@pankjamunde – Dainik Yashonati

मोदी सरकार ने 9 सालों में हमारी गुलामों वाली मानसिकता को बदला: मुंडे
राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी ने बालाघाट में आयोतित कार्यक्रमों में किया संबोधित

सिवनी / बालाघाट यशो:- मोदी सरकार द्वारा बीते 9 सालों में किए गए कामों से देश की सोच में अंतर आया है। हमारे दिमाग से वह गुलामी वाली सोच हट गई है, जिसे पूर्व की सरकारों ने बनाए रखा था। प्रधानमंत्री श्री मोदी के Ó सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासÓ जैसे मंत्रों और राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने जैसे निर्णयों ने पूरे देश में एक सकारात्मक सोच का संचार किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे ने विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत बालाघाट के भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उक्ताशय के विचार प्रगट किये । इस अवसर पर उत्तरप्रदेश बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह भी उपस्थित रहे। पत्रकारवार्ता के साथ श्रीमती पंकजा मुंडे एवं सांसद भोला सिंह ने पार्टी के अन्य कार्यक्रमो ंमें भाग लिया बालाघाट में आज कार्यकत्र्ता सम्मेलन, व्यापारी प्रकोष्ठ सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था ।

मोदी जी की ओर आशा भरी नजरों से देख रही सारी दुनिया

श्रीमती पंकजा मुंडे ने कहा कि मोदी सरकार के बीते 9 वर्ष गरीब कल्याण, सुशासन एवं सेवा को समर्पित रहे हैं। ये 9 वर्ष वास्तव में भारत के नवनिर्माण के रहे हैं। इन 9 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अपना हर पल देश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने और एक महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। पूरा विश्व आज हमें आशा भरी नजरों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तव में मोदी जी से केवल को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को अपेक्षाएं है। जिन्हें मोदी जी अपने विचारों से, कार्यशैली से एवं कार्यों को पूर्णता तक पहुंचाने की क्षमता से साबित भी कर दिया है।

मोदी जी ने देश को दी नई कार्य संस्कृति

श्रीमती मुंडे ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार संसद भवन में प्रवेश किया था, तो उन्होंने संसद के मुख्य गेट पर दण्डवत प्रणाम किया था। उस समय उनकी आंखें भी नम थीं। उन्होंने उस दिन खुद को देश का प्रधान ना मानते हुए स्वयं के प्रधान सेवक होने का उद्घोष किया था। जो उनकी चलाई जाने वाली जनकल्याण की हर नीति में दिखाई देता है। वे भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो किसी निर्माण का भूमि पूजन करते हैं तो उद्घाटन भी। उनके द्वारा चलाई जा रही हर योजना की समीक्षा के लिए एक वार रूम सक्रिय रहता है। यह वार रूम योजनाओं की समयबद्ध समीक्षा करता है एवं धरातल पर उन्हें मूर्त रूप देने का कार्य करता है। समय से काम को पूरा करने की इस कार्य संस्कृति का असर पूरे देश में दिखाई देने लगा है।

बालाघाट के सफर में दिखाई दी बदलते भारत की सुनहरी तस्वीर

श्रीमती मुंडे ने कहा कि मैंने जबलपुर से बालाघाट के सफर के दौरान रास्ते चल रहे अनगिनत निर्माण कार्य देखे जो बदलते भारत की एक सुनहरी तस्वीर को प्रस्तुत करते हैं, बदलते भारत को दिखाते हैं। इन्हें देख कर अटल जी की बातें साकार होती नजर आती हैं, कि देश में अच्छी सड़कों का जाल शरीर में धमनियों की तरह होता है। यदि शरीर में एक भी धमनी डेमेज हो जाए तो पूरे शरीर में तकलीफ बढ़ जाती है। उसी तरह यदि देश में गुणवत्ता वाली सड़कें बन जाएं तो देश का विकास तीव्र गति से होना तय है, जो होता हुआ नजर भी आ रहा है। उन्होंने बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सांख्यिकी सहित बताते हुए कहा कि यहां पर मुद्रा लोन योजना के लाभार्थियों की संख्या 60000, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत हितग्राहियों की संख्या 337900, जनधन खातों की संख्या 691320, प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों की संख्या 172774, जल-जीवन मिशन के हितग्राहियों की संख्या 258065, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कार्डों की संख्या 1088751, किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या 299550, हर घर बिजली योजना के हितग्राहियों की संख्या 185470, प्रधानमंत्री शौचालय योजना के लाभार्थियों की संख्या 199425 है। श्रीमती मुंडे ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बीते 9 सालों में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए जो बजट रखा है, वह आजादी के बाद से रखे गए ऐसे ही बजटों से कई गुना अधिक है।

कार्यक्र में सांसद ढालसिंह बिसेन, विधायक, प्रदेश शासन के मंत्री रामकिशोर कावरें, बालाघाट विधायक एवं पिछड़ावर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन, पार्टी के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, सिवनी जिलाध्यक्ष आलोक दुबे, बालाघाट जिलाध्यक्ष सत्यनाराण अग्रवाल, विधायक दिनेश मुनमुन राय, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल, सह प्रदेश संयोजक रूपचंद मोहनानी, महिला मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्रीमती अश्विनी परांजपे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप राय, जिला मंत्री संजीव मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी अभय कोचर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।