rakesh sing – Dainik Yashonati

प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह आज आयेंगे
Chhindwara 11 June 2025

छिंदवाड़ा यशो :- प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह 12 जून 2025 को छिंदवाड़ा प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सिंह प्रात: 11 बजे एक कार्यक्रम में पत्रकारवार्ता एवं प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला योजना समिति की बैठक लेंगे एवं दोपहर 02 बजे सिल्वर शाईन होटल छिंदवाड़ा में प्रबुध्दजन सम्मेलन में सम्मिलित होंगे। इसके बाद प्रभारी मंत्री श्री सिंह शाम 04 बजे छिंदवाड़ा से पचमढ़ी जिला नर्मदापुरम के लिये प्रस्थान करेंगे।

पूर्व विधायक राकेश पाल के अग्रज राजेश पाल दिवंगत, अंतिम संस्कार आज 01 अप्रैल को प्रात: 10 बजे
Seoni 31 March 2025

सिवनी यशो:- केवलारी विधानसभा के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह के बड़े भाई राजेश पाल का सोमवार 31 मार्च को निधन हो गया है जिनकी अंतिम संस्कार मंगलवार 01 अप्रैल को प्रात: 10 बजे किया जायेगा ।

राजेश पाल स्वर्गीय ठाकुर नेत्रपाल सिंह के जेष्ठ पुत्र,केवलारी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह एंव विजय पाल सिंह के बड़े अग्रज थे । वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे ।

दिवंगत राजेश पाल की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार 01 अप्रैल मंगलवार की सुबह 10 बजे सिवनी कटंगी नाका मोक्षधाम में किया जाएगा अंतिम यात्रा बारापत्थर स्थित निवास से निकलेगी । दिवंगत आत्मा को प्रभु को अपने श्री चरणों मे स्थान प्रदान करे। शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।

ठेकेदार के पास रूपए की कमी होगी इसीलिए विभाग उसे भुगतान कर रहा होगा: राकेशसिंह
सिंचाई काम्पलेक्स… Irrigation Complex…

Chhindwara 21 November 2024

छिंदवाड़ा यशो:- जिले की महत्ती सिंचाई परियोजना (irrigation project), सिंचाई काम्पलेक्स जो कि 5 हजार करोड़ रूपए की लागत की है जिले लगभग 6 वर्ष होते आ रहे है, जलसंसाधन विभाग ठेकेदार मेन्टाना (Water Resources Department Contractor Mentana) को लगभग 13 सौ करोड़ रूपए का भुगतान कर चुका है, किन्तु धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है, जल संसाधन विभाग (Water Resources Department) ने कमलनाथ की सरकार (Kamalnath’s government) के समय पाईप के नाम पर 500 करोड़ रूपए अग्रिम दिये थे।

प्रभारी मंत्री व पी.डब्ल्यू.डी मंत्री राकेश सिंह (In-charge Minister and PWD Minister Rakesh Singh) से यह यह पूछा गया कि सिंचाई काम्पलेक्स में लगभग विभाग ने ठेकेदार को 13 सौ करोड़ का भुगतान कर दिया है और धरातल पर कोई काम नहीं दिखाई दे रहा है, इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कमलनाथ की सरकार में उसे 500 करोड़ दिये जा चुके है, ठेकेदार के पास रूपयों की कमी हो और शासन योजना को पूरा करवाना चाहता है तो उसे रूपया देना पड़ेगा, अन्यथा वह काम नहीं करेगा और पांच सौ करोड़ रूपए भी डूब जावेगा।

प्रभारी मंत्री ने इस संबंध में कलेक्टर से जानकारी मांगी तो उन्होने कहा कि भूअर्जन की कार्यवाही चल रही है उसका भुगतान किया होगा। इस संबंध में सेवा निवृत सिंचाई विभाग के  एक अधिकारी ने बताया कि भूूअर्जन का रूपया ठेकेदार को नहीं कलेक्टर या वन विभाग के खाते में जमा होता है।

लखनादौन से रायपुर एक्सप्रेस-वे मार्ग को मिली एनएचएआई की स्वीकृति
सिवनी जिले को मिली सौगात के लिए विधायक दिनेश राय मुनमुन ने धन्यवाद ज्ञापित किया

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश शासन के लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के एक प्रश्र का उत्तर देते हुये विधानसभा में जानकारी दी है कि लखनादौन-रायपुर मार्ग, को एनएचएआई ने लगभग स्वीकृति प्रदान कर दी है। डीपीआर के आदेश हो गये हैं। यह रोड जो बनेगी तो यह लखनादौन-बरघाट-सिवनी-लालबर्रा-रजेगांव होते हुए रायपुर तक लगभग 310 कि.मी. का रोड होगा जो पर्यटन की दृष्टि से, आर्थिक विकास की दृष्टि से और नक्सलाईट गतिविधियों को रोकने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी और 120 कि.मी. प्रति घंटे की डिजाईन गति के साथ इस रोड का एक्सेस कंट्रोल होगा। इस दौरान सिवनी जिले को एक्सप्रेस-वे की सौगात देने के लिए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

हालांकि सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन का तारांकित प्रश्न था जिस पर जिस में राष्ट्रीय राजमार्ग की दुर्दशा पर दिनेश राय मुनमुन में विस्तार से अपनी बात रखते हुये कहा था कि इस मार्ग पर सैकड़ो दुर्घटनाएँ मार्ग की दुर्दशा और घटिया निर्माण के कारण के कारण होती है और दुर्घटना में शिकार व्यक्तियों की मौते होती है । इन हताहत अनेको व्यक्तियों को मैने स्वयं अपने हाथों से उठाया है । सिवनी विधायक ने कहा था कि वर्ष 2019 में भी यही प्रश्न मैंने उठाया था और तत्कालीन रोड का निर्माण कार्य चल रहा था और उस समय विभाग द्वारा उस पर तत्परता नहीं दिखाने के कारण आज कम से कम सैकड़ों दुर्घटनायें हुई। जिसमें 10 लोगों को तो कम से कम उठाने वाला मैं हूं। क्योंकि वह मार्ग मेरे विधानसभा क्षेत्र में आता है। घायलों को मृत लोगों को उठाने का काम मैंने खुद अपने हाथों से किया है और आज भी वहां पर कई गाडियां एक्सीडेंट में हैं।

एनएचएआई को लगातार प्रश्न व लेटर देने के बाद भी उन्होंने ठेकेदार पर कार्यवाही नहीं की। मुझे इस सदन को बताते हुये इस बात का बड़ा घोर दुख होता है कि वह व्यक्ति जो इस सदन का सदस्य है उसकी बात नहीं सुनी जा रही है । दिनेश राय मुनमुन ने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह पूर्वक कहा कि मेरी बात की गंभीरता कोसमझते हुये आप संरक्षण दें। इसमें हमेशा जवाब के माध्यम से जो दिया जाता है कि वह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण है, इसमें हमारी सरकार कुछ नहीं कर सकती, लेकिन जो दुर्घटना हो रही है वह मेरी विधान सभा से निकलने वाले मार्ग में, मेरे ही राज्य के लोगों की हो रही हैं. जिस समय वह काम कर रहा था उस समय भी मैंने एनएचएआई को लिखकर दिया कि इसमें जो पहाड़ी काट रहा है उसकी मुरम और बोल्डर ही उस सड़क में डाल रहा है। जब तक उसमें कम्प्रेशन नहीं होगा, दवाब नहीं बनाया जायेगा जब आपने अर्थवर्क किया है उसी का गुणवत्ताहीन काम किया है, तो ऊपर डामर कैसे चलेगा और इसमें जो जवाब दे रहे हैं कि उसमें समतलीकरण है। विधायक दिनेश राय मुनमुन ने आगे कहा कि आज भी अगर मंत्री जी उसका निरीक्षण करा लें तो आज भी रोड डेमेज है। 9 किलो मीटर में सबसे ज्यादा नागपुर से जबलपुर के बीच में अगर दुर्घटनायें होती हैं, वह इसी 9 किलोमीटर में होती हैं। मैं मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि इसकी जांच करा लें।

दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न का लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह विस्तार से जबाव देते हुये कहा कि विधायक जी की चिंता स्वाभाविक और जायज है। कहीं भी जब सड़कों का निर्माण होता है तो लोगों की अपेक्षा होती है कि वह अच्छी गुणवत्ता की होंगी और उसके साथ-साथ वह विकास का समवाहक भी बनेंगी। जिस सड़क की बात की जा रही है, यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग के पास है, लोक निर्माण विभाग से सीधा उसका कोई संबंध नहीं है। चूंकि सड़क है और नेशनल हाइवे से जो जानकारियां हमें प्राप्त हुई हैं उसके माध्यम से मैं माननीय सदस्य को उत्तर देने का पूरा प्रयास करूंगा। यह लखनादौन, सिवनी के बीच में लगभग 9.24 किलो मीटर की फोरलेन की सड़क है. इस कांट्रेक्ट उदित इंफ्रा वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, प्रकाश असफाल्टिंग्स एण्ड टोल हाइवेज, रीवा के पास है और वर्ष 2018 में इसकी परफार्मेस गारंटी भी समाप्त हुई, लेकिन यह बात सही है कि इस मार्ग पर जब काफी अधिक मात्रा में डस्टिंग हुई तो मार्ग असमतल हुआ और उसको दुरुस्त करने के लिये एनएचएआई ने बार-बार नोटिस जारी किये। लेकिन ठेकेदार ने इस कार्य को नहीं किया. बाद में रिस्क एण्ड कास्ट में ठेकेदार को नोटिस देते हुये एनएचएआई ने इस काम को कराया और उसमें जो 60 लाख रूपये की लागत थी वह ठेकेदार से वसूले गये। बाद में जिसका जिक्र माननीय सदस्य जी कर रहे हैं कि कुछ दरारें भी वहां पर आई हैं तो एक बार जब रोड की क्वालिटी ठीक तरीके से नहीं बनती बेस ठीक से तैयार नहीं होता तो स्वाभाविक रूप से कुछ कठिनाईयां आती हैं वह दरारें आई हैं और उन दरारों को सुधारने के लिये भी एनएचएआई ने टेण्डर कॉल कर लिये हैं और उसका कार्य भी प्रारंभ होने की स्थिति में है। जहां तक दुर्घटनाओं की बात है तो यह बात सही है कि वह स्थान उसको एनएचएआई ने चिन्हित किया है, बंजारी घाटी और घुनई घाटी को वह ब्लेक स्पॉट की सूची में उसको शामिल किया है। यहां पर वर्ष 2020 और 2021 में कुछ अल्पकालिक यानि प्रारंभिग रूप से सुधार के कार्य भी कराये गये थे, लेकिन बाद में इसमें जियोमेट्रिक इम्प्रूवमेंट हो इसके लिये अब कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और एनएचएआई ने यह सूचना दी है कि शीघ्र ही इस कार्य को पूरा कर लिया जायेगा ।

सिवनी विधायक के प्रश्न का जबाव देते हुये लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि इसमें एक अतिरिक्त जानकारी यह है कि लखनादौन-रायपुर मार्ग, को एनएचएआई ने लगभग स्वीकृति प्रदान कर दी है। डीपीआर के आदेश हो गये हैं। यह रोड जो बनेगी तो यह लखनादौन-बरघाट-सिवनी-लालबर्रा-रजेगांव होते हुए रायपुर तक लगभग 310 कि.मी. का रोड होगा जो पर्यटन की दृष्टि से, आर्थिक विकास की दृष्टि से और नक्सलाईट गतिविधियों को रोकने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगी और 120 कि.मी. प्रति घंटे की डिजाईन गति के साथ इस रोड का एक्सेस कंट्रोल होगा। इस दौरान सिवनी जिले को एक्सप्रेस-वे की सौगात देने के लिए सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

विद्युत कंपनी घाटा कम करने स्मार्ट मीटर लगा रही है – प्रद्युम्र सिंह तोमर
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन के विधानसभा प्रश्रो का उर्जा मंत्री प्रद्युम्र सिंह एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने दिया जवाब

सिवनी यशो:- म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (Madhya Pradesh East Region Electricity Distribution Company) द्वारा कृषि विद्युत पंप एवं घरेलू उपभोक्ताओं से बिलों की वसूली के संबंध में वर्तमान में क्या नियम निर्देश है, क्या 01 सितम्बर 2023 से 1 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं (domestic consumers) से बकाया बिल अस्थगित कर 01 सितम्बर 2023 से इन उपभोक्ताओं को केवल चालू माह के ही देयक प्रदान किये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये है। सिवनी जिले में 01 जनवरी 2023 से प्रश्न दिनांक तक कितने-कितने ट्रान्सफार्मर (transformer) पर कितनी बकाया राशि रही है तथा जले ट्रान्सफार्मर बदलने के लिए कितनी बकाया राशि जमा करायी गयी है। उक्त खराब पडे ट्रान्सफार्मर विभाग द्वारा कब तक बदल दिये जायेगें। यह अताराकिंत प्रश्न सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन (Seoni MLA Dinesh Rai Munmun) द्वारा विधानसभा सत्र (assembly session) में किया गया।

नियत तिथि पर विद्युत बिल भुगतान नहीं करने पर 15 दिवस बाद बिजली काटने का प्रावधान है

विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा पूछे गये उक्त प्रश्न का उत्तर देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने बताया कि म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्रांतर्गत कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं (agriculture and domestic consumers) से विद्युत बिलों की वूसली के संबंध में वर्तमान में म.प्र. विद्युत प्रदाय संहिता (M.P. electricity supply code) 2021 के अध्याय-9 भुगतान एवं संयोजना विच्छेदन में दिये गये प्रावधानों के अनुसार की कार्यवाही किये जाने के निर्देश है। विद्युत उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह जारी विद्युत देयक की राशि जमा करने हेतु नियत दिनांक तक विद्युत देयक का भुगतान करना आवश्यक है। नियत दिनांक तक देयक का भुगतान प्राप्त नही होने की स्थिति में प्रावधान अनुसार उपभोक्ता को संयोजन के अस्थायी विच्छेदन हेतु 15 दिवसीय नोटिस जारी करने का प्रावधान है। नोटिस अवधि समाप्ति पर भी यदि देयक का भुगतान उपभोक्ता द्वारा नही किया जाता है तो ऐसी स्थिति में अस्थाई रुप से विच्छेदिक किये जाने का प्रावधान है। 1 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के बकाया बिल अस्थगित कर 01 सितम्बर 2023 से इन उपभोक्ताओं को केवल चालू माह के ही देयक प्रदान करने के निर्देश है।

स्थायी सिंचाई पंप कनेक्शन के लिये कृषक स्वयं के व्यय पर ट्रांस्फार्मर लगा सकते है

सिवनी जिले में प्रश्नाधीन अवधि (period in question) में 1922 वितरण ट्रान्सफार्मर फेल हुए है जिन पर बकाया राशि रुपये 805.15 लाख रही है। उक्त ट्रान्सफर्मरों को बदलने के लिए राशि रुपये 353.75 लाख जमा करायी गयी है। प्रश्न दिनांक की स्थिति में सिवनी जिले के अंतर्गत 4 ग्रामों यथा-फुलारा, लखनवाडा, मुंगवानीकला एवं पुसेरा में कुल 4 वितरण ट्रान्सफार्मर दिनंाक 19/06/2024 को जले/खराब थे। उक्त जले एवं खराब वितरण ट्रान्सफार्मर को 21/06/2024 एवं 22/06/2024 को बदल दिया गया। इसके साथ ही विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा किसाने को नि:शुल्क खम्बे (पोल) तथा ट्रान्सफार्मर प्रदाय के संबंध में किये गये प्रश्न के उत्तर में ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बताया कि प्रदेश में कृषकों को सिचाई हेतु कृषि पंप विद्युत कनेक्शन प्रदाय किये जाने हेतु वर्तमान में अनुदान आधारित मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना, प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना एवं कुसुम-बी योजना संचालित है। उक्त संचालित योजना के प्रावधानों के अनुसार अंश राशि कृषकों से ली जाती है साथ ही वर्तमान में कृषकों को स्थायी सिचाई पंप कनेक्शन दिये जाने हेतु स्वयं का ट्रान्सफार्मर (ओवायटी) योजना लागू है जिसके अंतर्गत कृषक अपने व्यय से निर्धारित मापदंड अनुसार ट्रान्सफार्मर स्थापित कर सकते हैं वर्तमान में नि:शुल्क विद्युत अधोसंरचना प्रदान करने संबंधि कोई प्रस्ताव विचाराधीन नही है।

विद्युत उतपादन 4 रूपय उपभोक्ताओं को 6.90 रूपये प्रति युनिट -उर्जा मंत्री

कृषक उपभोक्ताओं से अधिक बकाया राशि है शासकीय कार्यालयों पर

आगे विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा प्रदेश की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता से संबंधित किये गये प्रश्न का उत्तर देते हुए मंत्री श्री तोमर ने बताया कि मई 2024 की स्थिति में प्रदेश हेतु उपलब्ध कुल विद्युत क्षमता 22838 मेगावाट है जिसमें म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के ताप विद्युत उत्पादन संयत्रों से 4570 मेगावाट म.प्र. पावर जनरेटिंग कंपनी के विद्युत संयत्रों से 922 मेघावाट (अन्य राज्यों में स्थित संयत्रो का अंश मिलाकर) एनएचडीसी एवं एनवहीडीए के जल विद्युत संयत्रों से 1545 मेगावाट तथा लघु जल विद्युत केन्दों से 7.25 मेगावाट क्षमता उपलब्ध है इसके अतिरिक्त केन्द्रीय क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र एवं उत्तरीय क्षेत्र विद्युत उत्पादन केन्द्रो से 5212 मेगावाट, डीव्हीसी से 100 मेगावाट, निजी क्षेत्र के ताप विद्युत गृहों से 3402 मेगावाट, अन्य राज्यों में स्थित निजी जल विद्युत केन्द्रों से 894 मेगावाट क्षमता एवं निजी क्षेत्र के जल विद्युत संयत्रों से 38 मेगावाट क्षमता उपलब्ध है। अपारांपरिक क्षेत्र से 3526 मेगावाट सौर्य ऊर्जा क्षमता तथा 2622 मेगावाट गैर सौर्र्य ऊर्जा क्षमता उपलब्ध है। कंपनी की वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंकेक्षित लेखों के अनुसार प्रतियुनिट उत्पादन लागत रुपये 4 प्रति ईकाई है।

नियामक आयोग द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए उपभोक्ताओं हेतु खुदरा विद्युत प्रदाय की औसत दर रुपये 6.90 प्रति युनिट निर्धारित की गयी है जिसमें पारेषण शुल्क (ट्रांसमिशन चार्ज) एवं वितरण संबंधि व्यय भी समाहित है। म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर अंतर्गत सिवनी जिले में बिलिंग माह अप्रेल 2024 की स्थिति में प्रश्नाधीन श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं पर बकाया राशि एवं बकाया राशि वसूलने हेतु की जा रही कार्यवाही कृषि श्रेणी के 37735 विद्युत उपभोक्ताओं पर कुल रुपये 219.11 लाख राशि बकाया है, शासकीय विभागों पर 294.99 लाख कुल बकाया राशि है। तथा औद्योगिक क्षेणी के 996 उपभोक्ताओं पर बकाया राशि 14.14 लाख रुपये है। विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर वर्ष 2005 से लगातार घाटे में चल रही है कंपनी के लेखो के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 तक पूर्व क्षेत्र कंपनी राशि 25073.13 करोड के घाटे में है कंपनी के घाटे कम किये जाने हेतु आर.डी.एस.एस. योजनान्तर्गत तकनीकी एवं वाणिज्य हानियों को कम करने हेतु स्मार्ट मीटरों की स्थापना एवं उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली हेतु विशेष अभियान चलाने जैसे उपाय किये जा रहे हैं। उक्त के अतिरिक्त उदय योजना के तहत कंपनी के लगभग राशि 48 करोड के ऋण का शासन द्वारा अधिग्रहण किया जाना है जिससें कंपनी के देय ब्याज मद में कमी होगी।

दुर्घटना रोकने के लिये ब्लैक स्पाट पर सुधार कार्य जारी है – राकेश सिंह

इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्गो (national highways) के निर्माण के संबंध में विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रश्न का उत्तर देते हुए लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह (Public Works Department Minister Rakesh Singh) ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गो के निर्माण कार्य आई.आर.सी. (IRC) के मानकों अनुसार कराये जाते है । प्रश्नांकित मार्ग प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यक्षेत्र अंतर्गत नही है अपितु मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण भारत सरकार (National Highway Authority Government of India) से संबंधित है। नागपुर से जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Nagpur to Jabalpur National Highway) पर सिवनी जिले (Seoni district) के अंतर्गत छपारा से बंजारी घाटी (Chhapra to Banjari Valley) के मध्य दरारे नही पडी है तथा मार्ग में हुए गड्डे और रंटिग को मिलिंग के द्वारा कट कर पेंच रिपेयर (screw repair) का कार्य किया गया है जिस कारण मार्ग असमतल नही है, दूर्घटनाऐं होने का कारण बंजारी और घुनई घाटी का ब्लैक स्पॉट (Black spot of Banjari and Ghunai valley) होना है जो वर्ष 2015-2018 सडक एवं परिवहन मंत्रालय भारत सरकार (Ministry of Roads and Transport Government of India) द्वारा चिन्हित किये गये है। इन स्थानों पर जन-धन की हानि रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट के दीर्घ कालीन सुधार कार्य हेतु कार्यादेश (work order) दिनांक 06.01.2024 को जारी किया गया है एवं जिनका सुधार कार्य वर्तमान में प्रगतिरत है। इसके अलावा छपारा से लखनादौन (Chhapara to Lakhnadon) के बीच 9.24 किमी मार्ग के मेजर मेटिनेंस कार्य (Major Maintenance Work) हेतु दिनांक 16.03.2024 को कार्यादेश जारी किया गया है जिसका कार्य भी वर्तमान में प्रगतिरत है। इसके साथ ही विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सदन सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सापापार (मुंगवानी) से चौडा-दिघौरी मार्ग निर्माण कराये जाने के संबंध में याचिका प्रस्तुत किया।

वीडियो वायरल …….. तेरी सारी हेकड़ी निकाल दूंगा, फोन पर हड़का रहे प्रदेश सरकार मंत्री राकेश सिंह
जबलपुर:- जबलपुर से चार बार सांसद, प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का एक धमकी देते हुये वीडिओ वायरल हुआ है जिसमें मंत्री जी कह रहे कि तेरी सारी हेकड़ी निकाल दूंगा । आम तौर पर राजनेताओं की ऐसी भाषा सुनने नहीं मिलती और राकेश सिंह को जानने वाले भी इस बात को भली भांति जानते है कि उनकी भाषा इस तरह की नहीं है परंतु जब इस तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो वह आमजनों को चकित कर रहा है परंतु उनके इस अंदाज की प्रशंसा भी हो रही है । दरअसल राकेश सिंह एक गुंडे को इस प्रकार की धमकी दे रहे है इस बदमाश ने एक महिला के मकान में कब्जा कर लिया है और महिला को परेशान कर रहा है । इस वायरल वीडियो में वह एक गुंडे को फोन पर हड़काते हुए नजर आ रहे हैं और कह रहे है कि यहाँ कानून का राज है अगर हेकड़ी दिखाई तो जेल जाना पड़ेगा । राकेश सिंह अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता की समस्याएँ सन रहे थे इस अवसर पर एक महिला मंत्री के पास शिकायत लेकर पहुंची थी जिसके बाद मंत्री जी ने फोन लगाकर कहा कि महिलाओं को परेशान करना बंद कर दो नहीं तो जेल जाना पड़ेगा।

पूरा मामला जबलपुर जिले का है। जानकारी के अनुसार, जबलपुर पश्चिम विधानसभा सीट की रहने वाली एक महिला शिकायत लेकर पहुँची थी जिसका कहना था कि उसके मकान में एक गुंडे ने कब्जा कर लिया है और वह परेशान कर रहा है।

फोन में राकेश सिंह द्वारा बदमाश को हड़कााएँ जाने के वायरल वीडियो की आम जनो में तारीफ भी हो रही है । यहां बता दें कि राकेश सिंह रविवार को जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नागपाल गार्डन, मदनमहल स्थित विधायक कार्यालय पर समस्याएँ लेकर आये क्षेत्रीयजनों से मिल रहे थे आए स्थानीय जनों की समस्याओं से अवगत होकरआवश्यक चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे थे ।