chhapara college – Dainik Yashonati

भारत सरकार ने एआई डेटा लैब स्थापना के लिए आई टी आई कॉलेज छपारा का किया चयन
Seoni 23 May 2025

छपारा यशो :- छपारा नगर स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) को भारत सरकार के “इंडिया एआई मिशन” के अंतर्गत एआई डेटा लैब की स्थापना के लिए चयनित किया गया है। यह चयन संस्थान की तकनीकी गुणवत्ता और नवाचार के क्षेत्र में प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य नलिन तिवारी ने बताया कि यह डेटा लैब केंद्र सरकार द्वारा स्थापित की जाएगी। साथ ही, इसके संचालन एवं प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाएगा।

“इंडिया एआई मिशन” भारत सरकार की एक राष्ट्रीय पहल है, जिसका उद्देश्य देश में एक सशक्त एवं समावेशी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जिससे भारत को वैश्विक स्तर पर एआई में अग्रणी देश बनाया जा सके।

आईटीआई कॉलेज के आईटी ऑफिसर संजय उइके ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी तकनीक है जो मशीनों को मानवीय बुद्धिमत्ता की नकल करने की क्षमता प्रदान करती है। एआई के अंतर्गत मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग एवं प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण जैसी तकनीकों का प्रयोग होता है। इसका उपयोग मौसम और वित्तीय पूर्वानुमान, उत्पादन प्रक्रियाओं में दक्षता लाना, तथा दोहराव वाले संज्ञानात्मक कार्यों को सरल बनाने में किया जा रहा है। आईटीआई कॉलेज छपारा में एआई लैब की स्थापना, न केवल स्थानीय युवाओं को अत्याधुनिक तकनीकी ज्ञान से जोडऩे का कार्य करेगी, बल्कि यह छपारा और आसपास के क्षेत्र को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

शोधकर्ता देश और समाज के लिए शोध करें: कुलगुरू
450 प्रतिभागियों ने सेमीनार मे लिया हिस्सा, जनसामान्य के लिए उपयोगी हो शोध: त्रिपाठी

Seoni 09 February 2025

सिवनी यशो:- किसी भी विषय पर लिखना या डिग्री प्राप्त कर लेना ही सब कुछ नहीं है महत्वपूर्ण यह है कि आपके द्वारा किया गया शोधकर्ता जनसामान्य के लिए किस तहर उपयोगी हो सकता है या देश के उस शोध से क्या फायदा है। कोई जरूरी नहीं है कि शोध पत्र 500 पृष्ठ के लिखे जाये, मुख्य रूप से आपकी भावना का समावेश उस शोध पत्र में होना चाहिए। शोध के दौरा यह भाव भी मन में नही आना चाहिए। कि हम जो शोध कर रहे है हमारे बराबर कोई नहीं है अगर ऐसा मनोभाव रहेगा तो हम शोध नहीं कर पायेगे, शोध करने वाले इस भाव से शोध करे कि समाज के लिए हम कुछ कर सकें। उक्त उद्गार राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुल गुरू प्रो आईपी त्रिपाठी ने शासकीय स्न्नातकोत्तर महाविद्यालय बरघाट में आयोजित एक दिवसीय सेमीनार विषय शोध के एि नवीनतम आयाम, संभावनाये एवं चुनौतियों पर व्यक्ति किये।

नकल करके ना बनाये शोध पत्र

इसी तारतम्य में सागर से आये डॉ. कृष्ण राव ने कहा कि शोध पत्र में अलकंरण नहीं होना चाहिए, इसमें किसी अन्य ग्रंथ की चार लाइन से अधिक का उल्लेख नहीं होना चाहिए, शोधपत्र में शोध की गई सामग्री अधिकतम मौलिक होनी चाहिए। शोधपत्र विधिवत होना चाहिए। आज कहा जो शोध पत्र लिखे जा रहे है वह शोधार्थी अपने नाम के आगे डॉ. लिखवान के लिए लिये कर रहे है उन्हे शोधपत्र की सामग्री या उसकी मौलिकता से सरोकार नहीं रहता। ये शोध पत्र की कोई उपयोगिता नहीं रहती यह सेमीनार अपने सभी माप दंडो को पूरा करेगा। इस महाविद्यालय का समस्त स्टाप और छात्र छात्राओं की हम भूरी भूरी प्रंशसा करते है।

बरघाट महाविद्यालय के प्राचार्य बीसी झारिया ने कहा कि इस सेमीनार में पधारे कुलगुरू श्री त्रिपाठी जी सहित सागर चित्रकुट सहित अनेक स्थानों से आये विषय विशेषज्ञों का हम अभिंनदन करते है आपने इस जाटिल विषय को अपनी वाणी से सरल बनाया हम आपका आभार व्यक्त करते है।

शोध को लेकर आ रही गिरावट

आयोजक डॉ. प्रदीप त्रिवेदी ने कहा कि शोधार्थीयों के लिए शोध करने को लेकर जो मानक है उस मानको की जानकारी के लिए यह सेमीनार आयोजित है, शोधार्थी शोध को इस उद्देश्य से करेगे की समाज को वह कुछ दे सके आज यह सेमीनार इसलिए भी रखना पड़ा क्योंकि शोध को लेकर गिरावट आ रही है इसके लिए शोध करने वाले विद्यार्थी ही नही आध्यापक भी जबाव दार है जिस पर चिंतक की जरूरत है।

सेमीनार में लगभग 450 से अधिक शोधार्थी शामिल हुए आयोजन में छिंदवाडा विश्वविद्यालय के रजिस्टार राजेन्द्र मिश्र, सूर्य प्रकाश शुक्ल चित्रकुट, धनराज उइके, निशा जैन छिंदवाडा, हरीश केवट, डॉ. लक्ष्मीकांत चंदेल रीवा, प्रो एम अरशद सहित जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष देवेन्द्र राहंगडाले नरेश राजपूत, श्रीमति राजेश्वरी राजपूत, बीएल इनवाती, मोतीचूर सोनी, साहू सहित बरघाट महाविद्यालय के समस्त स्टाप का योगदान रहा।

बैनगंगा तट की भूमि को सुरक्षित रखा जाए, अध्यक्ष सहित पार्षदों ने कलेक्टर से की मांग
Seoni 20 January 2025

छपारा यशो:- धर्म नगरी छपारा में यूं तो साल भर धार्मिक आयोजन होते रहते हैं,इन आयोजनों के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जगह बैनगंगा नदी तट के पास स्थित मैदान हैं, वहीं इसी स्थान में लक्ष्मी नारायण गोल्डन टेंपल मंदिर भी है. जहां श्रद्धालुओं का वर्ष भर आना-जाना लगा रहता है. बताया जाता है कि लगातार बैनगंगा नदी तट स्थित भूमि पर काफी लोगों की नजर लगी हुई है . बार बार अतिक्रमण करने का प्रयास भी किया गया है ।

जिसको रोकने के लिए अब नगर परिषद की अध्यक्ष निशा पटेल सहित नगर परिषद छपारा के पार्षदों ने मोर्चा खोलते हुए सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन को एक पत्र लिखा है. जिस पर उन्होंने उल्लेख किया है कि नगर परिषद छपारा के वार्ड क्रमांक 13 भगत सिंह वार्ड अंतर्गत स्थित गोल्डन टेंपल लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 834 रकबा क्रमांक 1.36 हेक्टर भूमि में से जनपद कार्यालय सहित अन्य शासकीय सामुदायिक भवन निर्मित हैं ।

इसके बाद बहुत ही काम रकबा शेष है. जो खाली है,जिस पर वर्तमान में मकर संक्रांति मेला तो भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन वर्ष भर होते ही रहते हैं. जिसे जनमानस के उपयोग हेतु रिक्त रख जाना अति आवश्यक है. विभिन्न समुदाय को सामुदायिक भवन हेतु आवंटित किया जाना अनुचित होगा. क्योंकि सार्वजनिक धार्मिक आयोजन एवं मेला मड़ई दीपदान,तो दशहरा के समय दंगल आदि के आयोजन उक्त भूमि पर ही किए जाते हैं. छपारा नगर के होने वाले आयोजनों के लिए उक्त एकमात्र भूमि को आरक्षित करने की मांग नगर परिषद द्वारा की गई है.

वैनगंगा नदी तट के श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष की भूमि को आरक्षित रखने की लोगों से की अपील वैनगंगा नदी तट की खाली भूमि में आए दिन कोई ना कोई अलग-अलग समुदाय के लोग यहां भवन बनाने की मांग को लेकर अपना दावा करने लगते हैं जिसको लेकर यहां अब विगत दिनों नगर परिषद की अध्यक्ष ने बहन गंगा नदी तट में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान मंच से सार्वजनिक तौर पर विधायक रजनीश सिंह की उपस्थिति में अपील की है ।

उन्होंने कहा कि वैनगंगा नदी तट में श्रीमद् भागवत कथा सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए जाते हैं इन धार्मिक आयोजनों क्यों दृष्टिगत रखते हुए यह तट बहुत ही महत्वपूर्ण कहलाता है इस स्थान पर किसी तरह का कोई भी निर्माण नहीं होना चाहिए ताकि आने वाले समय में मडई मेला और पूर्व से होते रहे आयोजनों में कोई भी समस्या उत्पन्न ना हो

[pdf-embedder url=”https://dainikyashonnati.com/wp-content/uploads/2025/01/chhapara.pdf”]

लाइसेंस इतनी सुगमता से बन जायेगा मैने कभी सोचा नहीं था – छात्र ने जाहिर की खुशी
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत आईटीआई छपारा में लाइसेंस बनाने शिविर आयोजित

सिवनी 03 जनवरी 20225

सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अन्तर्गत कार्यालय अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिवनी के तत्वाधान में आईटीआई कॉलेज छपारा में अध्ययनरत प्रशिक्षणार्थियों के लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया।

इस दौरान लर्निंग लाइसेंस बनाने की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से टी.आर. सौलंकी, अमित कुमार ओझा द्वारा बताया गया। शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया गया। कॉलेज प्राचार्य नलिन तिवारी ने लायसेंस की महत्ता को प्रतिपादित करते हुए कहा कि लायसेंस वह दस्तावेज़ है जो किसी नागरिक को भारतीय सड़कों पर वाहन चलाने की अनुमति देता है। लर्निंग लाइसेंस प्रक्रिया शासन द्वारा सुगम की जा चुकी है, जिसे आवेदक स्वयं अपने मोबाइल से भी निर्धारित प्रक्रिया का अनुसरण कर बना सकते हैं।

शिविर के दौरान महिला प्रशिक्षणार्थियों के नि:शुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाए गए। अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय सिवनी से पधारे राहुल, विकास, किरण ने शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात निमय का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

छात्रा प्रतिभा बघेल शिविर में अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाने के बाद बताया कि लाइसेंस बनने के बाद हम आत्?म विश्?वास के साथ निडर होकर वाहन चला सकते हैं एवं लाइसेंस हमारी सुरक्षा के लिए अत्?यंत आवश्?यक है। बिना लाइसेंस वाहन चलाना कानूनन अपराध है। शिविर में लाइट मोटर व्हीकल का लर्निंग लायसेंस बनवाने वाले खालिद ने कहा कि लायसेंस इतनी सुगमता से बन जायेगा मैंने कभी सोचा ही नही था शिविर आयोजित करने के लिए परिवहन विभाग व संस्था प्राचार्य का आभार व्यक्त किया। आयोजित शिविर में अमित शर्मा, संजय उइके, यश्विन ठाकुर, नीरज उइके, हर्ष सोनी, राजकुमार सोयाम, शैलेन्?द्र ठाकुर, राकेश तिवारी, पुरूषोत्?म नापित, प्रतिभा सोनी की उपस्थिति रही।

शासकीय महाविद्यालय में चल रहा है गोलमाल – छात्रो का आरोप
छपारा यशो:- नगर के शासकीय महाविद्यालय में अनियमिताएं बरती जा रही है इस आशय के आरोप छात्रों ने लगाए हैं।

ग्रामीण अंचल से आने वाले छात्रों ने बताया है कि एस सी एस टी के छात्रों का हक मारा जा रहा है शासन की योजना के अनुसार हर वित्त वर्ष में एस सी एस टी के छात्रों एवं छात्राओं को नि:शुल्क स्टेशनरी वितरण के लिए सरकार शासकीय कॉलेजों को बजट आवंटन करती है इसी योजना के तहत सत्र 2023 -2024 के अंतर्गत स्टेशनरी की खरीदी की गई है लेकिन अभी तक शासकीय महाविद्यालय में अध्यनरत एस टी-एस सी छात्रों को स्टेशनरी का वितरण तक नहीं किया गया यह जानकारी हमें छात्रों के द्वारा प्राप्त हुई है छात्रों ने यह भी बताया है कि हमारी वार्षिक परीक्षा चालू होने वाली है और परीक्षा होने के बाद स्टेशनरी का हम क्या उपयोग करेंगे इस प्रकार शासकीय महाविद्यालय छपारा के एस टी एस सी के शोषित वंचित आर्थिक रूप से पिछड़े हुए छात्र-छात्राओं के अधिकार के साथ और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाना जैसे प्रतीत होता है शासकीय महाविद्यालय में स्टेशनरी लावारिस की तरह पड़ी हुई है किसी तरह शासकीय महाविद्यालय प्रशासन का ध्यान इस और क्यो नहीं जाता समझ के परे है ।