dm – Dainik Yashonati

खेतों में नरवाई को कदापि न जलाएं – जिला कलेक्टर
पर्यावरण एवं जनजीवन को बचायें –

सिवनी यशो:- कलेक्टर सिवनी क्षितिज सिंघल, उपसंचालक कृषि मोरिस नाथ ने किसानों को सलाह देते हुए कहा है कि फसल की कटाई के बाद फसल अवशेषों को कदापि न जलाएँ। इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ- साथ मृदा स्वास्थ्य एवं जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। फसल अवशेष जलाने से वातावरण में कार्बन डाईऑक्साईड, मिथेन, कार्बन मोनोऑक्साईड आदि गैंसों की मात्रा बढ़ जाती है। मृद्रा की सतह का तापमान 60-65 डिग्री सेन्टीग्रेट हो जाता है, ऐसी दशा में मिट्टी में पाये जाने वाले लाभदायक जीवाणु जैसे-बैसिलस सबटिलिस, स्यूडोमोनास, ल्यूरोसेन्स, एग्रोबैक्टीरिया, रेडियाबैक्टर, राइजोबियम प्रजाति, एजोटोबैक्टर प्रजाति, एजोस्प्रिलम प्रजाति सेराटिया प्रजाति, क्लेब्सीला प्रजाति, वैरियोवोरेक्स प्रजाति आदि नष्ट हो जाते है। ये जीवाणु खेतो में डाले गये खाद एवं उर्वरक को तत्व के रूप में घुलनशील बनाकर पौधों को उपलब्ध कराते है। अवशेषों को जलाने से ये सभी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते है। इन्ही सूक्ष्म जीवों के नष्ट हो जाने से खेतों में समुचित

रूप से खाद एवं उर्वरकों की आपूर्ति पौधों को न हो पाने के करण उत्पादन प्रभावित होता है। नरवाई प्रबंधन हेतु करे उन्नत कृषि यंत्रों का उपयोग: कृषक भाई उन्नत कृषि यंत्र जैसे श्रेडर,

मल्चर, स्ट्रारिपर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर इत्यादि यंत्रों का उपयोग कर नरवाई प्रबंधन कर सकते है। स्ट्रारीपर के माध्यम से खेत में खड़े फसल अवशेषों को भूसे में परिवर्तित कर पशुओं के लिये आहार तैयार किया जा सकता है जो कि वर्ष भर पशुओं को खिलाने के लिये उपयोगी हो सकता है इसी प्रकार हैप्पी सीडर, सुपर सीडर के माध्यम से कृषक भाई खेत में फसल अवशेषों जलाये बिना, फसलों की बोनी कर सकते है। उक्त यंत्र कार्यालय सहायक कृषि यंत्री से अनुदान पर ऑन लाईन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से कृषकों को दिये जा रहे है।

नरवाई प्रबंधन हेतु बायो डीकम्पोजर है समाधान फसल अवशेष पर वेस्ट डिकम्पोजर कचरा अपघटक या बायोडायजेस्टर के तैयार घोल का छिड़काव करें या फसल की कटाई के बाद घास-फूस पत्तियाँ, ठूंठ, फसल अवशेषों को सड़ाने के लिए 20-25 किलोग्राम नत्रजन प्रति हेक्टेयर की दर बिखेर कर नमी की दवा में कल्टीवेटर या रोटावेटर की मदद से मिट्टी में मिला देना चाहिए। इफको द्वारा निर्मित बायो डीकम्पोजर 20 ग्राम मात्रा को 200 लीटर पानी के साथ एवं उक्त घोल में 2 किलो गुंड मिलाकर 7 दिवस तक रहने दे, 7 दिवस के पश्चात उक्त 200 लीटर घोल को लगभग 1.5 से 2 एकड़ रकबे पर स्प्रे करने से फसल अवशेष विघटित होकर मिट्टी में मिल जाते है और जीवाणुओं के माध्यम से ह्यूमस में बदलकर खेत में पोषक तत्व (नत्रजन, फास्फोरस, पोटाष, सल्फर आदि) तथा कार्बन तत्व की मात्रा को बढ़ा देते है। हमारे खेतों में ये ह्यूमस तथा कार्बन ठीक उसी प्रकार काम करते है जैसे हमारे खून में रक्त कणिकाएँ। इसीलिए किसान भाई फसल अवशेष प्रबंधन को अपनाकर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में सहयोग प्रदान करें।

जुर्माने का है प्रावधान – म.प्र. शासन पर्यावरण विभाग मंत्रालय द्वारा दिनांक 5 मार्च 2017 को जारी नोटिफ्रिकेंशन में नरवाई जलाने पर 2 एकड़ से कम 2500/- रूपये, 2 एकड़ से 5 एकड़ तक 5000/- एवं 5 एकड़ अधिक 15000/- रूपये का जुर्माना किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में कलेक्टर सिवनी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व समस्त को पत्र लेख किया है कि फसल अवशेष नरवाई जलाने पर अर्थ दण्ड वसूलने की कार्यवाही की जावें।

निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर 09 कर्मचारियों को कलेक्टर ने किया निलंबित
सिवनी यशो:- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर कुल 09 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। विधानसभा क्षेत्र सिवनी- 115 में पी-3 के रूप में पदस्थ किए गए सहायक अध्यापक, शासकीय हाई स्कूल बरोदामाल सुमतलाल मरावी, पी-2 के रूप में पदस्थ किए गए प्राथमिक शिक्षक बंजरटोला, सुखदेव पंद्रे, पी-1 के रूप में पदस्थ किए गए सहायक शिक्षक, कल्याणपुर बरघाट, प्रतापसिंह वट्टी तथा पी-3 के रूप में पदस्थ किए गए शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सहायक अध्यापक गोरखपुर कुंवरलाल मर्सकोले, विधानसभा बरघाट में पी. ओ. के रूप में पदस्थ किए गए माध्यमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला सुकवाह विपिन परते तथा के रूप में पदस्थ किए गए भृत्य ब्रजलाल मसराम के 18 अप्रैल को सामग्री वितरण स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके वाहन प्रभारी के रूप में पदस्थ किए गए सचिव साल्हेपानी मुन्नालाल यादव तथा सामग्री वितरण कार्यों में संलग्न किए गए नगरपालिका परिसर सिवनी भृत्य मंगलसिंह तथा कृषि विपणन बोर्ड सिवनी के भृत्य रैकसिंह बघेल को बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित पाए जाने से निर्वाचन कार्य प्रभावित होना मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

धान उपार्जन के भुगतान में लापरवाही पर अजीविका मिशन एवं नान प्रबंधक को नोटिस
सिवनी यशो:- कलेक्टर क्षितिज सिंघल की अध्यक्षता में सोमवार 12 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवजीवन विजय, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही साथ ही विकासखण्डस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

बैठक में कलेक्टर श्री सिंघल ने सीएम हेल्पलाईन में दर्ज 100 दिवस से अधिक समय से लंबित विभागवार शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री पीएचई, तहसीलदार घंसौर एवं केवलारी द्वारा शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही न करने से शिकायत का लंबित रहना पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह समय सीमा में दर्ज धान उपार्जन के भुगतान संबंधी प्रकरण में आपेक्षित कार्यवाही न करने को लेकर जिला प्रबंधक आजीविका मिशन तथा जिला प्रबंधक नान को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों 50 दिवस से अधिक समय से लंबित एवं जिलेवार रैंकिंग के लिए चयनित शिकायतों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री सिंघल ने आकस्मिक बारिश एवं ओला वृष्टि से हुई फसल नुकसानी के सदंर्भ में सभी अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा कर निर्देशित किया कि राजस्व, कृषि, उद्यानिकी विभाग का मैदानी अमला मौके में पहुंचकर नुकसानी का आकलन करें तथा संयुक्त रिपोर्ट प्रस्तुत कर आरबीसी 6-4 के प्रावधानुसार राहत प्रकरण तैयार किए जाएं। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व महाअभियान के दौरान अविवादित बटवारा, नामांतरण सहित सभी भू-राजस्व प्रकरणों को निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित गिरदावरी के प्रकरणों को पूर्ण करने के निर्देंश दिए।

कलेक्टर श्री सिंघल ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके कार्यालय में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों तथा रिक्त पदों की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी तरह उपसंचालक कृषि से जिले में फसलों की स्थिति एवं खाद-बीज की उपलब्धता संबंधी जानकारी प्राप्त कर निर्देशित किया कि किसानों की की मांगानुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आगामी माह की आवश्यकता का आकलन कर पूर्व से भण्डारण सुनिश्चित किया जाए।

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जिले के 163 ग्राम प्रभावित
राजस्व एवं कृषि विभाग के संयुक्त दल ने प्रारम्भ किया सर्वे कार्य

ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों में फसल क्षति, मकान क्षति, सम्पत्ति हानि, जनहानि, पशुहानि एवं अन्य प्रकार की क्षति की जानकारी संकलित करने हेतु राजस्व एवं कृषि विभाग के मैदानी अमले का संयुक्त दल बनाकर विस्तृत सर्वे कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों में संबंधित पटवारियों, राजस्व निरीक्षकों एवं तहसीलदार व नायब तहसीलदारों के द्वारा भ्रमण कर प्रभावित किसानों व ग्रामवासियों से चर्चा की जाकर ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का मुआयना किया गया है। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों में क्षति होना संभावित है; जिसके लिये विस्तृत सर्वेक्षण कार्य कराया जा रहा है। क्षति की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित ग्रामों के प्रभावित पात्र कृषकों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के प्रावाधानों के अनुरूप आर्थिक सहायता राशि वितरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

सिवनी यशो:- रविवार प्रात: लगभग 3:00 से प्रात: 8:00 बजे के बीच सिवनी जिलें में असामयिक वर्षा के दौरान चना एवं मटर के आकार के ओलावृष्टि की प्रारंभिक जानकारी प्राप्त हुई है । इस दौरान तहसील सिवनी अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल बंडोल के ग्राम सिंघोड़ी, जाम, पांजरा, रनबेली, कन्हरगाँव, कोठिया, बंधा, गाडरवाडा, बिहिरिया, नांदनी, झिलमिली, बंधा, बांकी, ढाना, मोठार एवं जुरतरा कुल 16 ग्रामों तथा राजस्व निरीक्षक मंडल भोमा अंतर्गत ग्राम डोकररांजी ,बगलई, गोंडी हिनोतिया, समनापुर, खुर्सीपार, कलारबांकी, देवरी, बज्जरवाडा, लुंगसा एवं थावरी कुल 10 ग्रामों में चना-मटर के आकार के ओले गिरने से फसलों को क्षति होने की सूूचना है ।

तहसील कुरई अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल सुकतरा के ग्राम राजोला एवं छीतापार में; तहसील केवलारी अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मंडल पलारी के ग्राम डुंगरिया, खापाबाजार, कुचीवाडा, खैरी, ग्वारी, सिंघोड़ी, घंसौर, मैनापिपरिया, चिरचिरा, देवघाट, पिपरिया, सांठई, सरेखा, पांजरा एवं खापा कुल 15 ग्राम तथा राजस्व निरीक्षक मंडल केवलारी अंतर्गत ग्राम खापा, बंदेली, अहरवाड़ा, सहजपुरी, भाटा, बबरिया, खरसारू, मोहगॉव, खुर्सीपार माल, बेगरवानी, पुंगार, सरई, छींदा, रायखेड़ा, थांवरी, कोहका, तिन्दुआ, चांदनखेड़ा एवं ड़ंगरिया कुल 19 ग्रामों में ओला वृष्टि हुई है ।

तहसील छपारा अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मण्डल चमारीखुर्द के ग्राम झिरी, बक्सी, नवलगॉव, केकड़ा, करेली, गुंदरई, पौंड़ी, पिपरिया, छिंदवाह, जोगीवाड़ा, जामुनपानी, मुण्डरई, सूखामाल, सूखारैय्यत, बरबसपुर, मटामा, घुनई, देवगॉव, मरझोर, दानीमेटा कुल 20 ग्राम, तथा राजस्व निरीक्षक मण्डल छपारा के अंतर्गत ग्राम सागर, मोहली, ताखला, कोडिय़ामाल, कोडिय़ारैय्यत, अकलमा, सुआखेड़ा तथा झिलमिली कुल 08 ग्रामों में; तहसील लखनादौन अंतर्गत ग्राम मलखेड़ा, मुण्डा, सुकवाह, सहसना, प्रेमपुर, भलीवाड़ा, भजिया, सारंगपुर, गोरखपुर, खमरिया गोसांई, आमई, पहाडग़ढ़, बड़पानी, अहारघोंदी, गुंगवारा, धौरिया, लालपुर, सहजपुरी, रायचौर, सेमरताल, बदनौर, खैरीरैय्यत, खैरीमाल, डुंगरिया रैय्यत, डुंगरियामाल, सेलुआ, गुदर्रा, बरेला, बांदरा, भैंसनवाही, जोगीगुफा, पायली, सालीवाड़ा, गनेशगंज, बिजना तथा कुहिया कुल 36 ग्रामों में; राजस्व निरीक्षक मण्डल धूमा अंतर्गत ग्राम खामी रैय्यत, घोघरी, खॅूटखमरिया, नागनदेवरी, केरपानी, खमरिया, उकारपार, धनककड़ी रैय्यत, डुंगरिया, धनककड़ीमाल तथा नागटोरिया कुल 11 ग्रामों में; तहसील घंसौर अंतर्गत राजस्व निरीक्षक मण्डल घंसौर के ग्राम छीतापार, घंसौर, डॅूडा, समनापुर, बंदम, टिकरापांडीवाड़ा, गाड़ाधूर रैय्यत, पीपरटोला, दावाझिर, सिंघनपुरी, गोकलथाना, मवई, हर्राटिकुर, कारीथून, चौरई, पौंड़ी, किंदरई, बुढऩा, धूमामाल तथा बक्सी कुल 20 ग्रामों में तथा राजस्व निरीक्षक मण्डल कहानी के अंतर्गत ग्राम कहानी, मेहता, दरोटखुर्द, दारोटकला, सरोरा कुल 05 ग्रामों में तहसील धनौरा के ग्राम पाटनमाल में असामयिक वर्षा के साथ ओलावृष्टि होने की प्रारम्भिक जानकारी प्राप्त हुई है। इस प्रकार प्राथमिक जानकारी के अनुसार जिले के 163 ग्रामों में ओलावृष्टि होने की जानकारी प्राप्त हुई है।