोकसभा में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने कार्यकर्ता गांव चलो अभियान में सक्रियता से जुट जाएं

सिवनी यशो: – देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री नेहरू ने संसद में एक बार कहा था कि देश की एक इंच भूमि पर भगवा नहीं फहराने नहीं दूंगा, लेकिन 22 जनवरी को आप सबने देखा कि देश में हर जगह भगवा ही भगवा नजर आ रहा था यह सब कर्मयोगी कार्यकत्र्ताओं के बल ही संभव हुआ है । भाजपा जो कहती है वह करती है हमने भव्य राममंदिर ही बनाया हमने जनमानस का मन भी बनाया है अब हमारा लक्ष्य पूरा देश भव्य बनाने का है । जिसके लिये आवश्यक है कि आगामी समय में संपन्न होने वाले लोकसभा चुनाव में हम हर बूथ पर 51 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने के लिये अपना पूरा सौ प्रतिशत योगदान दें और 04 फरवरी से प्रारंभ हो गांव चले अभियान के सभी करणीय कार्य को करें । इस आशय की बात भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक दुबे ने गांव चलों अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुये कही । कार्यशाला को गांव चलो अभियान के जिला संयोजक श्रीराम ठाकुर, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन वरिष्ठ नेता वेदसिंह ठाकुर, महामंत्री गजानंद पंचेश्वर, जयदीप सिंह चौहान, अजय डागोरिया, आई टी जिला संयोजक मनोज मर्दन त्रिवेदी ने भी संबोधित किया।

श्री दुबे ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। पार्टी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं और हर गांव में कार्यकर्ता 24 घंटे रूकें। पार्टी कार्यकर्ता अपने कर्तव्य, निष्ठा, समर्पण भाव से जिले के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर अभियान को सर्वव्यापी व सर्वस्पर्शी बनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ता अगर ग्रामीण क्षेत्र में जाएंगे तो गांव चलो अभियान में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस अभियान में घर-घर में भाजपा के झंडे लगाएं जाएं, इससे माहौल बनेगा। इस अभियान में प्रत्येक मतदान केंद्र का विश्लेषण होना चाहिए, जो मतदान केंद्र हम हारते हैं उसके लिए रणनीति बनाएं कि हम यहां से कैसे विजयी हों।

प्रत्येक मतदान केंद्र पर नए कार्यकर्ता बनाएं

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर नये कार्यकर्ता बनाएं। सक्षम कार्यकर्ता का चयन इस अभियान में हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए, जिससे मतदान केंद्र पर विजय सुनिश्चित हो सके। समाज में रहने वाले प्रतिष्ठित समजसेवियों, प्रतिभावान हस्तियों, छात्रों, खिलाडिय़ों, गायन-वादन के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में विशेषज्ञों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ें। जिले में 14 से अधिक मतदान केंद्र हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को अत्याधिक सक्रिय करना है। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने बता दिया कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में हमें सिवनी एवं बरघाट में 51 प्रतिशत से अधिक मत मिले इसे बढ़ाते हुये केवलारी एवं लखनादौन विधानसभा में भी वोट प्रतिशत बढाने के लिये हमें मेहनत करना है ।

ऐतिहासिक जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करें

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि पार्टी के लिए कार्यकर्ता सर्वोपरि है। हम सब भाजपा की विचारधारा में कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता है।। मिशन-2023 विधानसभा चुनाव में बूथ मैनेजमेंट के माध्यम से मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में प्रचण्ड जीत मिली है। अब हमें यही लक्ष्य लेकर लोकसभा चुनाव के कार्य में जुटना है। पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन ने कहा कि राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाना है। जनसंघ के समय जो हमारे मुद्दे थे जैसे धारा-370, राम जन्म-भूमि, तीन तलाक जैसे समस्त मुद्दे भाजपा सरकार में साकार हो गए हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव विकसित भारत, भव्य भारत के लिए है। आप सब पूरी सक्रियता से इस अभियान में लगें जिससे देश में प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार बन सकें।

इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, मंडल लोकसभा विस्तारक सहित मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।