agni veer – Dainik Yashonati

अग्निवीर में चयनित हुए एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
Seoni 17 April 2025

सिवनी यशो:-  प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज सिवनी में अग्नि वीर में चयनित हुए एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

पीजी कॉलेज सिवनी के एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक ने बताया की महाविद्यालय के 12 विद्यार्थियों व एनसीसी केडेट्स का चयन अग्निवीर के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों का सम्मान करने के लिए आज महाविद्यालय की एनसीसी इकाई के तत्वाधान में सम्मान समारोह आयोजित हुआ लेफ्टिनेंट वासनिक ने आगे बताया कि चयनित विद्यार्थियों का प्रशिक्षण उन्हें आवंटित मुख्यालय में होगा जिसके लिए विद्यार्थी अपने मुख्यालयों में ज्वाइन करेगें।

इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रवि शंकर नाग ने चयनित कैडेट्स व विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर एसपी सिंह ने विद्यार्थियों को सेना के माध्यम से राष्ट्र की सेवा के सर्वश्रेष्ठ विकल्प का चयन करने हेतु अपनी शुभकामनाएं दी। कहा की आप सभी ने अपने ग्राम जिले व महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रोफेसर सत्येंद्र शेंडे ने कहा कि आज हम सभी बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे है।उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों से अपील किया कि  चयनित विद्यार्थियों से प्रेरणा लेकर सेना में आकर राष्ट्र सेवा करें।

कार्यक्रम में घंसौर महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री पटवा जी की गरिमामयी उपस्थित रही। आपने एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक द्वारा विद्यार्थियों को प्रदान किये जा रहे कुशल मार्गदर्शन की सराहना की। महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

कार्यक्रम में  डॉ श्याम सिंह राहंगडाले, डॉक्टर श्रुति अवस्थी प्रोफेसर गणेश मंतरे, डॉ पूनम अहिरवार, के के बरमैया,डॉक्टर एमसी सनोदिया , डॉ रंजीता कमलेश, डॉ दिनेश वर्मा, स्पोर्ट्स ऑफिसर के सी राउर, अमितोष, निलेश्वरी, श्री नागले , एनसीसी के केडेट्स, एनएसएस के केडेट्स व विद्यार्थियों उपस्थित रहे।

वायुसेना अग्निवीर के पद हेतु मोटिवेशन कैंप का आयोजन 26 से 27 दिसम्‍बर तक
Seoni 24 December 2024

सिवनी यशो:- जिला रोजगार अधिकारी सिवनी ने जानकारी देकर बताया कि शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्‍टर सुश्री संस्‍कृति जैन (Collector Ms. Sanskriti Jain) के निर्देशन में 26 दिसम्‍बर से 27 दिसम्‍बर 2024 तक एयर फोर्स अग्निवीर वायु अग्निवीर योजना (air force agniveer air agniveer scheme) अंतर्गत वायुसेना अग्निवीर (air force agniveer) के पद हेतु मोटिवेशन कैंप (Motivation Camp) का आयोजन किया जाना प्रस्‍तावित है।

उन्‍होंने बताया कि मोटिवेशन कैंप शासकीय स्‍नातकोत्‍तर महाविद्यालय सिवनी (Government Post Graduate College Seoni) में दिनांक 26 दिसम्‍बर को प्रात: 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक एवं शासकीय महिला महाविद्यालय सिवनी में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक तथा दिनांक 27 दिसम्‍बर को शासकीय आईटीआई सिवनी (Government ITI Seoni) में प्रात: 11 बजे से 01 बजे तक तथा शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय सिवनी (Government Polytechnic College Seoni) में दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे तक होंगे। उन्‍होंने बताया जिनकी आयु 17 से 21 वर्ष हो ऐसे इच्‍छुक बेरोजगार युवक-युव‍ती मोटिवेशन कैंप में सहभागिता कर सकते हैं।

अग्निवीर वायु सेना में भर्ती के संबंध में विद्यार्थियों को मार्गदर्शन
छिन्दवाड़ा यशो:- वायु सेना के अधिकारी ने जिले में तीन दिवसीय आयोजित कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को इंदिरा गाँधी महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज छिंदवाड़ा और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सारंगबिहरी (मोहखेड़) में कैडेट्स/विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु, अग्निपथ योजना के बारे में वायु सेना के प्रतिनिधियों द्वारा जानकारी और उचित मार्गदर्शन दिया गया ।

भारतीय वायु सेना-15 एयरमैन सिलेक्शन सेंटर के जूनियर वारंट ऑफिसर एम.एस.लूफो एवं कॉरपोरल सोवन जाना द्वारा अग्निवीर वायु योजना पर जानकारी दी, जिसमें कैडेट्स/विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वायु सेना के विषय विशेषज्ञों ने अग्निपथ भारतीय वायु सेना योजना के विषय में छात्रों को विज्ञापन, फीस, शारीरिक मापदंड परीक्षण, आवश्यक मानसिक योग्यता, आयु, वेतन, अवकाश सहित अन्य लाभकारी जानकारी से अवगत कराया । इस अवसर पर अनेक कैडेट्स/विद्यार्थियों द्वारा अग्निपथ वायु सेना योजना संबंधी प्रश्न पूछे गए, जिनका विषय विशेषज्ञों ने समुचित जवाब देकर जिज्ञासु कैडेट्स/विद्यार्थियों को

संतुष्ट किया । इस अवसर पर दोनों महाविद्यालयों प्राचार्य, जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड छिंदवाड़ा के कल्याण संयोजक श्री राजेश पाटिल, शिक्षकगण और लगभग 220 कैडेट्स/विद्यार्थीगण उपस्थित थे । सभी कैडेट्स/विद्यार्थियों को अग्निवीर वायु/अग्निपथ योजना से संबंधित साहित्य/विज्ञापन सामग्री भी वितरित की गई।

अग्नि वीर मॉक टेस्ट भर्ती में भाग लिया छात्रों ने
सिवनी यशो:- मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़ राज्य (Madhya Pradesh – Chhattisgarh State)  एनसीसी निदेशालय (NCC Directorate) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल ए के महाजन (Additional Director General Major General AK Mahajan) के निर्देशन एवं जबलपुर ग्रुप मुख्यालय से ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए जी बरबरे (Group Commander Brigadier A.G. Barbarey)  के पर्यवेक्षक जागरूकता अभियान में 24 मध्य प्रदेश एनसीसी बटालियन छिंदवाड़ा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल थॉमस ओमेन के मार्गदर्शन में मंगलवार 18 जून 2024 सुबह 6:00 बजे फुटबॉल स्टेडियम ग्राउंड सिवनी में अग्नि वीर मॉक टेस्ट (agni veer mock test) प्रथम दिवस संपन्न हुआ किया जिसमें 1600 मीटर दौड़ , छात्रों डीज कूद,बीम, ऊंचाई,वजन, चेस्ट, तथा छात्राओं की ऊंची कूद, वजन, ऊंचाई लिया गया । अग्निवीर मॉक टेस्ट मैं उपस्थित छात्र एवं छात्राओं का ऑनलाइन पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) के बारे में बताया ।

एनसीसी ऑफिसर अनिल सिंह राजपूत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी ने बताया कि इस कार्य को गति प्रदान करने के लिए 24 बटालियन छिंदवाड़ा से सूबेदार डी एस चौहान, हवलदार सुभाष सिंह, हवलदार अमर प्रधान उपस्थित में किया गया

अग्नि वीर मॉक टेस्ट को सफल आयोजन करने में फुटबॉल स्टेडियम सिवनी के सचिव एमके नेमा जी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ कॉलेज से प्राचार्य नाग सर उपस्थित ।

सेकंड ऑफिसर लक्ष्मण पटले एनसीसी ऑफिसर मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल सिवनी

लेफ्टिनेंट डॉक्टर पवन वासनिक पीजी __ कॉलेज सिवनी

लेफ्टिनेंटजितेंद्र रघुवंशी एनसीसी ऑफिसर्स आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज चौरई अधिकारी

सीटीओ मनोज यादव जी मॉडर्न हाई सेकेंडरी स्कूल सिवनी उपस्थित रहे