bodal kachhar – Dainik Yashonati

आठ दिन पहले जहां बजी थी शहनाईयाँ, उसी घर से आज उठी नौ अर्थियां
8 लोगो की सामूहिक हत्या से दु:खी परिवार से मिली पीएचई मंत्री संपतिया उईके: परिजनों को ढाढस बंधाया

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा जिले के तामिया विकासखंड के बोदल कछार में आज पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा, एक सप्ताह पहले जिस घर में नाच गान और संगीत हो रहा था नई दुल्हन आयी थी आज उसी घर में नई दुल्हन सहित 09 लोगो की एक साथ अर्थियाँ सज गयी । पोस्टमार्टम के पश्चात जैसे नौ लाशे गांव में पहुँची पूरा गाँव सन्नाटे के आगोश में था ।

एक साथ दफनाए नौ शव

दोपहर में लगभग तीन घंटे तक पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चलती रही। वहीं गांव के मोक्षधाम में सभी नौ शवों को दफना दिया गया। यहां प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के अलावा कांग्रेस विधायक भाजपा नेता सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद थे। अंतिम संस्कार की रस्म मृतक की बहन और बहनोई ने अता की। इस दौरान हर आंख नम थी, मासूम बच्चों के शवों को एक साथ दफनाया गया, जबकि आरोपी के शव को अलग दफन किया गया।

छिंदवाड़ा के आदिवासी अंचल बोदल कछार में आठ लोगों की निर्मम हत्या (brutal murder of eight people) का मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है । यहाँ एक सिरफिरे युवक ने पूरे परिवार को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया और बाद में खुद भी फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली । प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुये प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती संपतिया उईके को बोदल कछार पहुँचकर परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना देने के लिये पहुँचने के लिये निर्देश दिये थे । पीएचई मंत्री संपतिया उइके ने बोदल कछार पहुंचकर पीडि़त परिवार को सांत्वना दी । इस हादसे में परिवार की दो बहनें बच गई हैं, जो विवाहित थीं और अपने ससुराल में थी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तरफ से परिवार को दस लाख रुपये और घायल बालक को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है ।

पीडि़त परिवार को दी तात्कालिक सहायता राशि

सरकार की तरफ से मृतकों की अंत्येष्टि के लिए 10-10 हजार रुपये और तत्काल सहायता के तौर पर 50-50 हजार रुपये दिया गया है. घायल के तत्काल इलाज के लिए 50 हजार रुपये के चेक पीएचई मंत्री ने पीडि़त परिवार की बहनों को सौंपे. इसके साथ ही उन्होंने शासन की तरफ से घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया ।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव ने इस नृशंस हत्याकांड की जाँच कराने के निर्देश दिये है । वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में आठ लोगों की नृशंस हत्या पर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है । कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से इस पूरे मामले की जांच की मांग की है । कमलनाथ ने सच्चाई सामने लाने और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की भी मांग की है. कमलनाथ ने कहा कि मैं इस हृदय विदारक घटना से दुखी, आहत और स्तब्ध हूं. मृतकों के परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।

जनजाति बाहुल्य ग्राम में खौफनाक हत्याकांड से सहम गया पूरा प्रदेश