MP Police Promotion – Dainik Yashonati

पुलिस के 27,534 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति, सीएम बोले- सरकार आपके परिवार के लिए सबकुछ करेगी
Mp Police Promotion – 27,534 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, सीएम मोहन यादव ने बांटे नियुक्ति पत्र

Bhopal 10 August 2026

भोपाल यशो:- मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों को लंबे इंतजार के बाद मिली पदोन्नति के अवसर पर सोमवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आभार प्रदर्शन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नवीन भर्ती में चयनित पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए और पदोन्नत अधिकारियों-कर्मचारियों को बैज लगाए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश पुलिस की कार्यशैली और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की खाकी वर्दी प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पुलिस जवान पूरी निष्ठा से अपनी ड्यूटी निभाएं, सरकार उनके परिवार के लिए अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी।

भोपाल में पुलिस आभार प्रदर्शन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज लगाए।

27,534 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का लाभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने पुलिस विभाग के 58 संवर्गों में रिकॉर्ड 27,534 अधिकारी-कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को लागू करने में समय लगा और लगभग 20 हजार पुलिसकर्मी पदोन्नति का लाभ मिलने से पहले सेवानिवृत्त हो गए।

उन्होंने बताया कि 30 रक्षित निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नति मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी अपनी क्षमता और योग्यता के बल पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

खंडवा में बनेगी नई पुलिस बटालियन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि खंडवा जिले में नई पुलिस बटालियन की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के रूप में तीन नई बटालियन बनाई जाएंगी।

इन नई बटालियनों में बैगा, भारिया और सहरिया वर्ग की कंपनियां भी शामिल की जाएंगी।

भोपाल में पुलिस आभार प्रदर्शन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज लगाए।

दो साल में पूरी होगी लंबित पुलिस भर्तियां

डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2023 से अब तक विभिन्न संवर्गों में 14,704 से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया जा चुका है। पुलिस बैंड और एफएसएल की भर्ती प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में विभिन्न पदों पर 9,751 पुलिसकर्मियों की भर्ती के लिए मंजूरी दी गई है। सरकार का प्रयास है कि आगामी दो वर्षों में आरक्षक और सब इंस्पेक्टर के जितने पदों पर भर्ती शेष है, उन्हें भी जल्द पूरा किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की भूमिका की सराहना

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश पुलिस की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस ने चंबल क्षेत्र में दस्यु समस्या के उन्मूलन और प्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस देशभक्ति, जनसेवा, साहस और प्रतिबद्धता के बल पर देशभर में अपनी विशेष पहचान बना रही है।

पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने बताया कि वर्ष 2025 में सब इंस्पेक्टर और सूबेदार पदों पर भर्ती के लिए नए नियम तैयार किए गए। मुख्यमंत्री ने 7,500 नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दी थी।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 में 9,662 विभिन्न पदों पर भर्ती की स्वीकृति मिली है। साथ ही हॉक फोर्स में 325 पद और विशेष सहयोगी दस्ते में 882 पदों पर भर्ती की गई है।

डीजीपी ने कहा कि नई भर्तियों से प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा और अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

सिंहस्थ 2028 के लिए भी तैयार होगा पुलिस बल

डीजीपी ने कहा कि सिंहस्थ 2028 प्रदेश का बड़ा आयोजन होगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। पिछले दो वर्षों में पुलिस विभाग में 18 हजार से अधिक नई नियुक्तियां हुई हैं। प्रशिक्षण के बाद यह नया पुलिस बल सिंहस्थ की ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहेगा।

पदोन्नति से पुलिसकर्मियों का बढ़ा मनोबल

कार्यक्रम में पदोन्नत डीएसपी दीपिका शिंदे ने कहा कि पदोन्नति से वर्षों से सेवा दे रहे पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

निरीक्षक रीना चौहान ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया शुरू होने से उनके परिवार के तीन सदस्यों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से कर्मचारियों में नई ऊर्जा और निष्ठा का संचार होता है।

प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार डहरवाल ने अपने संघर्ष और चयन का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे बालाघाट जिले के निवासी हैं और क्षेत्र में नक्सल प्रभावित परिस्थितियों के बीच पले-बढ़े। उन्होंने देशभक्ति और सेवा के जज्बे को जमीन पर उतारने का संकल्प व्यक्त किया।

वहीं नवीन भर्ती में चयनित आस्था शर्मा ने कहा कि बचपन से खाकी वर्दी पहनना उनका सपना था और शादी तथा बच्चों के बाद पुलिस विभाग में चयन होना उनके लिए गौरव की बात है।

कार्यक्रम में एडीजी एसएएफ चंद्रशेखर, स्पेशल डीजी एडमिनिस्ट्रेशन आदर्श कटियार, अपर मुख्य सचिव गृह संजय शुक्ला, स्पेशल डीजी सीआईडी पंकज श्रीवास्तव, आईजी एडमिन हरिनारायणचारी मिश्र सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, एक दिन का वेतन काटने के निर्देश

सिवनी को संभाग बनाने की मांग को लेकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने लिखे दर्जनभर से अधिक पत्र

सुशासन का आधार न्याय, हर नागरिक तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : CM डॉ. मोहन यादव

पदोन्नत एवं नवनियुक्त पुलिस अधिकारियों ने किया CM डॉ. मोहन यादव का भव्य अभिनंदन

https://www.facebook.com/share/v/1SJhHyExgB/