प्राकृतिक – Dainik Yashonati

बालाघाट लोकसभा में रोचक त्रिकोणीय मुकाबला की संभावना
भाजपा के साथ मोदी लहर, कांग्रेस प्रत्याशी की गांव गांव तक राजनैतिक पैठ, निर्दलीय मुंजारे का राजनैतिक संघर्ष और अनुभव

सिवनी यशो:- बालाघाट लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचन में अनेक राजनैतिक दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहने की परंपरा है और इस लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश के दो प्रमुख राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के वर्चस्व को अनेक बार बालाघाट में धोखा खाना पड़ा है, अन्य राजनैतिक दलों का जनाधार भी कम नहीं है । विधानसभा चुनाव में अन्य दलों को सफलता भी बालाघाट जिले से मिलती रही है और लोकसभा में भी बालाघाट लोकसभा में दो दलों की राजनैतिक समीकरण को बिगाड़कर जनता निर्दलयी को चुनाव जिताने में परहेज नहीं किया है । बालाघाट लोकसभा नये परिसीमन के पूर्व से भाजपा के कब्जे में है परंतु 1989 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कंकर मुंजारे भी सांसद रहे है । वर्तमान में इस लोकसभा में त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिती स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है । भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती भारती पारधी जहाँ मोदी लहर पर सवार होकर फतह पाने का दावा कर रही है तो कांग्रेस के प्रत्याशी सम्राट सरस्वार पारिवारिक मजबूत राजनैतिक विरासत के साथ स्वयं भी राजनैतिक रूप से सक्रिय है और वर्तमान में जिला पंचायत बालाघाट के अध्यक्ष है गाँव गाँव तक अच्छी पैठ होने की बात सामने आ रही है । वहीं बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी कंकर मुंजारे पूर्व सांसद और बालाघाट जिले की विधानसभा परसवाड़ा से विधायक रहे है पत्नि बालाघाट नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रही है और वर्तमान में विधायक है परंतु यह अजीब स्थिती है कि वह कांग्रेस पार्टी से विधायक निर्वाचित है तो वह तो कांग्रेस के पक्ष में काम करने के वाध्य हो सकती है परंतु उन्हें विधायक निर्वाचित करने के लिये कंकर मुंजारे की भूमिका भी कम नहीं रही । बालाघाट लोकसभा में फिलहाल त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिती है । वहीं गोंगपा, पीपुल्स आँफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, राष्ट्रवादी भारत पार्टी, मध्यप्रदेश जन विकास पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में है । बालाघाट लोकसभा का चुनाव बहुत आसान नहीं कहा जा सकता । यहाँ मोदी लहर का कितना प्रभाव रहता, कांग्रेस के प्रत्याशी और जिला पंचायत के अध्यक्ष सम्राट सरस्वार और कंकर मुंजारे के बीच कड़ा मुकाबला होने की प्रबल संभावना है ।

प्राकृतिक संपदा से समृद्ध लोकसभा का राजनैतिक परिचय

प्राकृतिक विविधता और सुंदरता के साथ खनिज संपदा से समृद्ध बालाघाट लोकसभा सीट मध्य प्रदेश की राजनीति में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है । इस लोकसभा सीट में बालाघाट जिले की छ: और सिवनी जिले की दो विधानसभाएँ शामिल है । यह जिला मध्य प्रदेश का हिस्सा जरूर है लेकिन इसकी सीमाएं एक ओर छत्तीसगढ़ से और दूसरी तरफ महाराष्ट्र से जुड़ती हैं। इसलिए राजनीतिक समीकरणों मे यहां पर दोनों राज्यों का भी प्रभाव देखने को मिलता है ।

जंगलों से अच्छादित खूबसूरत बालाघाट लोकसभा क्षेत्र धान उत्पादक क्षेत्र होने के साथ अनेक प्रकार के खनिजो का भंडार भी है, यहां पर मैग्नीज, तांबा, बॉक्साइट, कानाइट, संगमरमर, डोलोमाइट और चूना पत्थर जैसे कीमती पदार्थों की खदानें हैं । मध्यप्रदेश के मशहूर टाइगर रिजर्व में से एक कान्हा टाइगर रिजर्व और पेंच नेशनल पार्क इसी लोकसभा क्षेत्र के हिस्से है ।

इस जिले का ज्यादातर हिस्सा जंगल से घिरा हुआ है, वहीं यह शहर वैनगंगा नदी के किनारे बसा हुआ है. वहीं कृषि के क्षेत्र में भी यह जिला बेहद उन्नत है. इसकी वजह है कि यहां पर बांस और धान की खेती की जाती है । यहां पर आदिवासी जाति के लोग बहुत ज्यादा संख्या में रहते हैं. शहर के नाम रखने जाने के पीछे भी एक कहानी है, यहां पर पहले के जमाने में 12 घाट हुआ करते थे । जिसकी वजह से इसे पहले 12 घाट कहते थे । इस नाम की फाइल कोलकाता भेजी गई थी तो वहां पर उच्चारण में गलती हो गई और इस जिले का नाम बालाघाट रखा गया।

राजनीतिक पृष्णभूमि की बात की जाए तो इस लोकसभा सीट से फिलहाल बीजेपी के ढाल सिंह बिसेन सांसद हैं । बिसेन ने कांग्रेस के मधु भगत को 2019 में करीब ढाई लाख वोटों से हराया था. इससे पहले 2014 के चुनावों की बात की जाए तो यहां से बीजेपी के बोध सिंह भगत ने कांग्रेस की हिना लिखिराम कावरे को करीब 1 लाख वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी. 2009 के चुनाव में भी यहां पर लोकसभा में बीजेपी ने बाजी मारी थी. जिसमें केडी देशमुख ने जीत दर्ज की थी. 1998 से यह सीट बीजेपी के कब्जे में रही है. वहीं अगर जिले की विधानसभाओं की बात की जाए तो बीजेपी और कांग्रेस को 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है । यानी कि 4 सीटें कांग्रेस के पास और 4 सीटें बीजेपी के पास हैं ।

संवीक्षा के बाद बालाघाट संसदीय सीट के लिए 17 अभ्यर्थी निर्वाचन क्षेत्र में

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत जारी अधिसूचना के निर्धारित कार्यक्रमानुसार गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने 27 मार्च तक प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा की। संवीक्षा के बाद बालाघाट संसदीय सीट से अब 17 अभ्यर्थी निर्वाचन क्षेत्र में शेष रहे है। हालांकि आयोग के निर्देशानुसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 मार्च है। संवीक्षा के बाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी से कंकर मुंजारे, भारतीय जनता पार्टी से भारती पारधी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से सम्राट अशोक सिंह सरस्वार, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से नंदलाल उइके, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से प्रियंका, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) से डी.एल.मानेश्वर, राष्ट्रवादी भारत पार्टी से मोहन राउत और मध्यप्रदेश जन विकास पार्टी से अधिवक्ता सत्यप्रकाश शुल्के (लोधी) निर्वाचन क्षेत्र में है। जबकि निर्दलीय अभ्यर्थी के रूप में दिलीप छाबड़ा, धनेन्द्र कुमार, फिरोज खान उर्फ राजा भैय्या, भुवन सिंह कोराम, मनोरमा नागेश्वर, महादेव नागदेवे, राजकुमार, सूरज ब्रम्हे और भाऊ सौरभ लोधी शेष रहे है।

दो निर्दलीय अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन पत्र हुए निरस्त

एसडीएम व एआरओ गोपाल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि संवीक्षा के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी दीपक कुमार चौधरी और मनोज कुमार सय्याम के नाम निर्देशन पत्र निरस्त किये गए है। उन्होंने आगे बताया कि अभ्यर्थी दीपक कुमार चौधरी का नाम निर्देशन पत्र प्रारूप-26 नियम-4(क) के अंतर्गत प्रस्तुत शपथ पत्र अपूर्ण होना पाया गया। अभ्यर्थी को जारी मिलान सूची दिनांक 27 मार्च को अवगत कराया गया कि शपथ पत्र के भाग-क की कंडिका-4, कडिका-7, कंडिका (6,7) भाग-ख स्थावर आस्तियों के ब्यौरे तथा कंडिका-8,9,10 और भाग-ख के सम्पूर्ण खाने भरे नहीं गये। इस कारण नामांकन पत्र निरस्त किया गया। इसी तरह मनोज कुमार सैय्याम का नाम निर्देशन पत्र में अभ्यर्थी के 10 प्रस्तावकों के नाम उनके विधानसभा क्षेत्र क्र. व निर्वाचन क्रम संख्या अनुसार दर्ज नही होना पाये गए। इस तरह इनका नाम निर्देशन पत्र निरस्त किया गया।