सिविल अस्पताल – Dainik Yashonati

न्यायिक अभिरक्षा में विक्की का बिगड़ा स्वास्थ और ईलाज के दौरान हुई मौत
सिवनी यशो:- जिले के बरघाट में एक आदिवासी से मारपीट के मामले में एक ही परिवार के 7 लोग जिला न्यायिक हिसारत में हैं। जिनमें से एक सौरभ सूर्यवंशी उर्फ विक्की का स्वास्थ्य बिगडऩे पर उसे इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई है। इसके बाद मृतक के परिजनों सिवनी के डॉक्टर दीपक अग्निहोत्री पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में कहा है कि जिला जेल में 25 फरवरी से सौरभ उर्फ विक्की सूर्यवंशी जो कि जिला जेल सिवनी में न्यायिक अभिरक्षा में पूर्व से बंद है। 10 मार्च को जिला जेल सिवनी में सौरभ उर्फ विक्की पिता असादूलाल सूर्यवंशी का अत्याधिक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उसे इंदिरा गांधी जिला अस्पताल सिवनी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

परिजनों ने डॉक्टर पर लगाए आरोप

परिजनों ने कहा डॉक्टर ने इलाल में लापरवाही बरती है। डॉक्टर दीपक अग्निहोत्री सौरभ उर्फ विक्की का इलाज कर रहे थे। परिजनों ने कहा कि जब डॉ. अग्निहोत्री से विक्की की बीमारी के संबंध में पूछा गया। तो डॉ. अग्निहोत्री ने नाराजगी में कहा कि बार-बार मुझसे बात मत करो लडाई-झगडा करते समय और जेल जाते समय समझ में नहीं आती।परिजनों का दावा मरीज के सीने में हो रहा था दर्द था और डक्टर कह रहे थे कि विक्की जेल में ही रहने लायक है। वह जेल में ही रहेगा उसे जेल से भेजा गया है। हम उसका उपचार और व्यवहार कैदी की तरह करेंगे। ज्ञापन में यह भी लिखा है की बार-बार सौरभ उर्फ विक्की सूर्यवंशी ने छाती और पेट में दर्द होना बताया था। साथ ही सांस लेने में तकलीफ बताई थी। तब भी डॉ. दीपक अग्निहोत्री ने कहा कि मरीज समान्य अवस्था में है।

डॉक्टर ने कहा कि मरीज झूठ बोल रहा है

जब हमने मरीज का इलाज या किसी बडे अस्पताल कराने की बता कही तो तो डॉ. अग्निहोत्री नाराज होकर वहां से चले गए। परिजनों का आरोप है कि विक्की की जरूरी जांच और इलाज नहीं किया गया। परिजनों ने बतयाा कि हम से कहा गया कि मरीज हमारी जवाबदारी में हमारे अस्पताल में है। आप लोग यहां से चले जाए। साथ ही डॉक्टर ने कहा कि मरीज झूठ बोल रहा है। उसे सांस लेने में कोई तकलीफ नहीं हो रही है। डॉ ने कहा था कि उसकी ई.सी.जी.सामान्य है। इस प्रकार पूरा दिन बीत गया। मंगलवार को सुबह जब डॉ. अग्निहोत्री राउंड पर आए तो मरीज और परिजनों ने दर्द की शिकायत होना बताया। जिसपर डॉ. ने कह दिया कि रिफर कर रहे है जबलपुर ले जाओं। परिजनों ने कहा गया कि मरीज को एम्बुलेंस में ऑक्सीजन लगाकर भेजिए तब भी डॉ. ने मना कर दिया। उसे ऑक्सीजन ना लगाते हुए और ना ही विशेषज्ञ डॉक्टर को बिठाकर साथ में लेकर जबलपुर ले जाया गया। गंभीर हालत मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। इसके कुछ ही समय बाद सौरभ उर्फ विक्की सूर्यवंशी की मृत्यु हो गई। इसके बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉ. दीपक अग्निहोत्री की लापरवाही के कारण सौरभ की मृत्यु हुई है। परिजनों ने मांग की है कि डॉ. दीपक अग्निहोत्री की सेवाएं तत्काल समाप्त की जाएं। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

डॉक्टर ने कही ये बात

इस मामले में डॉक्टर दीपक अग्निहोत्री का कहना है कि सौरभ सूर्यवंशी को हॉस्पिटल में लाया गया था। मरीज ने सीने में दर्द और कमजोरी होना बताया था। 2 दिन तक वह स्टेब्लिस्ट था। फिर उसे जबलपुर रेफर किया गया था। डॉक्टर ने आगे कहा कि मैंने मरीज के परिजनों से कोई अभद्रता नहीं की है।

अपराधियों की गोली से प्रधान आरक्षक की मौत
सिवनी यशो: – जिला मुख्यालय के डूंडासिवनी थाना में सेवारत प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर अनेक  अलग-अलग अपराधों में संलिप्त आरोपियों  को पकडऩे के दौरान आरोपी द्वारा चलाई गयी.गोली के निशाने में आ गए. और उपचार के दौरान नागपुर में प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार अनेक अपराधों में संलग्न चार आरोपियों को पकड़ने पुलिस टीम छिंदवाड़ा बाइपास में तैनात थी तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया था, इन पकड़े गये आरोपियों को छुडाने चौथे आरोपी ने गोलियां चलाई जिसमें राकेश ठाकुर को एक गोली लग गई । गोली से घायल प्रधान आरक्षक ठाकुर को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर घायल राकेश को नागपुर रेफर किया गया था, नागपुर में उपचार के दौरान राकेश ठाकुर की मौत हो गई।

ठाकुर की मौत से पूरा पुलिस महकमा व परिजन गहरे सदमे में है । पुलिस ने बताया कि हमला करने वालों में दो लोग भिंड जिले के हैं। दो मंडला जिले के नैनपुर के रहने वाले हैं।

साथियों को छुड़ाने चलाई गोली

– सूचना मिलते ही एसपी राकेश कुमार सिंह रात में ही अस्पताल और मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कुछ अपराधयों को पकड़ने के लिए टीम छिंदवाड़ा बाइपास गई थी। टीम ने 3 आरोपियों को पकड़ लिया था। चौथे आरोपी ने साथियों को बचाने के लिए गोली चला दी। इनमें प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर घायल हो गए। गोली चलाने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपी भिंड का रहने वाला है। पकड़े गए आरोपियों में भी एक भिंड का निवासी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी अलग-अलग अपराधों में संलिप्त थे। उनको पकड़ने के लिए डूंडा सिवनी थाने पुलिस टीम गुरुवार रात करीब 10 बजे छिंदवाड़ा बाइपास क्षेत्र में गई थी। पुलिसकर्मियों पर भिंड जिले के रहने वाले एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। एक गोली प्रधान आरक्षक राकेश ठाकुर को लग गई। इससे राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया है।

मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, कहा यह हत्या है, डाक्टर बीथी जैन को हटाया
सिवनी यशो:- प्रसव कराने के नाम पर चिकित्सों द्वारा परिजनों से वसूली की जाती है और प्रसव कराते समय लापरवाही की जाती है जिससे जच्चा और बच्चा को खतरा बना रहता है इसी प्रकार का मामला लखनादौन शासकीय अस्पताल में आया है जहाँ शासकीय चिकित्सक ने पति के साथ मिलकर एक महिला का प्रसव कराया और महिला की मौत हो गयी परिजनों का आरोप है कि महिला चिकित्सक का पति शासकीय सेवा में भी नहीँ और उसके द्वारा यह आपरेशन करने से महिला की मौत हो हुई है । महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया । पीडितो का पूरा मामला जब जिला कलेक्टर के संज्ञान में आया तब जिला कलेक्टर ने महिला डाक्टर एवं उसके पति पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिये । लखनादौन सिविल अस्पताल ने मृतिक के शव का परीक्षण पुलिस की उपस्थिती में अन्य चिकित्सक टीम से कराया और कहा है पीडि़त पक्ष की शिकायत के आधार पर जाँच के पश्चात कार्यवाही की जायेगी ।

फिलहाल डाक्टर बीथी जैन को लखनदौन सिविल अस्पताल से हटाकर बरघाट पहुँचा दिया गया है ।

जानकारी के अनुसार जिले के लखनादौन सिविल अस्पताल में बीते बुधवार को ग्राम जोबा की गर्भवती महिला विनीता राजपूत को प्रसव कराने के लिये परिजन पहुँचे थे जहां प्रसव के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसकी हालत बिगड़ गई। लगभग 5 घंटे बाद उसकी की मौत गई। इसके बाद परिजनों ने महिला डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि विनीता राजपूत के प्रसव में डॉक्टर बीथी जैन ने लापरवाही बरती तथा प्रसव के लिये श्रीमती जैन ने अपने डाक्टर पति संजय जैन को बुलाया था जो सिविल अस्पताल में पदस्थ नहीं है और प्रसव के बाद लापरवाही बरती गयी जिसके कारण विनीता की हालत खराब हो गई और लगभग 5 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि डिलेवरी के बाद भी डॉक्टर वीथी जैन ने विनीता से मिलने नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश दी।