मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ – Dainik Yashonati

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में राममय रहा पूरा जिला
सिवनी यशो:- राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार 22 जनवरी सोमवार को खत्म हो गया है. प्रभु श्रीराम अब अयोध्या में विराजमान हो गए हैं. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा अर्चना में शामिल हुए. इस मौके पर प्रधानमंत्री के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे ।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राम भक्तों को भी संबोधित करते हुये कहा कि हमारे राम आ गए हैं. अब रामलला टेंट में नहीं रहेंगे, बल्कि अब वो एक भव्य मंदिर में रहेंगे. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आम जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां इसे बनाने का हमने संकल्प लिया था ।

इस पावन मौके का साक्षी बनने के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी भी अयोध्या पहुंचे थे. बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे अयोध्या आए. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई थी. वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ किया था ।

मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भावुक हुये लोग, प्रसन्नता से झलक गयी आंखे

अयोध्या में भव्य दिव्य नव्य मंदिर में भागवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का हो रही थी यहाँ पूरा देश राममय होकर प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देख रहा था अनेक स्थानों पर सिनेमा घरों में बैठकर सनातन समाज के व्यक्तियों ने सीधा प्रसारण देखा तो कहीं प्रोजेक्टर के माध्यम से लाईव प्रसारण देखा गया । इसी तरह सिवनी, मंडला बालाघाट एवं छिंदवाड़ा जिले में कार्यक्रम देखें गये । सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मंदिरों, एवं सार्वजनिक स्थानों में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया । सिवनी नगर के मठ मंदिर, राम मंदिर, महाबीर मढिय़ा बालरूप हनुमान मंदिर, गणेश मंदिर, सूर्य मंदिर, शनिमंदिर, सहित जिले के हर मंदिरों में पूजन और धार्मिक अनुष्ठान हुये । अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर आमजन मानस को भावुक किये था वैदिक मंत्रो के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रासरण देखते हुये अनेक व्यक्तियों के गले रूंध हुये थे प्रसन्नता के आंसू आँखो में स्पष्ट दिख रहे थे । पाँच सौ वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम भव्य दिव्य और नव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होने का यह सौभाग्यवद्र्धक अवसर सनातन समाज के लिये मन को प्रसन्नता किये था प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व सुबह से ही राम धुनो का सुर सुनाई दे रहा था गली मुहल्लों में जय श्रीराम के नारों के साथ राम भक्तों की टोलिया निकल रही थी । प्राण प्रतिष्ठा के बाद तो जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण दिन भर गुंजायमान रहा जमकर आतिशबाजी हुई ।

कहीं लड्डू कहीं हलुआ तो खीर का हुआ वितरण

प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर को दीपावली से अधिक जोश के साथ मनाया गया ऐसा कोई मंदिर और धार्मिक स्थान नही था जहाँ राम नाम का कीर्तन न हो रहा है हर मंदिर में राम नाम के गीत  हर घरों में राम भगवान के गाने दिन भर बजते रहे भगवा झांडों और तोरनो से पूरा नगर भगवा रंग में रंगा हुआ था । हर अधिकांश मंदिरों में भंडारा और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही प्रारंभ हुुआ तो पूरे दिन भर चलत रहा । किसी मंदिर में लडड़ू तो कहीं हलुआ, तो कही खीर बांटी जा रही थी शुक्रवारी राम मंदिर में राम खिचड़ी का वितरण हुआ बालरूप हनुमान मंदिर में भंडारा चलते रहा ।

दीप मालिकाओं से जगमगा गया पूरा वातावरण

दिन भर के धार्मिक आयोजन के पश्चात शाम होते ही नगर के चौक चौराहों मंदिरों में दीपमालिकाएँ जगमगाना प्रारंभ हुई सनातन धर्मियों के घरों में भी रांगोली से द्वार सजाये गये रोशनी रंग बिरंगी झालरें और दीप मालिकाएँ प्रज्जवलित की गयी । किसी ने दीप मालिकाओं से राम लिखा तो किसी ने जय श्री राम तो किसी ने सीताराम लिख कर दीपों को जलाकर दीपावली जैसा घरों को रोशन किया । दिन भी धार्मिक स्थानो में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रात्रि के समय भजनों के कार्यक्रम आयोजित किये गये । महाबीर मढिय़ा में भगवान श्रीराम के भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया तो कही सुंदरकांड, कही रामायण का पाठ तो किसी मंदिर में देवी गीत का सुंदर आयोजन किया गया ।