@mpinc – Dainik Yashonati

जिले में एक भी ट्रांसफार्मर खराब नहीं है, जिले के हर ग्राम में थ्री फेस विद्युत सप्लाई है – तोमर
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा जारी म.प्र. सोलहवीं विधानसभा के द्वितीय सत्र में मंगलवार को क्षेत्रातंर्गत ट्रान्सफार्मर क्षमता में वृद्धि, जले एवं खराब ट्रान्सफार्मर को बदले जाने, कृषि क्षेत्र में विद्युत की खपत एवं सड़क निर्माण कार्यो में लगने वाला गौण खनिज के संबंध में अतारांकित प्रश्न किये गये।

विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ट्रान्सफार्मर क्षमता में वृद्धि संबंधि पूछे गये प्रश्न पर प्रद्युम्न सिंह तौमर ने बताया कि सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षमताओं के स्थापित वितरण ट्रांसफार्मरों की कुल संख्या 4112 है। जिसमें विद्युत वितरण केन्द्र सिवनी शहर में 25 केव्हीए के 24, 63 केव्हीए के 28, 100 केव्हीए के 224, 200 केव्हीए के 255, 315 केव्हीए के 5 स्थापित वितरण ट्रांसफार्मर है। इसी प्रकार क्रमश सिवनी ग्रामीण में 803, 136, 179, 128, 5, बंडोल में 525, 96, 102, 54, 3, मुंगवानी में 402, 31, 96, 35, 0, कान्हीवाडा में 22, 12, 3, 1, 0, गोपालगंज में 14, 5, 2, 1, 0, छपारा-1 में 265, 52, 18, 5, 0, छपारा-2 में 52, 8, 1, 0, 0, गणेशगंज में 391, 52, 60, 17, 0 है। विगत 2 वित्तीय वर्षो, यथावर्ष 2022-23 एवं 2023-24 प्रश्नाधीन क्षेत्र में कुल 623 वितरण केन्द्र बंडोल के 148, गोपालगंज 18, कान्हीवाडा 17, मुंगवानी 95, सिवनी शहर 4, सिवनी ग्रामीण 224, छपारा-1, 47, छपारा-2, 14, गणेशगंज में 56 ट्रान्सफार्मर जले व खराब हुए। इन सभी ट्रान्सफार्मरों को बदल दिया गया है तथा ट्रांसफार्मर बदलने हेतु शेष नही है।

उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत प्रदान की जाती है

म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं. क्षेत्रांतर्गत संभावित भार वृद्धि के दृष्टिगत प्रतिवर्ष विद्युत प्रणाली के सुदृणीकरण के आवश्यक कार्य प्रस्तावित किये जाते है, जिनमें वितरण ट्रान्सफार्मरों की क्षमता वृद्धि के कार्य भी सम्मिलित होते है। मैदानी कार्यालयों से वितरण ट्रान्सफार्मर पर सबद्ध भार की गणना के साथ प्राप्त प्रस्तावों में से सामान्यत: 80 प्रतिशत से अधिक भारित वितरण ट्रान्सफार्मरों को वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोंजना में स्वीकृति प्रदान कर शामिल किया जाता है। विगत 2 वर्षो में 8 वितरण ट्रान्सफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गयी, जिसमें वितरण केन्द्र बंडोल में 63 से 100 केव्हीए सिवनी ग्रामीण के नगझर में 63 से 100 केव्हीए, बंडोल में 100 से 200 केव्हीए, छपारा-1 के ग्राम निवारी में 63 से 100 केव्हीए, ग्राम कोंडरा में 63 से 100 केव्हीए, गणेशगंज के ग्राम कमली में 25 से 63 केव्हीए, गणेशगंज के ग्राम नादियाकला में 100 से 200 केव्हीए एवं कान्हीवाडा के ग्राम उडेपानी में 25 से 63 केव्हीए शामिल है तथा क्षेत्रांतर्गत समस्त राजस्व ग्रामों एवं उनके मंजरोटोला के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अपरिहार कारणो से आये अकास्मिक अवरोधों को छोडकर प्रतिदिन 24 घंटे विद्युत प्रदाय किया जा रहा है। आगे विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा जले एवं खराब ट्रान्सफार्मरों को बदले जाने किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए श्री तोमर ने बताया कि सिवनी जिला क्षेत्रातंर्गत प्रश्न दिनांक की स्थिति में किसी भी ग्राम में कोई भी वितरण ट्रान्सफार्मर खराब नही है।

वितरण केन्द्र मुंगवानी में ग्राम नरेला में 25 केव्हीए का वितरण ट्रान्सफार्मर 24 अक्टूम्बर 2023 को चोरी हो गया है, उक्त संबंध में वितरण कंपनी के पत्र दिनांक 7 नवंबर 2023 को पुलिस थाना लखनवाडा को एफआईआर दर्ज किये जाने हेतु लेख किया गया है। उक्त वितरण ट्रान्सफार्मर के स्थान पर दूसरा 25 केव्हीए का ट्रान्सफार्मर स्थापित कर विद्युत प्रदाय बहाल कर दिया गया हे।

3240 ट्रांसफार्मो की क्षमता वृद्धि का कार्य किया गया है

आगे श्री तोमर ने कृषि क्षेत्र में विद्युत की खपत संबंधि प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि प्रदेश का सिंचित एरिया बढा है जिसमें बिजली का महत्वपूर्ण योगदान हैं। म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं. विगत 5 वर्षो में कृषि प्रायोजन हेतु विद्युत खपत से संबंधित खपत वर्ष 2018-19 में 5504.62 मिलियन यूनिट में इसी प्रकार 2019-20 में 6067.28, 2020-21 में 6454.63, 2021-22 में 6643.89 एवं 2022-23 में 6790.61 मिलियन यूनिट में खपत हुई है। विगत 5 वर्षो में विद्युत कंपनी क्षेत्रातंर्गत 148 नवीन 33/11 केव्हीए विद्युत उपकेन्द्र निर्मित किये गये, 76380 नवीन वितरण ट्रान्सफार्मर स्थापित किये गये एंव 3240 वितरण ट्रान्सफार्मरों की क्षमता वृद्धि के कार्य किए गये है।

किसानों को कृषक मित्र योजना के तहत सरकार देती है अनुदान

कृषकों को सिचाई के लिए स्थायी कृषि पंप विद्युत कनेक्शन लेने एवं अस्थायी पंप कनेक्शनों को स्थायी पंप में परिवर्तित करने के लिए अनुदान आधारित मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 21 सितम्बर 2023 से प्रचलन में है, जिसके तहत कृषकों के समूह जो 3 हार्सपावर या उससे अधिक क्षमता के स्थायी कृषि पंप कनेक्शन लेना चाहते है, से प्राप्त आवेदनों का योजना के प्रावधानों के अनुरुप परीक्षण कर तकनीकी साद्धता अनुसार प्राक्कलन तैयार किये जाते है। योजनार्न्तगत विद्यमान अधोसरंचना से 200 मीटर की अधिकतम दूरी तक 11 केव्हीए लाईन विस्तार एवं वितरण ट्रान्सफार्मर स्थापना का कार्य किये जाने तथा योजना के प्रावधानों के अनुसार निर्धारित सीलिंग कास्ट के अंतर्गत तकनीकी साध्यता के दृष्टिगत एलटी लाईन का कार्य किये जाने का प्रावधान है। उक्तानुसार प्रावधानिक कार्य अनुसार स्वीकृत प्राक्कलन की राशि में से 50 प्रतिशत कृषक अथवा कृषक समूह द्वारा 40 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा अनुदान के रुप में तथा 10 प्रतिशत संबंधित वितरण कंपनी द्वारा वहन की जायेगी। विधानसभा क्षेत्र सिवनी के अंतर्गत ऐसा कोई ग्राम नही है जहा थ्री-फेस विद्युत सप्लाई नही है।

सड़क निर्माण में लगने वाले गौण खनिज की रायल्टी राशि काटकर ठेकेदार को भुगतान होता है – राकेश सिंह

विधानसभा सत्र में सडक निर्माण कार्य में लगने वाला गौण खनिज के संबंध में विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पूछे गये प्रश्न का उत्तर देते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि सडक निर्माण कार्यो में उपयोग होने वाले विभिन्न गौण खनिजों के खनन एवं परिवहन के संबंध में म.प्र. शासन खनिज विभाग भोपाल द्वारा जारी विभिन्न दिशा निर्देशों एवं नियमों के अनुसार इस कार्यालय द्वारा कार्यवाही की जाती है, विभाग में निर्माण कार्यो हेतु समस्त प्रकार के खनन एवं परिवहन अनुमतियॉ, रायल्टी जमा किया जाना एवं रायल्टी क्लियरनेंस, खनिज विभाग से प्राप्त करना संबंधित विभाग के दायित्व में अनुबंध अनुसार निहित है। म.प्र. सडक विकास निगम अंतर्गत रायल्टी काटकर जमा करवाने का प्रावधान नही है एवं विगत 5 वर्षो में सडक निर्माण कार्य का कोई भी देयक का भुगतान बिना रायल्टी राशि रोके या रायल्टी चुकता प्रमाण पत्र प्राप्त किये, नही किया गया। म.प्र. सड़क विकास निगम अंतर्गत अनुबंध अनुसार रायल्टी की राशि बिलों से काटकर जमा कराये जाने का प्रावधान नही है। अपितु ठेकेदार द्वारा रायल्टी चुकता प्रमाण पत्र प्रस्तुत ना किये जाने की स्थिति में देयकों से रायल्टी चुकता प्रमाण पत्र की प्रत्याशा में उपरोक्त राशि रोककर ठेकेदार के देयक का भुगतान किया जाता है।

प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू की जायेगी
सिवनी 13 जून 2023

सिवनी यशो:- अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद को लेेकर श्रीमति प्रियंका गांधी संस्कारधानी जबलपुर पंहुची, पूरे महाकौशल में प्रियंका गांधी को लेकर उत्साह था कर्नाटक की जीत में प्रियंका गांधी का अहम रोल था जो वादे कर्नाटक की जनता से किये थे कांग्रेस की सरकार बनते ही वे सभी पूरे किये गये। उन्होंने अपने भाषण में कहा मध्यप्रदेश की शिवराजसिंह सरकार भ्रष्टाचार और घोटालो की सरकार है इन्होंने उज्जैन महाकाल को भी घोटाला करने में नही छोड़ा, 225 महिनें की सरकार में 220 घोटाले किये। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि सरकार में तीन वर्ष में केवल 21 लोगों को रोजगार दिया है, मैंने बार बार इस बात को जानने की कोशिश की कि यह जानकारी गलत तो नही है लेकिन यह जानकारी पूरी तरह सत्य निकली। प्र्रदेश में युवाओं को देने के लिये रोजगार नही है कांग्रेस पार्टी आपसे वादा करती कि हर महिने महिलाओं को 1500 रूपए दिए जाएंगे, गैस सिलेंडर 1000 के स्थान पर 500 रूपए का मिलेगा, 100 यूनिट बिजली फ्री, 200 यूनिट हॉफ होगी, मध्यप्रदेश में पुरानी पेंशन योजना लागू की जायेगी, कमलनाथ की सरकार ने किसान कर्जमाफी की थी, बचे हुए किसानों की कर्जमाफी होगी। कमलनाथ जी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने यहां आने से पहले नर्मदा पूजन की शर्त रखी, उन्होंने नर्मदा जी का पूजन कर आरती की। कांग्रेस पार्टी दिल और रिस्ते जोडऩे का काम करती है हमारे देश के अलावा किसी देश में इतने धर्म, जाति, देवी देवता नही है जोडऩे की संस्कृति कि राजधानी जबलपुर है मुझे गर्व है कि मैं हिन्दू हॅू लेकिन बेवाकूफ नहीं हॅू मैं मध्यप्रदेश की पहचान सौदे से नही बनाना चाहता।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना सहित लखनादौन

विधायक योगेन्द्रसिंह बाबा, बरघाट विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया, केवलारी के पूर्व

विधायक ठाकुर रजनीशसिंह सिवनी से जिला, ब्लाक कांग्रेस, सभी मोर्चा संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ, मंडलम, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी हजारों की संख्या में कांग्रेस जन जबलपुर पंहुचे।